बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने सोमवार 6 मार्च, 2023 को कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा 2023 में पूछे गए वस्तुनिष्ठ प्रश्नों की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट- biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर BSEB 10th Answer Key 2023 की चेक कर सकते हैं।
बिहार बोर्ड ने कहा कि यदि किसी परीक्षार्थी या अभिभावकों को प्रश्नों के उत्तर को लेकर कोई आपत्ति है तो वह 10 मार्च 2023 शाम 5 बजे तक बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। आपत्ति ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार की जाएगी। यदि परीक्षार्थी किसी अन्य माध्यम से या 10 मार्च 2023 के बाद आपत्ति दर्ज कराते हैं तो उन आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा।
बिहार बोर्ड 10वीं की उत्तर कुंजी 2023 जारी
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने 10वीं कक्षा की मुख्य परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षा देने वाले छात्र बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.com पर जाकर आंसर की चेक कर सकते हैं।
बिहार में बोर्ड की परीक्षा हो चुकी है और छात्रों की कॉपियों का मूल्यांकन किया जा रहा है, आपको बता दें कि इस साल बिहार बोर्ड परीक्षा 14 फरवरी 2023 से 22 फरवरी 2023 तक आयोजित की गई थी। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र नीचे दिए गए चरणों से Bihar Board 10th Objective Answer Key 2023 की जांच कर सकते हैं।
BSEB 10th Answer Key 2023 ऐसे चेक करें
- आंसर-की चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.com पर जाएं।
- वेबसाइट की होम पेज पर Notification के लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद BSEB Matric Annual Exam Answer Key & Objection Link 2023 के लिंक पर जाएं।
- अब Check Answer Key के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- अगले पेज पर सेट के अनुसार Answer Key खुल जाएगी।
- आंसर-की चेक करने के बाद प्रिंट ले सकते हैं।
बिहार बोर्ड की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र आंसर की चेक करने के साथ ही आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए वेबसाइट पर लिंक एक्टिवेट कर दिया गया है। बिहार बोर्ड द्वारा केवल वस्तुनिष्ठ प्रश्नों की उत्तर कुंजी जारी की गई है। उत्तर कुंजी पर आपत्ति ऑनलाइन ही की जा सकती है।
जल्द जारी होगा दसवीं का परिणाम
बिहार बोर्ड के नतीजे भी जल्द जारी हो सकते हैं। बोर्ड का मूल्यांकन कार्य चल रहा है। उम्मीद की जा रही है कि 12 मार्च 2023 के बाद कभी भी रिजल्ट जारी किया जा सकता है। उत्तर पुस्तिका मूल्यांकन के लिए प्रदेश भर में 172 केंद्र बनाए गए हैं जो 12 मार्च तक जारी रहेंगे, अधिकांश मूल्यांकन केंद्र पटना में बनाए गए हैं।
मूल्यांकन दो पालियों में हो रहा है, पहली पाली सुबह 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक, जबकि दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से रात 9 बजे तक है। मूल्यांकन की गई उत्तरपुस्तिका के अंक उसी दिन दर्ज किए जाएंगे। अंक उसी दिन कंप्यूटर पर दर्ज अंकों के साथ बोर्ड को ऑनलाइन भेज दिए जाएंगे। ताकि रिजल्ट भी साथ-साथ तैयार किया जा सके।
आपको बता दें, Bihar School Examination Board एक महीने की अवधि के भीतर परिणाम घोषित करता है, संभावना है कि कक्षा 12वीं का परिणाम मार्च के दूसरे सप्ताह में आने की उम्मीद है।
हालांकि, छात्रों को सलाह दी जाती है कि रिजल्ट की तारीख और समय के बारे में नवीनतम घोषणाओं के लिए बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट देखें। बिहार इंटर और कक्षा 10वीं की परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को कम से कम 33 प्रतिशत अंक लाने होंगे। बिहार बोर्ड परीक्षा में कम अंक लाने वालों के लिए भी कंपार्टमेंटल परीक्षा कराई जाएगी।