BSEB 12th Result 2023: बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा 2023 का परिणाम आज होगा घोषित, ऐसे करें चेक

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति पटना द्वारा 12वीं परीक्षा 2023 (Bihar Board 12th Result 2023) का परिणाम आज यानि 21 मार्च 2023 को 3 बजे दोपहर में जारी किया जाएगा।

बिहार बोर्ड की 12वीं की परीक्षा 2023 में बैठने वाले छात्रों का इंतजार आज खत्म हो गया है, क्यूंकि ये आधिकारिक घोषणा बिहार बोर्ड द्वारा बारहवीं कक्षा की सभी उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरा करनेऔर अब टॉपर छात्र का साक्षात्कार करने के बाद सोशल मिडिया पर किया गया हैं।

बिहार बोर्ड के बारहवीं कक्षा के टॉपर छात्रों का साक्षात्कार 19 मार्च 2023 तक कर लिया गया हैं। साक्षात्कार समाप्त होने के तुरंत बाद ही बोर्ड द्वारा BSEB 12th Result 2023 प्रकाशित किया जा रहा हैं।

पिछले साल यानि 2022 बिहार बोर्ड बारहवीं का रिजल्ट 16 मार्च 2022 को जारी किया गया था, पिछले 3 सालों से बिहार बोर्ड पहला रिजल्ट देने का रिकॉर्ड बना रहा है।

बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं का परिणाम (BSEB Inter Result) Bihar School Examination Board की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जारी किया जाएगा।

सभी छात्र इस वेबसाइट के माध्यम से अपना Bihar Board Inter Result 2023 देख सकते हैं। BSEB Intermediate Result 2023 चेक करने के लिए आपको अपना रोल नंबर और संबंधित जानकारी सबमिट करनी होगी।

आज आएगा बिहार 12वीं का रिजल्ट 2023 यहां करें चेक

बिहार बोर्ड ने टॉपर्स के वेरिफिकेशन समेत सारी प्रक्रिया पूरी कर ली है, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने कल ही रिजल्ट तैयार किया था।

साथ ही सभी टॉपर्स की कॉपी मिलने के बाद बोर्ड में विशेषज्ञों के सामने हैंडराइटिंग मैचिंग भी की गई और उसके बाद वाइवा और लिखित परीक्षा भी ली गई।

बता दें कि राज्य में इंटर की परीक्षा 1 फरवरी 2023 से 11 फरवरी 2023 के बीच हुई थी। जिसमें 13 लाख 18 हजार 227 अभ्यर्थी उपस्थित हुए।

BSEB Patna पिछले 4 साल से लगातार समय से पहले Bihar Class 12 Result जारी करने का रिकॉर्ड बना रहा है, और इस बार भी बोर्ड अपना ही रिकॉर्ड तोड़ने जा रहा है।

इसलिए BSEB Inter Exam के 1 महीने के अंतराल में ही रिजल्ट जारी किया जा रहा है, BSEB Class 12 Result 2023 को लेकर ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर दी गई है।

बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2023 इस प्रकार करें चेक

  • सबसे पहले उम्मीदवार को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाना होगा।
  • वेबसाइट पर रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • प्रासंगिक जानकारी के साथ अपना रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करें।
  • रिजल्ट एक नए पेज में खुलेगा।
  • आप इस रिजल्ट को प्रिंट कर सकते हैं या पीडीएफ फॉर्मेट में सेव कर सकते हैं।

बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 2023, छात्र ऐसे देख पाएंगे अपना रिजल्ट

बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2023 का परिणाम आज 21 मार्च 2023 को दोपहर 2 बजे जारी करेंगे, इस अवसर पर शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव संजय कुमार भी मौजूद रहेंगे।

Read Also:  Dummy Admit Card 2024 12th: बिहार इंटर परीक्षा का डमी एडमिट कार्ड 2024 हुआ जारी, जानिए कब तक त्रुटियों में होगी सुधार

