बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा 2023 संपन्न, कुल 361 नकलची निष्कासित एवं 40 फर्जी परीक्षार्थी गिरफ्तार

बिहार बोर्ड इंटर की परीक्षा 2023 कल यानि 11 फरवरी 2023 को संपन्न हो गई हैं। इस वर्ष वार्षिक परीक्षा पूरी सख्ती से ली गई, इस साल बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा में कुल 361 परीक्षार्थी निष्कासित हुए हैं। साथ ही 40 फर्जी परीक्षार्थी भी गिरफ्तार किये गए हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

1 फरवरी 2023 से शुरू हुई BSEB की इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2023 शनिवार 11 फरवरी 2023 को प्रथम पाली में अतिरिक्त भाषा विषयों की परीक्षा और द्वितीय पाली में दर्शन शास्त्र विषय की परीक्षा के साथ समाप्त हो गई।

बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में कदाचार के आरोप में कुल 361 छात्र निष्कासित

Bihar school examination board इंटरमीडिएट परीक्षा 2023 में 13.18 लाख परीक्षार्थी सम्मिलित हुए और परीक्षा प्रदेश के 1464 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई हैं। इस पूरे परीक्षा के दौरान कदाचार के आरोप में कुल 361 छात्र निष्कासित किए गए जिसमें समस्तीपुर में सर्वाधिक 60 परीक्षार्थी कदाचार करते पकड़े जाने पर निष्कासित किए गए।

विभिन्न जिला और निष्कासित छात्रों की संख्या में- पटना 5, नालंदा 29, भोजपुर 14, गया 1, नवादा 36, औरंगाबाद 9, अरवल 17, पश्चिम चंपारण 2, सहारन 26 वहीं सुपौल में 7 थी।

वहीं सबसे ज्यादा नालंदा से 24 फर्जी परीक्षार्थी पकड़े गये। सुपौल से छह फर्जी अभ्यर्थी पकड़े गये हैं।

परीक्षार्थी हुए निष्कासित

निष्कासित छात्रों में मधेपुरा में 16, भागलपुर 30, खगड़िया 5, बक्सर 1, रोहतास 1, कैमूर 5, सीतामढ़ी 22, वैशाली 21, पूर्वी चंपारण 1, सिवान 8, गोपालगंज 17, दरभंगा 2, मधुबनी 5, समस्तीपुर 60, सहरसा 13, बेगूसराय 6, शेखपुरा 2 थी. वहीं इंटरमीडिएट परीक्षा के दौरान दूसरे के बदले परीक्षा देने वाले मुन्ना भाई की 40 की संख्या में पकड़े गए. जिसमें नालंदा जिले में सर्वाधिक 24 मुन्नाभाई पकड़े गए. विभिन्न जिलों में दूसरे के बदले परीक्षा देते पकड़े गए परीक्षार्थियों में नालंदा में 24 पकड़े गए. विभिन्न जिलों में दूसरे के बदले परीक्षा देते पकड़े गए परीक्षार्थियों में भोजपुर- 1, गया 1, नवादा 1, सुपौल 6, जहानाबाद 1, मधुबनी 3, सहरसा में 3 थी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

इन जिलों से फर्जी परीक्षार्थी पकड़े गए

  • नालंदा : 24
  • सुपौल : 6
  • मधुबनी : 3
  • सहरसा : 3
  • भोजपुर : 1
  • गया : 1
  • नवादा : 1
  • जहानाबाद : 1

1464 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गयी परीक्षा

Bihar Board Inter Exam 2023 के लिए पूरे राज्य भर में 1464 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. 13 लाख 18227 विद्यार्थी, जिसमें 636432 छात्राएं एवं 682795 छात्र सम्मिलित हुए हैं।

ये भी पढ़ें:  BSEB 12th Scrutiny Result Released: बिहार बोर्ड 12वीं स्क्रूटनी रिजल्ट 2024 हुआ जारी, इस डायरेक्ट लिंक से चेक करें
WhatsappTelegram
TwitterFacebook
Google NewsBSEB App

Leave a comment