बिहार बोर्ड इंटर कक्षा में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले सभी छात्र-छात्राओं को दूसरी मेरिट लिस्ट का बेसब्री से इंतजार था, उनका इंतजार अब खत्म हुआ। अंत में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति इंटर में प्रवेश लेने के लिए आज यानी 2 सितम्बर 2022 को सुबह 10 बजे बिहार दूसरी चयन सूची जारी करेगी। अब बिहार बोर्ड की ओर से कुछ ही देर में लिंक एक्टिवेट कर दिया जाएगा। बिहार बोर्ड इंटर में प्रवेश लेने के लिए आप सभी अपना दूसरी चयन सूची कहाँ और कैसे डाउनलोड करें, वह सारी जानकारी जो आपको इस लेख में पढ़ने को मिलेगी।
बिहार बोर्ड 11 में दाखिले के लिए ओएफएसएस दूसरी मेरिट लिस्ट आज 2 सितंबर 2022 को जारी की जाएगी। इसके बाद दूसरी चयन सूचि के आधार पर विभिन्न कॉलेजों और स्कूलों में नामांकन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी, तो वे सभी उम्मीदवार जिन्होंने बिहार बोर्ड इंटर में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था, वे सभी उम्मीदवार बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से मेरिट सूची डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा अगर किसी छात्र का नाम बिहार बोर्ड दूसरी मेरिट लिस्ट में नहीं आता है तो वे छात्र बिहार बोर्ड तीसरी मेरिट लिस्ट का इंतजार कर सकते हैं।
बिहार बोर्ड ने जारी किया सेकेंड मेरिट लिस्ट
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति पटना की ओर से इटंर में एडमिशन को लेकर आज सेकेंड मेरिट लिस्ट जारी कर दिया गया है, मेरिट लिस्ट आधिकारिक वेबसाइट ऑनलाइन फैसिलिटेशन सिस्टम फॉर स्टूडेंट्स पर जारी किया गया है। आपको बता दें की, बिहार बोर्ड में फर्स्ट लिस्ट का एडमिशन होने के बाद सेकेंड लिस्ट जारी किया गया है। जानकारी के अनुसार बिहार बोर्ड राज्य भर के प्लस टू के कॉलेजों में एडमिशन के लिए बिहार बोर्ड सेकेंड मेरिट लिस्ट 2022 जारी कर दी है, जिसके बाद कल से छात्र नामांकन करा सकते हैं। छात्रों को बिहार बोर्ड दूसरी मेरिट लिस्ट में अपना नाम देखने के लिए बोर्ड के आधिकारिक बेवसाइट OFSS पर जाना होगा, वहां से नाम देखने के बाद छात्र स्कूल में अपना डॉक्यूमेंट लेकर एडमिशन आसानी से ले सकते हैं
इससे पहले बिहार बोर्ड ने नोटिफिकेशन जारी कर बताया कि सेकेंड लिस्ट के अनुसार एडमिशन 7 सितंबर 2022 तक होगा। बिहार बोर्ड ने कहा है कि जिनका नाम ओएफएसएस सेकेंड मेरिट लिस्ट में नहीं है, वे नया विकल्प भी 2 सितंबर 2022 से 17 सितंबर 2022 तक भर सकते हैं। इससे पहले ओएफएसएस सेकेंड मेरिट लिस्ट का कटऑफ भी देख लें, इसमें स्टूडेंट्स नये कॉलेज या संकाय का चुनाव कर सकते हैं। न्यूनतम 10 और अधिकतम 20 विकल्प भर सकेंगे।
इन्हीं विकल्पों के आधार पर उन्हें ओएफएसएसथर्ड लिस्ट में जगह मिलेगी। हालांकि दोबारा विकल्प के लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा, स्कुल एवं कॉलेजों को कहा गया है कि वे नामांकन के अगले दिन ओएफएसएस पोर्टल पर लिस्ट अनिवार्य रूप से अपलोड कर दें। इसमें लापरवाही पाये जाने पर संस्थान के प्राचार्य के विरुद्ध अनुशासनिक कार्रवाई की जायेगी।
बिहार दूसरी प्रवेश मेरिट ऐसे डाउनलोड करें
- सबसे पहले दिए गए लिंक के माध्यम से OFSS की आधिकारिक साइट पर जाएं, www.ofssbihar.in.
