बिहार बोर्ड के 10वीं के छात्रों का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति जल्द ही रिजल्ट जारी करने वाली है. इस परीक्षा में शामिल हुए छात्र ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं. गौरतलब है कि बिहार बोर्ड10वीं की परीक्षा 17 फरवरी 2022 से 24 फरवरी 2022 के बीच हुई थी।
आज सुबह से मिडिया के सूत्रों से अनुमान लगाया जा रहा था, की आज बिहार बोर्ड मैट्रिक का रिजल्ट जारी कर सकता हैं, जिसके वजह से आज सुबह से ही आधिकारिक वेबसाइट डाउन ही चल रही हैं, इक्छुक छात्र रिजल्ट जारी होने के बाद biharboardonline.com पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को अपने रोल नंबर का इस्तेमाल करना होगा। बता दें कि बिहार बोर्ड की 12वीं कक्षा की परीक्षाओं के नतीजे 16 मार्च 2022 को जारी कर दिए गए हैं.
बीएसईबी के एक अधिकारियों ने कहा है कि बिहार बोर्ड 10वीं के परिणाम 2022 जल्द ही घोषित होने की संभावना है। समय एवं दिनांक के बारे में एक पुष्टि की प्रतीक्षा की जा रही है। पहले खबरें थीं कि बिहार बोर्ड की 10वीं की एग्जाम के नतीजे 31 मार्च 2022 से पहले जारी कर दिए जाएंगे, लेकिन कल से ही अख़बारों एवं न्यूज़ में 31 मार्च 2022 को रिजल्ट जारी करने की बात सामने आई है. हालांकि इसकी आधिकारिक सोशल हैंडल से पुष्टि नहीं हुई है. छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।
What's In This Post?
How to check BSEB Class 10th Result 2022
- सबसे पहले, बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट results.biharboardonline.com पर जाएं.
- फिर, उस लिंक पर क्लिक करें जिस पर ‘BSEB Class 10th Result 2022’ लिखा है. यह वेबसाइट के होमपेज पर दिखाई देगा.
- उसके बाद, आपको अपने रोल कोड और रोल नंबर का उपयोग करके लॉग इन करने के लिए कहा जाएगा. उनको दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें.
- लॉग इन करने के बाद, आपका बीएसईबी कक्षा 10वीं का परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा.
- डाउनलोड करें और प्रिंटआउट लें.
31 मार्च 2022 को जारी हो सकता है रिजल्ट
बिहार बोर्ड के सूत्रों के मुताबिक टॉपर्स की कॉपी बोर्ड कार्यालय में आ चुकी है और उनकी दोबारा जांच विषय विशेषज्ञों द्वारा की जा चुकी है. मेरिट लिस्ट में टॉप करने वाले सभी स्टूडेंट्स का वेरिफिकेशन भी लगभग समाप्ति की ओर हैं. अब बोर्ड एक-दो दिन में टॉपर्स का इंटरव्यू पूरा करने के बाद 31 मार्च 2022 को रिजल्ट जारी कर सकता है.
बिहार बोर्ड 10 वीं के परिणाम 2022 की घोषणा की प्रक्रिया
यह भी ध्यान दिया जाना चाहिए कि बीएसईबी ने कहा है कि वह अपने आधिकारिक सोशल मीडिया पेजों पर मैट्रिक परिणाम अधिसूचना की घोषणा करेगा। इसलिए, छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे ट्विटर जैसे बीएसईबी के सोशल मीडिया हैंडल को चेक करते रहें। हम आपको यहां परिणाम से संबंधित किसी भी अपडेट के बारे में सूचित करेंगे ताकि आप जल्द से जल्द अपने स्कोर की जांच कर सकें।
बिहार बोर्ड ने पहले 24 मार्च को कक्षा 10वीं की गणित की परीक्षा के लिए पुन: परीक्षा आयोजित की थी। परिणाम अब अपने अंतिम चरण में है। परीक्षा समाप्त होने के बाद, बिहार बोर्ड छात्र की उत्तर पुस्तिका की जांच करता है। मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद, बोर्ड टॉपर्स की एक सूची तैयार करता है, जिन्हें सत्यापन के उद्देश्य से बोर्ड के कार्यालय में बुलाया जाता है। एक बार टॉपर सत्यापन प्रक्रिया समाप्त हो जाने के बाद, परिणाम बीएसईबी अध्यक्ष और राज्य के शिक्षा मंत्री द्वारा एक संवाददाता सम्मेलन में घोषित किया जाता है। इसके बाद मैट्रिक का परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन चेक के लिए जारी किया जाता है।
बीएसईबी 10 वीं के परिणाम 2022 की घोषणा में देरी क्यों हो रही हैं
राज्य के मोतिहारी जिले में नकल की खबरों के चलते बोर्ड ने 20 हजार से ज्यादा छात्रों की गणित की परीक्षा रद्द कर दी. हालांकि, 24 मार्च को बोर्ड ने मोतिहारी जिले के 20,000 छात्रों के लिए केंद्र कोड 5501 से 5525 तक परीक्षा फिर से आयोजित करने का फैसला किया था, जिसके वजह से फाइनल रिजल्ट प्रकाशित करने में देरी हुई हैं
Bihar Board 10th Result Past Year Statistics
Year | Candidates Appeared | Candidates Passed | Pass Percentage |
2021 | 16,54,171 | 78.71% | |
2020 | 14,94,071 | 12,04,030 | 80.59 |
2019 | 1660609 | 1340610 | 80.73 |
2018 | 1758000 | 1211086 | 68.89 |
2017 | 1771000 | 887625 | 50.12 |
2016 | 1538789 | 717999 | 46.66 |
2015 | 1409175 | 1059277 | 75.17 |
Result aayega aaj
aaj result aayegha
Result kab ayga
इसकी आधिकारिक घोषणा बहुत जल्द होगी
result kabh aayegha ekh sal badh
aaj result aayegha
अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई हैं
Kab tak aaoge aap
Bazidpur