इस साल बिहार स्कूल शिक्षा बोर्ड 12वीं और 10वीं का रिजल्ट मार्च के आखिरी सप्ताह तक जारी करने की तैयारी कर रहा है। बिहार बोर्ड रिजल्ट 2023 (Bihar Board Result 2023) BSEB Official Website biharboardonline.com पर अपलोड किया जाएगा। छात्र आधिकारिक अधिसूचना का इंतजार कर रहे हैं।
हर साल की तरह इस साल भी बिहार बोर्ड परीक्षा (Bihar Board Exam 2023) के दौरान नकल और पेपर लीक होने के मामले सामने आए। पिछले कुछ सालों के रिकॉर्ड पर नजर डालें तो बिहार बोर्ड का रिजल्ट आप निचे देख सकते है। साथ ही हम आपको बता दें की, बिहार बोर्ड का रिजल्ट कभी 90 फीसदी भी नहीं गया है।
इस साल इंटर एवं मैट्रिक कक्षा के आंकड़े
बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा में इस साल 13 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स शामिल हुए थे (Bihar Board 12th Exam 2023), जिसमे 6,36,432 छात्र एवं 6,81,795 छात्राएं शामिल हुई हैं। इसके साथ ही बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षा में इस साल 16 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स शामिल हुए थे (Bihar Board 10th Exam 2023) इनमें से 8,20,179 छात्र और 7,90,920 छात्राएं हैं।
बिहार बोर्ड इंटर बोर्ड परीक्षा के लिए 1464 एवं बिहार बोर्ड दसवीं परीक्षा के लिए 1500 एग्जाम सेंटर बनाए गए थे. बिहार बोर्ड 12वीं की कॉपियों का मूल्यांकन 5 मार्च 2023 तक पूरा हो जाएगा, वहीं 10वीं कक्षा का कॉपियों का मूल्यांकन 12 मार्च 2023 को समाप्त होगा। कॉपियां जांचने के लिए 172 केंद्र बनाए गए हैं।
बिहार बोर्ड 12वीं के नतीजों का विश्लेषण
साल | छात्रों की संख्या | कुल पास प्रतिशत |
---|---|---|
2022 | 13,45,939 | 80.15% |
2021 | 13,40,266 | 85.53% |
2020 | 12,04,834 | 80.44% |
2019 | 13,15,382 | 79.76% |
2018 | 11,90,000 | 52.95% |
2017 | 12,40,168 | 35.25% |
2016 | 11,57,000 | 67.66% |
2015 | 9,81,778 | 88.62% |
2014 | 7,83,496 | 85% |
2013 | 7,51,587 | 82% |
बिहार बोर्ड 12वीं का पास प्रतिशत 2017 और 2018 में सबसे कम रहा था, देखिए 10 सालों में कैसा रहा बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट।
बिहार बोर्ड 10वीं के नतीजों का विश्लेषण
साल | छात्रों की संख्या | कुल पास प्रतिशत |
---|---|---|
2022 | 16,48,894 | 79.88% |
2021 | 16,54,171 | 85.50% |
2020 | 14,94,071 | 80.59% |
2019 | 1660609 | 80.73% |
2018 | 1758000 | 68.89% |
2017 | 1771000 | 50.12% |
2016 | 1538789 | 46.66% |
2015 | 1409175 | 75.17% |
बिहार बोर्ड 10वीं का पास प्रतिशत 2016 और 2017 में सबसे कम रहा था, देखिए 10 सालों में कैसा रहा बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट।
सबसे पहले बिहार बोर्ड का रिजल्ट आता है
पिछले कुछ सालों से बिहार बोर्ड का रिजल्ट सबसे पहले जारी किया जा रहा है. बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षा 14 फरवरी से 22 फरवरी और 12वीं की परीक्षा 01 फरवरी से 11 फरवरी 2023 तक हुई थी। पिछले कुछ सालों की तरह इस साल भी Bihar School Examination Board की परीक्षा सबसे पहले हुई है। बिहार बोर्ड की कॉपियां चेक होने के बाद टॉपर्स का इंटरव्यू लिया जाएगा। उसके बाद ही रिजल्ट जारी किया जाएगा।