- फिर होम पेज से इंटरमीडिएट एडमिशन 2022 के लिंक पर क्लिक करें।
- अब एक न्य पेज खुलेगा, जहां से आप डाउनलोड इंटिमेशन लेटर 2022 पर क्लिक करें।
- अब प्रवेश मेरिट सूची, आवंटित कॉलेज / स्कूल का नाम, प्रवेश कार्यक्रम की तिथि, महत्वपूर्ण दस्तावेजों की सूची और महत्वपूर्ण निर्देश स्क्रीन पर दिखाई देंगे।
बिहार बोर्ड इंटर प्रवेश निर्देश
- महाविद्यालय/शैक्षणिक संस्थान में नामांकन के लिए आने वाले विद्यार्थियों/अभिभावकों एवं कार्यरत कार्मिकों की थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था करना तथा उनके हाथों को सेनेटाइज करना तथा सभी कार्यरत कार्मिकों एवं विद्यार्थियों द्वारा अनिवार्य रूप से मास्क पहनना सुनिश्चित करना।
- वैश्विक महामारी से देश और राज्य प्रभावित हैं, 11वीं के नामांकन के समय निम्नलिखित सावधानियां बरतने की जरूरत है जैसे कि सोशल डिस्टेंसिंग का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करना। इसके लिए दो छात्रों के बीच दो गज की दूरी बनाकर रखनी होगी।
- ओएफएसएस बिहार के माध्यम से मान्यता प्राप्त उपयुक्त श्रेणी के +2 विद्यालयों/महाविद्यालयों में संकायवार सीटों की संख्या के आधार पर दूसरी चरण में नामांकन हेतु तैयार दूसरी चयन सूची एवं संस्थान, संकाय विकल्प एवं छात्रों द्वारा उनके ऑनलाइन आवेदन। यह दूसरी चयन सूची निम्न बिन्दुओं के आधार पर तैयार की जा रही है:-
- +2 छात्रों/महाविद्यालयों में कक्षा 11वीं में नामांकन के लिए उपलब्ध सीटों की संकायवार संख्या।
- ओएफएसएस पोर्टल पर किए गए ऑनलाइन आवेदन में छात्रों द्वारा भरे गए संस्थान/संकाय का विकल्प।
- छात्रों के 10वीं के अंक।
- आरक्षण के संबंध में राज्य सरकार के प्रभावी प्रावधान।
- उक्त तथ्यों के आलोक में समिति द्वारा 2 सितंबर 2022 को इंटर में नामांकन हेतु दूसरी सूची जारी की गई।
- अतः दूसरी चयन सूची के आधार पर उनके आवंटित महाविद्यालय में 2 सितंबर 2022 से 7 सितंबर 2022 तक आवेदन लिये जा सकते हैं।
ओएफएसएस स्लाइड अप का मिलेगा मौका
जिन छात्रों का चयन बिहार बोर्ड दूसरी चयन सूची में होगा, उनका संबंधित कॉलेज या स्कूल में नामांकन करना अनिवार्य है। यदि कोई छात्र संबंधित कॉलेज या स्कूल में प्रवेश नहीं लेना चाहता है, तो वह छात्र स्लाइड अप के लिए आवेदन कर सकता है। ऐसे छात्र का नाम तीसरी चयन सूची में रखा जाएगा।
आवश्यक डॉक्यूमेंट
- आधार कार्ड
- जाति प्रमाण पत्र
- कक्षा 10वीं की मार्कशीट
- सूचना पत्र
- सामान्य आवेदन पत्र
- विद्यालय छोड़ने का प्रमाणपत्र
- फोटो
- चरित्र प्रमाण पत्र
- कक्षा 10वीं अनंतिम/मूल प्रमाण पत्र
- प्रवेश शुल्क
- अन्य दस्तावेज (स्कूल के नियमों के अनुसार)
इस साल 22 लाख से ज्यादा छात्रों का होगा एडमिशन
बोर्ड द्वारा 22 जून 2022 से इंटर कक्षा में नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन लिए गए थे। जिसके बाद कई बार तिथि बढ़ाई जा चुकी है। बिहार बोर्ड इंटर एडमिशन के लिए इस साल 7757 स्कूल-कॉलेजों में 22 लाख से ज्यादा छात्रों का नामांकन होगा। बिहार बोर्ड ने पिछले साल की तुलना में इस बार स्कूल-कॉलेज के साथ सीटों की संख्या बढ़ा दी है। बिहार बोर्ड इंटर नामांकन के लिए तीन चयन सूची जारी करेगा। जो छात्र तीन चयन सूची के बाद नामांकन नहीं कर पाएंगे, उन्हें स्पॉट नामांकन का मौका दिया जाएगा। बोर्ड द्वारा स्पॉट नॉमिनेशन की तारीख बाद में जारी की जाएगी। इससे छात्रों को काफी फायदा होगा। वे सीट वृद्धि का लाभ उठा सकेंगे।
भूलकर भी न करें ये काम
बिहार बोर्ड सेकेंड लिस्ट 2022 में कॉलेज आवंटन से असंतुष्ट स्टूडेंट्स स्लाइड अप विकल्प का प्रयोग कर सकेंगे। हालांकि छात्र नामांकन लेने के बाद ही स्लाइड अप का प्रयोग करें, बिहार बोर्ड स्लाइड अप का विकल्प भी स्टूडेंट्स को 2 सितंबर 2022 से 7 सितंबर 2022 के बीच अपनाना होगा। ओएफएसएस स्लाइड अप के विकल्प में उन्हें उन्हीं संस्थानों में एडमिशन मिलेगा जिनका विकल्प उन्होंने आवेदन के वक्त दिया है. नये संस्थान को जोड़ने का मौका नहीं दिया जायेगा।