BSEB Inter Result 2023: बिहार बोर्ड के 12वीं टॉपर्स वेरिफिकेशन शुरू, छात्रों को जायेगा कॉल

बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 2023 का इंतजार बहुत ही जल्द खत्म होने वाला है। सूत्रों के मुताबिक बिहार बोर्ड बारवीं कॉपियों का मूल्यांकन कार्य 5 मार्च 2023 को खत्म हो चूका हैं। और इसके साथ बाद बिहार बोर्ड द्वारा 14 मार्च 2023 से 16 मार्च 2023 तक टॉपर्स का सत्यापन किया जाएगा।

इसके बाद रिजल्ट प्रकाशित किया जाएगा। ऐसी संभावना है कि इसी सप्ताह में Bihar Board 12th Result 2023 का रिजल्ट जारी हो सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक BSEB 12th Result 18 मार्च 2023 को जारी किया जा सकता है।

14 मार्च 2023 से शुरू होगा टॉपर्स का वेरिफिकेशन

मिडिया से मिली जानकारी के मुताबिक बिहार बोर्ड इंटर टॉपर्स का वेरिफिकेशन 14 मार्च से 16 मार्च तक चलेगा। इसके साथ बिहार बोर्ड युद्धस्तर पर बीएसईबी 12 रिजल्ट जारी करने के तैयारी में लगा हुआ है।

बिहार बोर्ड द्वारा इंटर कक्षा में टॉप किये सभी टॉपर्स को वेरिफिकेशन के लिए कल यानि 13 मार्च 2023 को फोन किया जायेगा।

मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 18 मार्च 2023 को जारी किया जाएगा। एवं उनको Bihar Board Patna Office में वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जायेगा।

BSEB 12 Result 2023 जारी होने के बाद उम्मीदवार Bihar Board Official Website पर जाकर चेक कर सकेंगे।

हालांकि अभी तक Bihar School Examination Board की ओर से BSEB Inter Class Result 2023 जारी करने की कोई निश्चित तिथि घोषित नहीं की गई है। आपको बता दें कि बिहार बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में करीब 13 लाख छात्र शामिल हुए थे।

बिहार बोर्ड 12वीं कक्षा की परीक्षा का मूल्यांकन 24 फरवरी 2023 को शुरू हुआ था। बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा 1 फरवरी 2023 से 11 फरवरी 2023 तक आयोजित की गई थी।

बीएसईबी 12वीं रिजल्ट पासिंग क्राइटेरिया

बिहार बोर्ड 100 अंकों के लिए पेपर आयोजित करता है, जिसका अर्थ है कुल 500 अंक और बिहार बोर्ड कक्षा 12 परीक्षा 2023 को उत्तीर्ण करने के लिए, छात्रों को भाषा विषयों को छोड़कर प्रत्येक विषय में कम से कम 33 प्रतिशत सुरक्षित करने की आवश्यकता होती है, जिसमें 30 प्रतिशत अंक होते हैं।

Read Also:  Bihar Teacher Recruitment 2023: बिहार में 1.70 लाख पदों पर शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए सिर्फ 4 दिन बचे, यहां पूरी प्रक्रिया विस्तार से समझें
Telegram Facebook
Twitter Facebook Group
Google NewsApp Download

Leave a comment