BSEB Inter Result 2023: जल्द आएगा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा 2023 का रिजल्ट, यह रहा आधिकारिक अपडेट

बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2023 का इंतजार अब बहुत ही जल्द होने खत्म होने वाला है। जिन छात्रों ने इस परीक्षा में भाग लिया है, रिजल्ट को लेकर उनका इंतजार अब कभी भी खत्म होने वाला है।  जिसके बाद परीक्षा में शामिल स्टूडेंट्स बोर्ड की BSEB Official Website के अलावा दी गई डायरेक्ट लिंक के जरिए भी अपना Bihar Board Inter Result 2023 चेक कर सकेंगे।

जैसा की आप सभी जानते हैं की, बिहार बोर्ड ने 3 मार्च 2023 को BSEB Inter Answer Key 2023 जारी कर दिया हैं। साथ ही आपको बता दें की, बिहार बोर्ड बारवीं कॉपियों का मूल्यांकन का कार्य 5 मार्च 2023 को समाप्त हो जायेगा। ऐसे में अब कयास लगाया जाए रहा हैं की, बिहार बोर्ड मार्च महीने के तीसरे हफ्ते में BSEB 12th Result 2023 जारी कर सकता हैं।

बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा 1 फरवरी 2023 से 11 फरवरी 2023 तक और 10वीं की परीक्षा 14 फरवरी 2023 से 22 फरवरी 2023 तक आयोजित की गई। वहीं, बिहार 12वीं बोर्ड परीक्षा की मूल्यांकन प्रक्रिया 24 फरवरी 2023 और 10वीं की 1 मार्च 2023से शुरू हो चुकी है। इस साल इंटर की 69,44,777 आंसर शीट और मैट्रिक की 96,63,774 आंसर शीट जांची जा रही हैं।

कब आएगा बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2023

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड की कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार छात्र बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उम्मीद है 16 मार्च 2023 तक परीक्षा के परिणाम 2023 जारी हो सकते है। परिणाम जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट results.biharboardonline.com से मार्कशीट चेक कर सकेंगे।

बिहार बोर्ड ने फरवरी में परीक्षाएं कराई थीं। बता दें, कक्षा 10वीं की परीक्षा का मूल्यांकन चल रहा है और 12 मार्च तक खत्म हो जाएगा। जबकि कक्षा 12वीं का मूल्यांकन 24 फरवरी 2023 से शुरू हुआ और 5 मार्च को खत्म होगा।

रिपोर्ट्स की मानें तो बिहार बोर्ड बारवीं मूल्यांकन प्रक्रिया 5 मार्च 2023 को समाप्त हो जाएगी। जिसके बाद बिहार बोर्ड मार्च के तीसरे अथवा आखिरी हफ्ते से पहले रिजल्ट घोषित कर देगा। हालांकि, अभी तक BSEB Result 2023 12th जारी करने की सटीक तारीख नहीं सूचित की गई है।

बता दें कि परीक्षा में सफल होने के लिए स्टूडेंट्स को प्रत्येक विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना जरूरी है। इससे कम अंक हासिल करने वाले स्टूडेंट्स के लिए कंपार्टमेंटल एग्जाम का आयोजन किया जाएगा।

बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट 2023 ऑनलाइन कैसे चेक करें

  1. बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट यानी biharboardonline.bihar.gov.in खोलें।
  2. होमपेज पर, बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2023 लिंक पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद इनपुट फ़ील्ड वाला एक नया वेबपेज खुलेगा।
  4. अब रोल नंबर/नाम जैसे विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  5. बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 2023 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  6. बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 2023 को डाउनलोड करें और इसका एक प्रिंट ले ले।

आपको बता दें बिहार बोर्ड कक्षा 12 वीं रिजल्ट 2023 की घोषणा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से की जाएगी, जिसके बाद Bihar Board की आधिकारिक वेबसाइट पर लिंक एक्टिव कर दिए जाएंगे। रिजल्ट के साथ, बीएसईबी बिहार बोर्ड टॉपर्स 2023 की भी घोषणा करेगा।

Read Also:  Bihar Education Department Command and Control Center: बिहार शिक्षा विभाग में कमांड एंड कंट्रोल सेंटर शुरू, टोल फ्री नंबर पर करें शिकायत
Telegram Facebook
Twitter Facebook Group
Google NewsApp Download

Leave a comment