बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा, बिहार बोर्ड इंटर प्रैक्टिकल परीक्षा तिथि 2023 की तिथि घोषित कर दी है। आपको बता दे की, बिहार बोर्ड 12वीं प्रैक्टिकल परीक्षा 10 जनवरी 2023 से शुरू होगी और 20 जनवरी 2023 तक आयोजित होगी। अगर आप भी इस बार बोर्ड परीक्षा 2023 में शामिल होने जा रहे हैं, तो यह लेख आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। आप सभी को बता दें कि बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा से पहले प्रैक्टिकल परीक्षा आयोजित करता है।
बिहार बोर्ड इंटर 12वीं विज्ञान, कला और वाणिज्य व्यावहारिक परीक्षा 2023 का टाइम टेबल घोषित कर दिया गया है। बिहार बोर्ड इंटर प्रैक्टिकल परीक्षा 2023, 10 जनवरी 2023 से शुरू होने जा रही है जो 20 जनवरी 2023 तक चलेगी। इस प्रैक्टिकल परीक्षा में छात्र की कॉपी बनाकर अपनी प्रैक्टिकल परीक्षा में अंक कर सकते हैं, आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बिहार 12वीं के प्रैक्टिकल एग्जाम में 30 मार्क्स के प्रैक्टिकल एग्जाम लिए जाते हैं, जिसमें छात्रों को पास करने के लिए 20 अंक प्राप्त करना होगा।
बिहार बोर्ड इंटर प्रैक्टिकल परीक्षा तिथि 2023
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के तत्वावधान में 10 जनवरी 2023 से 20 जनवरी 2023 तक इंटर की प्रायोगिक परीक्षा होगी। इस परीक्षा के बाद छात्रों का फाइनल एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। बिहार बोर्ड में शामिल होने जा रहे स्टूडेंट को इंटर प्रैक्टिकल परीक्षा देना अनिवार्य किया गया है, बिहार बोर्ड इंटर प्रैक्टिकल परीक्षा में मिले नंबरों और मुख्य परीक्षा में मिले नंबर के आधार पर ही बिहार बोर्ड अंतिम रिजल्ट तैयार करेगा।
बिहार विद्यालय समिति पटना द्वारा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा 2023 की तारीख जारी कर दी गई है। आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार बिहार बोर्ड बारवीं वार्षिक परीक्षा 1 फरवरी 2023 से 11 फरवरी 2023 तक दोनों पालियों में आयोजित की जाएगी। बिहार बोर्ड 12 परीक्षा से पहले छात्रों के डमी कार्ड भी जारी कर दिए गए हैं ताकि छात्र अपने प्रवेश पत्र में हुई गलती को सुधार सकें।
1 फरवरी 2023 से बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा
बिहार बोर्ड ने इंटर परीक्षा की तिथि जारी कर दी हैं, बिहार बोर्ड इंटर (12वीं) की परीक्षा 1 फरवरी 2023 से 11 फरवरी 2023 तक होगी। बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा दो शिफ्टों में आयोजित की जाएंगी। पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक होगी। दूसरी शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 1:45 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। पेपर तीन घंटे का होगा।