आज खत्म हुआ बिहार बोर्ड वार्षिक इंटर परीक्षा 2023, जानें कब आ सकता हैं रिजल्ट

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2023 आज शनिवार को यानि 11 फरवरी 2023 को समाप्त हो गयी हैं। आपके जानकारी के लिए बता दें की, BSEB 12th Exam 1 फरवरी 2023 से शुरू हुआ था और आज दूसरी पाली में फिलॉसोफी विषय परीक्षा का आयोजन के साथ ही इस वर्ष का Bihar Board Inter Exam 2023 का समापन हो गया हैं।

बिहार बोर्ड ने वार्षिक इंटरमीडिएट परीक्षा 2023 को मात्र 11 दिनों में आयोजन कर समाप्त कर दिया हैं। अब बिहार बोर्ड 14 फरवरी 2023 से 10वीं कक्षा के लिए परीक्षा का आयोजन शुरू करेगा।

आज खत्म हुई इंटर की वार्षिक परीक्षा

Bihar School Examination Board द्वारा Intermediate की वार्षिक परीक्षा 1 फरवरी 2023 से 11 फरवरी 2023 के बीच आयोजित किए गए हैं। जिसके बाद BSEB 12वीं कक्षा की परीक्षाएं आज खत्म हो चुकी हैं। बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा के मुख्‍य विषयों के पेपर शनिवार तक पूरे हो चुके हैं जबकि एच्छिक विषय की परीक्षा आज खत्म हो गई है। अब छात्रों को रिजल्ट का तेजी से इंतजार रहेगा।

बता दें की बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2023 के अंतिम दिन आज यानि 11 February 2023 को 09:30 AM से 12:45 PM बजे तक विज्ञान एवं कला संकाय के परीक्षार्थियों के लिए अतिरिक्त विषय समूह के अंतर्गत विभिन्न विषयों की परीक्षा आयोजित की गयी।

कब तक आ सकता हैं बिहार बोर्ड बारवीं का रिजल्ट

ज्ञात हो कि आज यानि 11 फरवरी 2023 को इंटर परीक्षा समाप्त हो गयी हैं। समय से रिजल्ट प्रकाशित हो सके, इसके लिए मूल्यांकन कार्य शुरू हो जायेगा। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति यानि BSEB की मानें तो मार्च के तीसरे हफ्ते में रिजल्ट जारी होने की प्रबल संभावना हैं। बिहार बोर्ड द्वारा पिछले चार सालों से मार्च में ही इंटर की रिजल्ट जारी किया जाता है, जिससे छात्र को आगे की पढ़ाई के लिए समय मिल सके।

बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2023

  • बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2023 के लिए कुल 13,18,227 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था, इनमें 6,36,432 छात्राएं और 6,81,795 छात्रा शामिल थे। जबकि इन विद्यार्थियों के लिए प्रदेश में कुल 1464 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। बीएसईबी ने हेल्पलाइन नंबर – 0612-2232227 और 0612- 2230051 भी जारी किया हुआ है।
  • हर परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी की निगरानी की गई है, यही नहीं प्रत्येक 500 छात्रों पर एक वीडियोग्राफर की व्यवस्था भी की गई है।
  • दो पालियों में की गई परीक्षा
  • दोनों पालियों में उम्मीदवारों को परीक्षा शुरू होने के 2 घंटे बाद अपनी ओएमआर शीट जमा करनी थी।
  • उम्मीदवारों को परीक्षा शुरू होने से कम से कम 10 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य था।
Read Also:  बिहार बोर्ड 10वीं मैथ प्रथम पाली आंसर की डाउनलोड लिंक 14 फरवरी 2023
Telegram Facebook
Twitter Facebook Group
Google NewsApp Download

Leave a comment