जो छात्र बिहार बोर्ड इंटर परिणाम 2023 की प्रतीक्षा कर रहे हैं, उन्हें परिणाम की जांच करने से पहले कुछ महत्वपूर्ण कार्य करना चाहिए।

छात्र एडमिट कार्ड अपने पास रखें, ताकि रोल नंबर, रोल कोड जैसी जानकारियां आसानी से देख सकें। रोल नंबर और रोल कोड गलत होने पर रिजल्ट नहीं खुलेगा।

बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा 2023 का आयोजन 1 फरवरी 2023 से शुरू हुआ था जो 11 फरवरी 2023 तक चला था, परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई थी. करीब 13 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था।

पास होने लिए लाने होंगे इतने नंबर

  • आपको अंग्रेजी में 100 में से 30 अंक प्राप्त करने होंगे।
  • आपको हिंदी में 100 में से 30 अंक प्राप्त करने होंगे।
  • आपको फिजिक्स में 100 में से 30 अंक प्राप्त करने होंगे।
  • आपको केमिस्ट्री में 100 में से 30 अंक प्राप्त करने होंगे।
  • जीव विज्ञान में – आपको 100 में से 30 अंक प्राप्त करने होंगे।
  • आपको गणित (अतिरिक्त विषय) में 100 में से 30 अंक प्राप्त करने होंगे।

बीएसईबी बिहार बोर्ड पासिंग मार्क्स 12वीं कक्षा निर्धारित करता है। बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 2023 में परीक्षा पास करने और उत्तीर्ण ग्रेड प्राप्त करने के लिए सभी छात्रों को विषय में कम से कम 33% अंक प्राप्त करने होंगे।

बिहार बोर्ड 12 वीं पासिंग मार्क्स में प्रैक्टिकल और थ्योरी मार्क्स होते हैं। छात्रों को थ्योरी परीक्षा में 70 में से 21 अंक और व्यावहारिक परीक्षा में 30 में से 12 अंक हासिल करने होंगे।

कुल मिलाकर, बिहार बोर्ड 12 वीं के कुल अंक 600 के बजाय 500 हैं क्योंकि 6 वां विषय (गणित) एक अतिरिक्त विषय है जिसके अंकों को समग्र प्रतिशत और अंकों की गणना करते समय नहीं माना जाता है।

आपको बता दें, बोर्ड ने बिहार बोर्ड 12वीं पास करने के मापदंड में बड़ा बदलाव किया है। बोर्ड ने 5 अनिवार्य विषयों के साथ एक नया अतिरिक्त विषय पेश किया है।

इंटर की आंसर की पहले हुई थी जारी

बीएसईबी ने इससे पहले 12वीं की आंसर की भी क्वेश्चन पेपर के साथ जारी की थी, यह 3 मार्च 2023 को रिलीज हुई थी।

इस पर परीक्षार्थियों को आपत्ति जताने का भी मौका दिया गया। यह उत्तर कुंजी में कुल अंकों का 50% है। इस पर दर्ज आपत्तियों की समीक्षा के बाद ही अंतिम परिणाम जारी किया जाएगा।

पिछले वर्ष 2022 में कैसा था बिहार बोर्ड इंटर का रिजल्ट

पिछले साल यानी वर्ष 2022 में बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट आर्ट्स में 78 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए थे। जबकि कॉमर्स स्ट्रीम में 93.99 फीसदी छात्र और साइंस स्ट्रीम में 79.81 फीसदी छात्र पास हुए थे।

साइंस स्ट्रीम में सौरव कुमार ने 472 अकों (94.40 फीसदी) के साथ, कॉमर्स में अंकित कुमार गुप्ता ने कुल 473 अंक (94.60 फीसदी) के साथ और आर्ट्स में संगम राज ने 482 अंकों (96.40 फीसदी) के साथ टॉप किया था।

Telegram Facebook
Twitter Facebook Group
Google NewsApp Download

Leave a comment