OFSS Bihar Merit List 2023: बिहार बोर्ड 11वीं प्रथम मेरिट लिस्ट 2023 हुआ जारी, 3 जुलाई तक होगा नामांकन

Bihar Board Inter Class में नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले सभी छात्र और छात्राएं अपनी Bihar Board 1st Merit List 2023 का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, उनका इंतजार अब ख़त्म हुआ। आखिरकार Bihar School Examination Board इंटर में प्रवेश लेने के लिए पहली चयन सूची आज यानि 27 जून 2023 को 9 बजे जारी करेगा।

Bihar Board Intermediate Class 1st Year में प्रवेश लेने के लिए आप सभी को OFSS Bihar 1st Merit List 2023 कहाँ से और कैसे डाउनलोड करनी है, सभी जानकारी जो आपको इस लेख में देखने को मिलेगी।

बिहार बोर्ड इंटर में एडमिशन के लिए पहला मेरिट लिस्ट आज 27 जून 2023 को जारी किया जायेगा। इसके बाद विभिन्न कॉलेजों और स्कूलों में नामांकन प्रक्रिया शुरू हो सकेगी। इसलिए वे सभी अभ्यर्थी जिन्होंने इंटर में नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था वे सभी अभ्यर्थी OFSS Portal से मेरिट लिस्ट डाउनलोड चेक कर सकते है। इसके अलावा, अगर किसी विद्यार्थी का नाम पहला मेरिट लिस्ट में नहीं आता है तो वे विद्यार्थी OFSS 2nd Merit List 2023 अथवा OFSS 2nd Merit List 2023 लिस्ट का इंतज़ार कर सकते है।

Bihar Board 1st Merit List 2023 जारी

जैसा कि आप जानते ही होंगे कि BSEB Patna द्वारा इंटरमीडिएट में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन 17 मई 2023 से शुरू हो गया था और 17 जून 2023 तक इसके लिए ऑनलाइन आवेदन किया गया था। तो जिन्होंने OFSS Bihar 11th Admission 2023 Online Apply किया है, वे सभी छात्र 27 जून 2023 से BSEB 1st Merit List 2023 Download कर सकते हैं।

बिहार बोर्ड की ओर से जारी OFSS 1st Merit List 2023 में जिन भी छात्र/छात्रा का नाम आया हैं, उनको सम्बंधित स्कूल/कॉलेज में 27 जून 2023 तक बिहार बोर्ड इंटर कक्षा में एडमिशन करना अनिवार्य होगा हैं। अगर लिस्ट में नाम आने के बाद एडमिशन नही कराते हैं तो दूसरे मेरिट लिस्ट में उनको मौका नही दिया जायेगा। बिहार राज्य में 10268 स्कूल/कॉलेज में एडमिशन लिया जायेगा जिसमे करीब 23 लाख 97 हज़ार सीटों पर 2023-2025 में नामांकन होगा।

OFSS Bihar Merit List 2023 Official Notice में कहा गया है कि ओएफएसएस पोर्टल पर प्रिंसिपल द्वारा किसी छात्र के नामांकन को ऑनलाइन अपडेट नहीं किए जाने की स्थिति में, यह माना जाएगा कि छात्र नामांकन के लिए शैक्षणिक संस्थान में उपस्थित नहीं हुआ है।

इसके परिणामस्वरूप, ऐसे छात्रों के नाम दूसरी या तीसरी मेरिट सूची में भी नहीं माना जाएगा। बीएसईबी के नियम कहते हैं कि यदि किसी छात्र को कठिनाई का सामना करना पड़ता है, तो स्कूल के प्रधानाचार्य को जिम्मेदार ठहराया जाएगा। ओएफएसएस बिहार मेरिट लिस्ट 2023 की जानकारी जैसे ऑनलाइन नामांकन, सामान्य विवरणिका और अन्य जानकारी आधिकारिक वेबसाइट से प्राप्त की जा सकती है। यदि छात्रों को नामांकन में कोई समस्या आती है, तो वह बीएसईबी के हेल्पडेस्क से 0612-2230009 पर संपर्क कर सकते हैं।

Read Also:  Bihar Board Inter Registration 2024 Exam: बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा 2024 में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरने का एक आखिरी मौका, जल्द से करें आवेदन

ओएफएसएस बिहार 11वीं प्रवेश मेरिट सूची कैसे डाउनलोड करें

  • सबसे पहले OFSS के ऑफिशियल वेबसाइट ofssbihar.in क्लिक करें।
  • फिर थोड़ा नीचे स्क्रॉल करें।
  • दाहिने तरफ आपको प्रथम मेरिट लिस्ट का लिंक दिखेगा, उसपर क्लीक करें।
  • और उसके बाद ओएफएसएस बिहार इंटरमीडिएट मेरिट लिस्ट आपके स्क्रीन पर दिखने लगेंगे

