Bihar School Examination Board ने बिहार बोर्ड मैट्रिक वार्षिक एग्जाम 2024 के लिए ऑनलाइन एग्जाम फॉर्म, आवेदन शुल्क के विवरण के साथ BSEB 10th Final Registration Card 2024 भी जारी कर दिए हैं। बिहार बोर्ड वार्षिक एग्जाम 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन कराने वाले छात्रों के मूल रजिस्ट्रेशन कार्ड अपने स्कूल के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं।
बिहार बोर्ड ने 10वीं की एग्जाम 2024 में बैठने वाले सामान्य वर्ग के विद्यार्थीियों के लिए 1010 रुपये और आरक्षित वर्ग के लिए 895 रुपये एग्जाम शुल्क निर्धारित किया गया है, ऑनलाइन एग्जाम फॉर्म भरने की डेट 3 सितम्बर 2023 से 17 सितम्बर 2023 तक निर्धारित की गई है।
BSEB Patna की ओर से 2 सितम्बर 2023 को जारी नोटिस के अनुसार, कक्षा 10वीं के लिए मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थानों के प्रधान, मैट्रिक एग्जाम 2024 में शामिल होने वाले विद्यार्थी, पैरेंट्स और जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (माध्यमिक शिक्षा) को सूचित किया गया है कि शिक्षण संस्थान प्रधान के माध्यम से डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड में किए गए ऑनलाइन संशोधन के बाद अब विद्यार्थीियों के मूल रजिस्ट्रेशन कार्ड बिहार बोर्ड समिति की वेबसाइट http://secondary.biharboardonline.com पर अपडेट कर दिए गए हैं। इसके साथ ही एग्जाम फॉर्म भी अपडेट किए गया है।
बिहार बोर्ड सभी स्कूलों के प्रिंसिपल अब रजिस्ट्रेशन कार्ड में दी गई सूचना के अनुसार, एग्जाम फॉर्म भरवाएं। बिहार बोर्ड समिति ने यह भी आदेश दिया है कि संस्था के प्रिंसिपल रजिस्ट्रेशन कार्ड के दो सेट प्रिंट आउट लेकर संस्थान में रखेंगे जिसमें से एक सिग्नेचर व मोहर के साथ विद्यार्थी को दिया जाएगा वहीं दूसरा स्कूलों के प्रिंसिपल के पास रिकॉर्ड के तौर पर रहेगा।
बिहार बोर्ड मैट्रिक का एग्जाम फॉर्म भरने के लिए किन दस्तावेजों की आवश्यकता होगी
- परीक्षा फॉर्म
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
- पंजीकरण कार्ड
- रोल नंबर
- रोल कोड
- ईमेल आईडी
- कास्ट सर्टिफिकेट
- आधार कार्ड
- बैंक पासबुक
बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा फॉर्म शुल्क 2024
मद | सामान्य कोटी | आरक्षित कोटी |
ऑनलाइन एग्जाम आवेदन शुल्क | रु 70 /- | रु 70 /- |
ऑनलाइन इंट्री शुल्क | रु 30 /- | रु 30 /- |
एग्जाम शुल्क | रु 115 /- | – |
विविध शुल्क | रु 400 /- | रु 400 /- |
अंकपत्र शुल्क | रु 170 /- | रु 170 /- |
औपबंधिक प्रमाण पत्र शुल्क | रु 110 /- | रु 110 /- |
विज्ञान आंतरिक शुल्क | रु 55 /- | रु 55 /- |
परीक्षा शुल्क (गृह विज्ञान, संगीत आदि के लिए) | रु 30 /- | रु 30 /- |
कुल | रु 1010 /- | रु 965 /- |