OFSS Inter Admission 2023: बिहार बोर्ड 11वीं एडमिशन कल से दोबारा शुरू, 7 जून तक कर सकेंगे आवेदन

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति 11वीं कक्षा में प्रवेश के लिए कल एक जून से दोबारा प्रवेश पोर्टल खोलेगा। सभी इक्छुक छात्र अब 1 जून 2023 से 7 जून 2023 तक वेबसाइट ofssbihar.in पर जाकर Bihar Board 11th Admission 2023 Form भर सकते हैं।

OFSS Bihar 11th Admission 2023 में प्रवेश के लिए छात्रों को कई विकल्प मिलेंगे। समिति ने जारी सूची में कहा है कि कला, विज्ञान और वाणिज्य विषयों के लिए 10,327 प्लस टू और कॉलेज शामिल हैं। इसके साथ ही इंटरमीडिएट वोकेशनल के तहत 91 प्लस टू कॉलेज और इंटरमीडिएट स्कूल के लिए व्यावसायिक विषय प्रदान करने वाले 32 संस्थानों को शामिल किया गया है।

आधिकारिक वेबसाइट पर गड़बड़ी के कारण प्रक्रिया बंद कर दी गई थी

आपको बता दें की, पूर्व में BSEB 11th Admission 2023 Form भरने की तिथि 17 मई 2023 से 26 मई 2023 तक निर्धारित की गयी थी। जिसमे लाखों छात्रों ने अपना Bihar Board Inter Admission 2023 आवेदन भरा भी, लेकिन आधिकारिक वेबसाइट किसी कारणवश समस्याओं के उत्तपन होने के वजह से छात्रों की शिकायत थी की, उनको OTP नहीं मिल रहा।

बहुत सारे छात्रों ने Twitter पर पोस्ट किया की उनके द्वारा सही सही OFSS 11th Admission 2023 Form भरने के बाद भी, अंतिम क्षण में अपने आप गलत जन्मतिथि, गलत अड्रेस, गलत नाम, गलत विकल्प, इत्यादि जैसे गड़बड़ी हो रही थी। इसी को मद्देनजर Bihar School Examination Board द्वारा आधिकारिक वेबसाइट की सुधार हेतु आवेदन प्रक्रिया 27 मई 2023 से 31 मई 2023 तक बंद कर दिया गया था। जिसके बाद कल यानि 1 जून 2023 से पुनः छात्रों को OFSS Intermediate Admission 2023-25 आवेदन फॉर्म भरने का मौका दिया जा रहा हैं।

आपके जानकारी के लिए हम आपको ये भी बताना चाहेंगे की, पूर्व में BSEB Inter Admission आवेदन करें हुए छात्रों के आवेदन पत्र में किसी भी प्रकार का त्रुटि हैं, तो वो सभी भी 7 जून 2023 तक अपने Bihar Board Intermediate Admission 2023 Form में संसोधन कर पुनः सब्मिट कर सकते हैं।

10,450 शिक्षण संस्थानों में दाखिला होगा

इंटर में प्रवेश के लिए इस बार कुल 10,450 शिक्षण संस्थान भाग ले रहे हैं। 22,97,320 से ज्यादा सीटों पर एडमिशन होंगे। इंटर में आर्ट्स में सबसे ज्यादा 10,17,692 सीटें मिलती हैं। वहीं, साइंस स्ट्रीम में 9,80,569 और कॉमर्स स्ट्रीम में 2,28,797 सीटें दाखिले के लिए उपलब्ध हैं।

छात्र किसी भी जानकारी के लिए समिति द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर 0612-2230009 पर संपर्क कर सकते हैं। इससे पहले 17 मई 2023 से 26 मई 2023 तक 11वीं कक्षा में प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे। आवेदन में तकनीकी समस्या थी। सर्वर ठीक से काम नहीं कर रहा था। इसी वजह से बोर्ड ने 1 जून 2023 से 7 जून 2023 तक की नई तारीख जारी की है।

Read Also:  OFSS Bihar Spot Admission 2023: बिहार बोर्ड ने 11वीं क्लास में स्पॉट एडमिशन के लिए 21 अगस्त तक दिया मौका
Telegram Facebook
Twitter Facebook Group
Google NewsApp Download

2 thoughts on “OFSS Inter Admission 2023: बिहार बोर्ड 11वीं एडमिशन कल से दोबारा शुरू, 7 जून तक कर सकेंगे आवेदन”

Leave a comment