एडमिशन के लिए इन डॉक्यूमेंट की जरूरत है

  • आधार कार्ड
  • फोटो
  • विद्यालय छोड़ने का प्रमाणपत्र
  • चरित्र प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • कक्षा 10वीं की मार्कशीट
  • कक्षा 10वीं अनंतिम/मूल प्रमाण पत्र
  • सामान्य आवेदन पत्र
  • सूचना पत्र
  • प्रवेश शुल्क
  • अन्य दस्तावेज (स्कूल के नियमों के अनुसार)

23 लाख से अधिक सीटों पर हो रहा हैं एडमिशन

ज्ञात हो कि बिहार बोर्ड द्वारा 17 मई 2023 से इंटर एनरोलमेंट के लिए ऑनलाइन आवेदन लिए जा रहे थे. तिथि कई बार बढ़ाई गई। Bihar Board 11th Class Admission 2023 के लिए 10268 स्कूल-कॉलेजों की 23 लाख से ज्यादा सीटों पर नामांकन होगा।

BSEB Patna ने इस बार स्कूल-कॉलेज के साथ सीटों की संख्या भी पिछले साल की तुलना में बढ़ा दी है। बिहार बोर्ड इंटर नामांकन के लिए तीन चयन सूची जारी करेगा। जो छात्र तीन चयन सूची के बाद नामांकन नहीं कर पाएंगे, उन्हें स्पॉट नामांकन का मौका दिया जाएगा। बोर्ड द्वारा स्पॉट नॉमिनेशन की तारीख बाद में जारी की जाएगी। इससे छात्रों को काफी फायदा होगा, वे सीट वृद्धि का लाभ उठा सकेंगे।

बिहार बोर्ड 11वीं प्रवेश 2023 निर्देश

  • महाविद्यालय / शिक्षण संस्थान में नामांकन के लिए आने वाले विद्यार्थीओ / अभिभावकों तथा कार्यरत कर्मियों के थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवश्था करना एवं उनके हाथो को सेनेटाइज़ करना और सभी कार्यरत कर्मियों एवं विद्यार्थिओं द्वारा अनिवार्य रूप से मास्क पहनने का अनुपालन सुनिश्चित किया जाना।
  • OFSS Bihar के माध्यम से मान्यता प्राप्त उपयुक्त श्रेणी के +2 विद्यालयों / महाविद्यालयों में संकायवार सीट की संख्या एवं विद्यार्थिओं द्वारा अपने ऑनलाइन आवेदन में दिए गए संस्थान, संकाय के विकल्प एवं आरक्षण कोटि के आधार पर प्रथम चरण में नामांकन के लिए प्रथम चयन सूचि तैयार किया जा रहा है, इस प्रथम चयन सूचि को निम्नांकित बिंदुओं के आधार पर तैयार किया जा रहा है:–
    • +2 विद्यार्थीओ / महाविद्यालयों में 11वीं कक्षा में नामांकन के लिए उपलब्ध सीट की संकायवार संख्या।
    • विद्यार्थीओ द्वारा OFSS Portal पर किये गए ऑनलाइन आवेदन में भरे गए संस्थान / संकाय का विकल्प।
    • विद्यार्थीओ के कक्षा 10वीं का प्राप्तांक।
    • आरक्षण सम्बन्धी राज्य सरकार के प्रभावी प्रावधान।
  • उपरोक्त तथ्यों के आलोक में समिति द्वारा इण्टर में नामांकन के लिए प्रथम सूचि दिनांक 27 जून 2023 को जारी किया गया।
  • अतः प्रथम चयन सूचि के आधार पर आवेदन दिनांक 27 जून 2023 से 3 जुलाई 2023 तक अपने आवंटित महाविद्यालय में नामांकन ले सकते है।

स्लाइड अप का भी हैं मौका

जिन छात्रों का चयन पहली चयन सूची में होगा, उनका संबंधित कॉलेज या स्कूल में नामांकन करना अनिवार्य है। यदि कोई छात्र संबंधित कॉलेज या स्कूल में दाखिला नहीं लेना चाहता है, तो वह छात्र स्लाइड अप के लिए आवेदन कर सकता है। ऐसे छात्र का नाम दूसरी चयन सूची में रखा जाएगा।

Telegram Facebook
Twitter Facebook Group
Google NewsApp Download

3 thoughts on “OFSS Bihar Merit List 2023: बिहार बोर्ड 11वीं प्रथम मेरिट लिस्ट 2023 हुआ जारी, 3 जुलाई तक होगा नामांकन”

Leave a comment