BSEB 12th Result 2023: आज 21 मार्च 2023 को दोपहर 2 बजे जारी हुआ, बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट का रिजल्ट

बिहार बोर्ड ने आज यानि 21 मार्च 2023 को इंटरमीडिएट रिजल्ट जारी कर दिया है, और इसकी जानकारी खुद बिहार बोर्ड ने अपने ट्विटर हैंडल पर दी है।

बिहार बोर्ड के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से जानकारी दी गई है कि बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट की वार्षिक परीक्षा का परिणाम 21 मार्च 2023 को दोपहर 2 बजे जारी कर दिया गया हैं।

जो भी छात्र इंटरमीडिएट एग्जाम में शामिल हुए थे वो सभी, अपना Bihar Board 12th Result 2023 बिहार बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।

बिहार बोर्ड की 12वीं की परीक्षाएं 1 फरवरी 2023 से शुरू होकर 11 फरवरी 2023 तक चली थीं। बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा के लिए राज्य भर से 13 लाख 18 हजार 227 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। शिक्षकों ने इंटर की कॉपियों का मूल्यांकन किया है। प्रत्येक मूल्यांकन केंद्र पर छह कंप्यूटर सिस्टम लगाए गए थे।

यहां मूल्यांकन के साथ-साथ कंप्यूटर ऑपरेटर भी अंक अपलोड करते चले गए। बोर्ड ने अपना खुद का सॉफ्टवेयर विकसित किया था ताकि इसमें कोई देरी न हो।

बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2023 का रिजल्ट कब जारी हुआ?

बीएसईबी 12वीं परीक्षा 2023 दो पालियों में आयोजित की गई थी। पहली पाली सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 1:45 बजे से शाम 5:00 बजे तक आयोजित की गई थी।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिहार बोर्ड के 12वीं के पेपर का मूल्यांकन 24 फरवरी 2023 को शुरू हुआ था और 5 मार्च 2023 तक पूरा कर लिया गया था।

मूल्यांकन के तुरंत बाद टॉपर्स का मूल्यांक शुरू हुआ और वेरिफिकेशन ख़त्म होते ही, बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परिणाम 21 मार्च 2023 को जारी कर दिया गया हैं।

आपको बता दें की, इसके लिए जिलों से संभावित टॉपर की प्रैक्टिकल कॉपी मंगवाई गई थी। बिहार बोर्ड संभावित टॉपर्स के व्यावहारिक अंकों को भी अच्छे तरीके से सत्यापित करना चाहता था।

सत्यापन के बाद टॉपर का बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के विशेषज्ञों द्वारा अलग से साक्षात्कार किया गया।

इसमें विशेषज्ञ टॉपर्स से अलग-अलग विषयों से जुड़े सवाल किये थे। इन सभी प्रतिक्रियाओं के बाद ही BSEB 12th Result 2023 जारी किया गया हैं।

छात्र ऐसे देखें अपना 12वीं का परिणाम 2023

  • सबसे पहले छात्र बीएसईबी की आधिकारिक साइट पर जाएं, यहां क्लीक करें।
  • इसके बाद होम पेज पर मौजूद बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2023 लिंक पर क्लिक करें।
  • रोल नंबर और पंजीकरण संख्या जैसे आवश्यक विवरण दर्ज करें।
  • उसके बाद सबमिट करें।
  • सबमिट करने के बाद परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • रिजल्ट चेक करने के बाद डाउनलोड करें।

बीएसईबी की ओर से एक ट्वीट में चेयरमैन आनंद किशोर ने कहा, ‘इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा, 2023 का परिणाम 21 मार्च 2023 को दोपहर 2 बजे शिक्षा मंत्री द्वारा जारी किया गया हैं। इस अवसर पर शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव संजय कुमार भी मौजूद थे।

बीएसइबी परीक्षा से संबंधित जानकारी

  • इस साल 12वीं की परीक्षाएं 1 फरवरी 2023 से 11 फरवरी 2023 के बीच आयोजित की गई थीं।
  • 12वीं की परीक्षा में कुल 13.18 विद्यार्थी बैठे थे।
  • कक्षा 12 की उत्तर कुंजी 3 मार्च 2023 को ही जारी कर दी गई थी।
  • इंटर की परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई थी।
  • पहली पाली सुबह 9:30 बजे और दूसरी पाली दोपहर 1:45 बजे शुरू हुई।
  • टॉपर वेरिफिकेशन 14 मार्च 2023 को हुई थी।
  • बिहार बोर्ड 12 रिजल्ट 21 मार्च 2023 को जारी किया गया हैं।
Read Also:  BSEB DElEd 2023: बिहार डीएलएड परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो फिर से खुली, 26 अप्रैल 2023 तक आवेदन करने का विशेष मौका

इससे पहले बीएसईबी ने हाल ही में 12वीं बोर्ड परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी की थी, जिस पर 6 मार्च 2023 तक आपत्ति मांगी गई थी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिहार बोर्ड की 12वीं की परीक्षा का मूल्यांकन 24 फरवरी 2023 से शुरू होकर 5 मार्च 2023 तक चला था।

एक रिपोर्ट के अनुसार, बोर्ड परीक्षाओं की कॉपियों की जांच के लिए 200 से अधिक शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई थे।

बिहार बोर्ड ने कोरोना वायरस दिशा-निर्देशों को ध्यान में रखते हुए पूरे राज्य में सैकड़ों मूल्यांकन केंद्र स्थापित किए थे।

जहां सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक कॉपियों की जांच की गयी थी। सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी लगाए गए हैं। ताकि बीएसईबी समय पर परिणाम घोषित कर सके और अगला शैक्षणिक सत्र जल्द शुरू हो सके।

Telegram Facebook
Twitter Facebook Group
Google NewsApp Download

1 thought on “BSEB 12th Result 2023: आज 21 मार्च 2023 को दोपहर 2 बजे जारी हुआ, बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट का रिजल्ट”

Leave a comment