BSEB Matric Class Result: पिछले दस सालों में ऐसा रहा बिहार बोर्ड का 10वीं का परसेंटेज, देखिये रिकॉर्ड

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड जल्द ही 10वीं का रिजल्ट घोषित कर सकता है। रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि यह Bihar Board 10th Result 2023 Marksheet आज दोपहर 2 बजे के आसपास जारी किया जा सकता है।

बिहार बोर्ड द्वारा BSEB 12th Result 2023 घोषित करने की सारी तैयारियां कर ली गई हैं, ऐसे में Bihar Board Matric Result 2023 Date और Time की घोषणा आज ही कुछ देर में ही की जा सकती है।

आपको बता दें, Bihar Board 10th Exam 2023 के लिए उत्तर कुंजी, मूल्यांकन प्रक्रिया और टॉपर्स की सूची भी तैयार करने के साथ मार्कशीट भी आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर ली गई है। अब बहुत जल्द ही BSEB Matric Result 2023 से जुड़ी आधिकारिक खबर आ सकती है।

इस बार बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षा 14 फरवरी 2023 से 22 फरवरी 2023 तक आयोजित की गई थी। छात्र अक्सर BSEB Class 12th Result 2023 के साथ-साथ जानना चाहते हैं कि रिजल्ट कितना गया? इस सवाल का जवाब देने के लिए हम पिछले पांच साल के आंकड़ों पर गौर करेंगे जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि हर साल कितना रिजल्ट जाता है।

बिहार बोर्ड मैट्रिक कक्षा 10 सालों का पास प्रतिशत

वर्षपास प्रतिशत
202279.88%
202178.17%
202080.59%
201980.73%
201868.89%
201750.12%
201646.66%
201575.17%
201476.23%
201370.97%

बिहार बोर्ड 10वीं का पास प्रतिशत 2016 और 2017 में सबसे कम रहा था, बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 2023 की घोषणा प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए की जाएगी। रिपोर्टों के अनुसार, परिणाम की घोषणा बिहार के शिक्षा मंत्री प्रोफेसर चंद्रशेखर करेंगे। इस दौरान Bihar School Examination Board Patna 2023 के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

सबसे पहले आता है बिहार बोर्ड रिजल्ट

पिछले कुछ सालों से बिहार बोर्ड का रिजल्ट सबसे पहले जारी किया जा रहा है। बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षा 14 फरवरी 2023 से 22 फरवरी 2023 के बीच हुई थी।

पिछले कुछ सालों की तरह इस साल भी बिहार बोर्ड परीक्षा सबसे पहले हुई है। बिहार बोर्ड कॉपियां चेक होने के बाद टॉपर्स का इंटरव्यू लिया गया, उसके बाद ही रिजल्ट जारी किया जा रहा हैं।

Read Also:  BSEB Inter Original Certificate: बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा 2023 की मार्कशीट और माइग्रेशन सर्टिफिकेट जारी
Telegram Facebook
Twitter Facebook Group
Google NewsApp Download

Leave a comment