BSEB Matric Scrutiny 2023 Apply: बिहार बोर्ड 10वीं कक्षा स्क्रूटनी 2023 के लिए आवेदन की तारीख आखिरी बार बढ़ी

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने Bihar Board 10th Scrutiny 2023 Apply करने की तारीख बढ़ा दी है। छात्र अब 25 अप्रैल 2023 तक आवेदन कर सकते हैं। पहले यह तिथि 3 अप्रैल 2023 से 12 अप्रैल 2023 तक निर्धारित की गई थी।

इक्छुक छात्र बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा 2023 के लिए स्क्रूटनी या रीचेकिंग प्रक्रिया के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन कर सकते है। आपको बता दें कि BSEB 10th Scrutiny Apply 2023 के लिए छात्रों को प्रति विषय 120 रुपये फीस देनी होगी।

ऐसे हजारों छात्र हैं जो अपने  BSEB 10th Result 2023 से संतुष्ट नहीं हैं, Bihar School Examination Board ने ऐसे उम्मीदवारों को बीएसईबी क्लास मैट्रिक स्क्रूटनी 2023 की सुविधा प्रदान की है, जिसकी मदद से छात्र अपना बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2023 में वैसे विषयों पर Bihar Board 10th Copy Recheck 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन दे सकते है।

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि जो भी अपने अंकों से असंतुष्ट हैं वे स्क्रूटनी के लिए 24 अप्रैल 2023 से 25 अप्रैल 2023 तक बिहार बोर्ड की वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार जितने चाहें उतने विषयों में स्क्रूटनी के लिए आवेदन कर सकते हैं।

बिहार बोर्ड 10वीं की कॉपी रि-चेकिंग 2023 फॉर्म

वार्षिक माध्यमिक परीक्षा, 2023 में सम्मिलित परीक्षार्थियों को अपने किसी एक विषय या सभी विषय के प्राप्तांक से असंतुष्ट होने की स्थिति में उन विषय / विषयों की उत्तरपुस्तिका के स्क्रूटिनी कराने हेतु समिति के वेबसाईट पर दिनांक 3 अप्रैल 2023 से 12 अप्रैल 2023 तक की अवधि में 120रू/- (एक सौ बीस रूपये) प्रति विषय की दर से निर्धारित शुल्क के साथ ऑनलाईन स्क्रूटिनी आवेदन जमा करने हेतु संसूचित किया गया था।

उक्त अवधि में स्क्रूटिनी कराने हेतु आवेदन एवं शुल्क जमा करने से वंचित विद्यार्थी के हित को ध्यान में रखते हुए अपवादस्वरूप ऑनलाईन स्क्रूटिनी आवेदन भरने एवं शुल्क 120रू/- जमा करने हेतु दिनांक 24 अप्रैल 2023 से 25 अप्रैल 2023 तक अवसर प्रदान किया जाता है।

How to apply for scrutiny BSEB 10th Result 2023?

  • बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर बीएसईबी 10वीं स्क्रूटनी फॉर्म लिंक पर क्लिक करें।
  • आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें और उन विषयों का चयन करें जिनके लिए आप स्क्रूटनी के लिए आवेदन करना चाहते हैं।
  • बीएसईबी कक्षा 10 परिणाम स्क्रूटनी शुल्क का भुगतान करें।
  • पुष्टि पृष्ठ डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भों के लिए एक हार्ड कॉपी प्रिंट करें।
Last date to fill Bihar Board 10th Scrutiny Apply Form 2023 extended

बिहार बोर्ड ने 14 फरवरी 2023 से 22 फरवरी 2023 तक कक्षा 10 की परीक्षा आयोजित की थी। कुल 16,10,657 छात्रों ने बिहार मैट्रिक परीक्षा 2023 उत्तीर्ण की है, जिनमें से 6,61,570 लड़के और 6,43,633 लड़कियां हैं। इस साल कुल पास प्रतिशत 81.04 फीसदी रहा है।

स्क्रूटनी के परिणामस्वरूप अंक बढ़ या घट सकते हैं

  • बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के मुताबिक, उत्तर पुस्तिका के अंदर के पन्नों के अंक कवर पेज पर छपे होंगे।
  • स्क्रूटनी के परिणामस्वरूप अंक बढ़ या घट सकते हैं।
  • यदि किसी प्रश्न या उसके खंड के प्रश्न और उत्तर का मूल्यांकन नहीं किया जाता है, तो उसका मूल्यांकन किया जाएगा और स्कोर में सुधार किया जाएगा।
Read Also:  Bihar Schools Mission Daksh: आज से बिहार के स्कूलों में मिशन दक्ष की शुरुआत, जानिए इसे लेकर क्या है केके पाठक का आदेश?

बिहार बोर्ड ने मैट्रिक के रिजल्ट स्क्रूटनी के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि बढ़ा दी है. जो छात्र अपने अंकों से असंतुष्ट हैं, वे 25 अप्रैल 2023 तक रीचेकिंग के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

बिहार बोर्ड मैट्रिक स्क्रूटनी के लिए आवेदन करने के लिए, छात्रों को 120 रुपये का शुल्क देना होगा। कक्षा 10वीं की उत्तर पुस्तिकाओं की स्क्रूटनी या पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन करने के लिए, छात्रों को पहले पंजीकरण करना होगा और अपनी आवेदन आईडी जनरेट करनी होगी।

Telegram Facebook
Twitter Facebook Group
Google NewsApp Download

Leave a comment