Bihar Board 12th Topper List 2023 Download District Wise बिहार टॉपर लिस्ट 2023 12th Arts, science, Commerce

Bihar Board 12th Topper List 2023 Download: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने 21 मार्च, 2023 को BSEB 12वीं रिजल्ट 2023 घोषित कर दिया है। बोर्ड द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, BSEB 12वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए 13,04,586 छात्रों में से कुल 10,91,948 छात्रों ने परीक्षा पास की है, जिनका कुल पास प्रतिशत 83.70% रहा।

बोर्ड ने बिहार बोर्ड कक्षा 12 की परीक्षा में आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम में टॉप करने वाले छात्रों की सूची भी जारी की है। पुरुष उम्मीदवारों का कुल पास प्रतिशत 82.01% रहा, जबकि लड़कियों का पास प्रतिशत 85.5% रहा। छात्र यहाँ टॉपर्स की सूची, प्राप्त अंकों और रैंक के साथ देख सकते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Bihar Board Inter Topper List Bihar board 12th topper list 2023 download

Bihar Board 12th Topper List 2023 Download District Wise

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने आज 21 मार्च 2023 को 12वीं कक्षा के नतीजे जारी कर दिए हैं। बिहार बोर्ड 12वीं में 83.07% छात्र पास हुए हैं। तीनों स्ट्रीम में लड़कियां टॉपर रही हैं।

परीक्षा में छात्रा आयुषी नंदन ने विज्ञान स्ट्रीम में कुल 474 अंक (94.80%) लाकर पूरे बिहार में टॉप किया है। वहीं, वाणिज्य संकाय में छात्रा सौम्या शर्मा और रजनीश कुमार पाठक ने कुल 475 अंक यानी 95 प्रतिशत अंक लाकर पहला स्थान हासिल किया है। इस तरह तीनों संकाय में लड़कियों ने टॉप किया है। बिहार बोर्ड ने साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स तीनों स्ट्रीम का 12वीं का रिजल्ट एक साथ जारी किया है। साथ ही, साल 2023 के लिए बिहार बोर्ड बारहवीं के टॉपर्स (BSEB 12th Toppers List) की भी घोषणा कर दी गई है।

Bihar Board 12th Science Topper List 2023

RankTopper NameObtained Marks
1Ayushi Nandan474
2Himanshu Kumar & Shubham Chaurasiya472
3Aditi Kumari471
4Rama Bharti469
5Piyush Kumar, Abhishek Raj & Tanu Kumari468
6Ruchika Raj466

Bihar Board 12th Arts Topper List 2023

RankTopper NameMarks Obtained
1Mohadessa475
2Saurabh Kumar470
3Aditi Kumari469
4Laxmi Kumari466
5Mohammad Shariq & Chandan Kumar465
6Kajal Kumari & Asiya Parween464

Bihar Board 12th Commerce Topper List 2023

RankTopper NameObtained Marks
1Somya Sharma & Rajnish Kumar Pathak475
2Bhumi Kumari, Tanuja Singh & Komal Kumari474
3Payal Kumari & Srishti Akshay472
4Vidhi Kumari & Sonam Kumari468
5Pooja Kumari & Nilam Kumari467
6Tanisha Kumari & Aman Kumar466

साइंस स्ट्रीम में आयुषी नंदन ने टॉप किया है। उन्होंने 474 अंकों के साथ 94.8 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। हिमांशु कुमार 472 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहे हैं। उनके साथ शुभम चौरसिया भी दूसरे नंबर पर हैं। अदिति कुमारी तीसरे नंबर पर हैं। उन्हें 471 अंक मिले हैं।

कॉमर्स स्ट्रीम में पहले स्थान पर सौम्या शर्मा और रजनीश कुमार पाठक रहे हैं। दोनों ने 475 अंक हासिल किए हैं। दूसरे स्थान पर भूमि कुमारी, तनुजा सिंह और कोमल कुमारी रही हैं। उन्हें 474 अंक मिले हैं। पायल कुमारी और सृष्टि अक्षय 472 अंकों के साथ तीसरे नंबर पर रही हैं।

जारी रिजल्ट के मुताबिक आर्ट्स स्ट्रीम में मोहेदसा ने 475 अंकों के साथ टॉप किया है। दूसरे स्थान पर प्रज्ञा कुमारी रही हैं जिन्होंने 470 अंक हासिल किए हैं। तीसरा स्थान सौरभ कुमार ने हासिल किया है। सौरभ को 469 अंक मिले हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a comment