BSEB 12 Answer Key 2023: बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट आधिकारिक उत्तर कुंजी 2023 हुआ जारी, यहां देखे 12वीं आंसर की

बिहार बोर्ड बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने आज शुक्रवार यानि 3 मार्च 2023 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर इंटर कक्षा वार्षिक परीक्षा 2023 आंसर की जारी कर दी है। इस Bihar Board Inter Exam 2023 के लिए उपस्थित हुए सभी छात्र अब आधिकारिक उत्तर कुंजी BSEB Official Website से आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।

इस साल बीएसईबी इंटर की परीक्षा 1 फरवरी 2023 से 11 फरवरी 2023 तक दो पालियों में आयोजित की गई थी। छात्र इस BSEB 12th Answer Key 2023 का उपयोग बिहार बोर्ड परीक्षा में अपने संभावित स्कोर की गणना के लिए कर सकते हैं।

अगर किसी छात्र को Bihar School Examination Board द्वारा जारी BSEB Inter Answer Key 2023 में किसी तरह की गलती अथवा शिकायत हो तो इस Bihar Board 12th Objective Answer Key के खिलाफ किसी भी संदेह की स्थिति में, छात्र आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से आपत्ति उठा सकते हैं। आपत्तियां 6 मार्च 2023 को शाम 5 बजे तक बोर्ड को भेजी जा सकती हैं। आपको बता दें की, कट-ऑफ घोषित होने के बाद कोई आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी।

बिहार बोर्ड 12वीं आधिकारिक उत्तर कुंजी 2023 यहां देखें

सबसे पहले हम आपको बता दें कि, बिहार बोर्ड 12वीं की कॉपी का मूल्यांकन कार्य 24 फरवरी 2023 से शुरू हो चुकी हैं और ये 5 मार्च 2023 तक चलेगी। BSEB 12th OMR Sheet 2023 चेक होने के पश्चात ही इस Bihar Board Inter OMR Answer Key 2023 को जारी किया गया हैं।

आपको बता दें की, बिहार बोर्ड द्वारा हर साल आंसर की जारी किया जाता हैं। यदि आप भी बिहार बोर्ड द्वारा आयोजित इंटर वार्षिक परीक्षा 2023 में शामिल हुए हैं, तो अपना ऑफिशियल बिहार बोर्ड बारवीं आंसर की 2023 जरूर चेक करें। जिसके माध्यम से आप यह अंदाजा लगा सकते हैं कि आपने परीक्षा में ऑब्जेक्टिव पेपर में कितने सवालों का जवाब दिया हैं। साथ ही आप यह अंदाजा लगा सकते हैं कि परीक्षा में कितने अंकों के साथ उत्तीर्ण होने वाले हैं।

विद्यार्थी बिहार बोर्ड के अधिकारीक वेबसाइट पर जाकर आसानी से Bihar Board Inter Official Answer Key 2023 उत्तर कुंजी चेक कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त Bihar Inter Objective MCQ Answer Key चेक करने का डायरेक्ट लिंक नीचे उपलब्ध करवा दिया गया हैं। इक्छुक छात्र अधिकारीक वेबसाइट के माध्यम से आंसर की चेक करने के लिए विद्यार्थी नीचे दिए चरणों का पालन करें।

बिहार बोर्ड इंटर 12वीं आधिकारिक उत्तर कुंजी 2023 डाउनलोड करें

  • सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।
  • बीएसईबी कक्षा 12वीं आंसर की 2023 को चुनौती देने के लिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • डिस्प्ले स्क्रीन पर एक नया पेज दिखाई देगा।
  • इसमें आप अपनी रोल कोड एवं रोल नंबर दर्ज करें और लॉग इन करें।
  • अब बीएसईबी कक्षा 12वीं आंसर की 2023 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
  • अब आसानी से आप अपना आंसर की डाउनलोड करें और भविष्य के उपयोग के लिए उसका प्रिंटआउट लें।
Read Also:  Bihar Education Department: शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक का एक और फरमान, शिक्षा सेवक को कार्यमुक्त करने की शर्तें लागू

