बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने दसवीं कक्षा के 50% वस्तुनिष्ठ प्रश्नों का BSEB Answer Key 6 मार्च 2023 को जारी कर दिया था। वहीं बिहार Board 10th Answer Key 2023 बिहारी बोर्ड के आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया था।
बिहार बोर्ड के अनुसार BSEB 10th Answer Key 2023 आधिकारिक वेबसाइट पर 10 मार्च 2023 तक अपलोड था। इस दौरान छात्र उत्तर की का मिलान कर आपत्ति दर्ज कर सकते था, जिसके लिए विंडो बंद हो गया हैं।
बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2023 की आंसर की पर आपत्ति दर्ज
जैसा की, BSEB Matric Exam 2023 में सभी विषयों में 50% वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे गये थे। इसका उत्तर OMR पर छात्रों को भरना था। बिहार बोर्ड की मानें तो प्रश्नपत्र के सभी दस सेट का Answer Key अपलोड किया गया था।
जो उम्मीदवार आपत्ति उठाना चाहते थे, वे आधिकारिक वेबसाइट पर बीएसईबी 10वीं उत्तर कुंजी 2023 पर आपत्ति उठा सकते थे। बोर्ड द्वारा निर्धारित तिथि यानी 10 मार्च 2023 शाम 5 बजे तक आपत्ति दर्ज करा सकते थे। आपको बता दें की, बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं की मैट्रिक परीक्षा 2023 की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 5 मार्च 2023 से ही किया जा रहा है।
बिहार बोर्ड के मुताबिक मार्च के अंत तक बिहार बोर्ड 10th रिजल्ट आने की उम्मीद है। छात्रों को MCQ प्रारूप में प्रश्न प्रदान किए गए और छात्रों ने अपने उत्तर OMR शीट पर जमा किए। बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षा 14 फरवरी 2023 से 22 फरवरी 2023 तक ऑफलाइन आयोजित की गई थी। बीएसईबी बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2023 के लिए 16 लाख से ज्यादा छात्रों ने पंजीकरण कराया था।
ऐसे कर सकते थे आपत्ति दर्ज
- BSEB की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.com पर जाएं।
- HOME PAGE पर ‘BSEB मैट्रिक ANSWER KEY और आपत्ति विंडो’ लिंक पर क्लिक करें।
- अपनी साख के साथ लॉगिन करें और बीएसईबी मैट्रिक उत्तर कुंजी 2023 देखें।
- डैशबोर्ड पर विषय का नाम दर्ज करें और प्रश्न पत्र की निर्धारित संख्या दर्ज करें।
- प्रश्न संख्या का चयन करें और सही उत्तर चुनें और अपनी आपत्ति के पीछे दस्तावेज प्रदान करें।
- उठाई गई आपत्ति दर्ज कराएं।
इस बार बिहार बोर्ड मैट्रिक 2023 की परीक्षा के लिए कुल 16,37,414 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था।
इनमें छात्रों की संख्या 8,06,201 तथा छात्राओं की संख्या 8,31,213 रही। परीक्षा खत्म होने के करीब एक हफ्ते बाद 05 मार्च 2023 से बोर्ड ने बिहार मैट्रिक की कॉपियों का मूल्यांकन शुरू किया। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार यह मूल्यांकन कार्य 12 मार्च 2023 तक चलेगा।