जैसा की, आप सभी जानते ही होंगे की बिहार बोर्ड द्वारा बनाए गए प्रश्नों के सभी सेटों में सभी प्रश्न वहीं रहते हैं केवल प्रश्नों का क्रमांक बदल दिया जाता है।

इस प्रकार पास पास बैठे सभी विद्यार्थियों को अलग-अलग कोड का प्रश्नपत्र मिलता है जिसमें अलग-अलग क्रमांक के अलग-अलग प्रश्न होते हैं। जिस कारण से विद्यार्थी एक दूसरे से प्रश्न नंबर की सहायता से उत्तर नहीं पूछ सकते हैं। तथा नकल करने की संभावना कम हो जाती है। सभी प्रश्न सेटों के अनुसार Bihar Board 12th Official Answer Key 2023 उत्तर कुंजी भी अलग-अलग जारी की गयी हैं।

बिहार बोर्ड ने आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने का दिया हैं मौका

बिहार बोर्ड द्वारा कक्षा 12 वीं उत्तर कुंजी में दिए गए उत्तर का मिलान करने के बाद, यदि कोई छात्र और छात्र किसी भी उत्तर से संतुष्ट नहीं हैं, तो छात्र और छात्र इस पर आपत्तियां दिखा सकते हैं। यदि आपकी आपत्तियां सही पाई जाती हैं, तो उसके लिए आपको अंक प्रदान किया जाएगा।

समिति की वेबसाइट पर अपलोड वस्तुनिष्ठ प्रश्नों के BSEB Inter Answer Key 2023 के संबंध में यदि किसी भी व्यक्ति परीक्षार्थियों सहित को कोई आपत्ति / आपत्तियाँ हों, तो वे दिनांक 06.03.2023 को अपराह्न 05:00 बजे तक समिति के उक्त वेबसाइट पर “Register objection regarding Answer Key Inter Exam 2023” Link अथवा objection.biharboardonline.com पर जाकर अपनी आपत्ति/आपत्तियाँ दर्ज कर सकते हैं।

निर्धारित तिथि के बाद यदि किसी भी व्यक्ति द्वारा आपत्ति किसी माध्यम से की जाती है, तो उस पर विचार नहीं किया जाएगा।

  • आंसर की पर आपतियाँ दर्ज करने के लिए सबसे पहले छात्र एवं छात्राएं को आपत्ति दर्ज करने के लिए बिहार बोर्ड के ऑफिसियल वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाना होगा, या इस आर्टिकल पर भी डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवाए गए है, उस लिंक पर क्लिक करे।
  • डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा।
  • उस पेज पर आपको कुछ जानकारी भरना है, जैसे रोल नंबर, रोल कोड और जन्म तिथि ये सब भर लेने के बाद आपको लॉगिन बटन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने आपतियाँ पेज खुल जाएगा, आपको आपतियाँ दर्ज करना है।
  • आपतियाँ दर्ज करने के लिए छात्र एवं छात्राएं को अपना क्वेश्चन सेट कोड, क्वेश्चन नम्बर, एवं उसमे हुए त्रुटि का प्रकार दर्ज करे, की क्या दिक्कत है उस आंसर की मे।
  • ये सब कर लेने ले बाद सबमिट कर दे।
  • इस प्रकार से आपका आपतियाँ दर्ज हो जाएगा।

बिहार बोर्ड परीक्षा 2023 इंटर में भाग लेने वाले छात्र एवं छात्रा अपने रोल नंबर और रोल कोड की सहायता से आंसर की में दिए गए जवाबों के आधार पर अपना स्वयं मूल्याकंन कर सकते है।

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से आंसर की पर प्राप्त होने वाली आपत्तियो के निराकरण के बाद फाइनल आंसर की जारी की जाएगी।

उसके बाद फाइनल आंसर की के आधार पर रिजल्ट तैयार किया जाएगा, आंसर की पर अपतियाँ उठाने या करने के लिए छात्र एवं छात्रा के लिए 6 मार्च शाम 5 बजे तक समय दिया गया है।

Telegram Facebook
Twitter Facebook Group
Google NewsApp Download

Leave a comment