BSEB 10th Result 2023: बिहार बोर्ड की मैट्रिक परीक्षा की कॉपियों के मूल्यांकन कार्य खत्म, जल्द जारी होगा रिजल्ट

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की मैट्रिक कक्षा का परीक्षा 2023 की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 14 मार्च 2023 को समाप्त हो गया है। BSEB 10वीं की कॉपी जांच 1 मार्च 2023 से शुरू हुई और सभी कॉपियों का मूल्यांकन कार्य अपने निर्धारित समय पर पूरा कर लिया गया है।

बिहार बोर्ड द्वारा निर्धारित मूल्यांकन केंद्रों पर कड़ी निगरानी रखी गई। इसके साथ ही विभिन्न विषयों की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन बिहार बोर्ड के दिशा-निर्देशों के अनुरूप किया गया है।

केंद्रों की सुरक्षा और पारदर्शिता के लिए चारों केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। साथ ही दंडाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात किया गया था।

बिहार बोर्ड दसवीं कॉपियों का मूल्यांकन खत्म

आपको बता दें कि बिहार बोर्ड द्वारा लिए गए मूल्यांकन केंद्र तय किए गए थे। और बिहार बोर्ड ने इसे लेकर निर्देश जारी किया था. साथ ही बोर्ड की ओर से निर्देश दिया गया कि बिहार बोर्ड दसवीं परीक्षा 2023 के पेपर मूल्यांकन का कार्य 1 मार्च 2023 से 14 मार्च 2023 तक पूरा किया जाए।

बिहार बोर्ड की 10वीं की कॉपियों की जांच दो पालियों में हुई। समय सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक और दोपहर तीन बजे से रात नौ बजे तक निर्धारित किया गया है। सुबह साढ़े सात बजे तक परीक्षक, एमपीपी, शिक्षाकर्मी को केंद्र में प्रवेश करने दिया गया।

वहीं बिहार बोर्ड की दसवीं कॉपी परीक्षा में 12 सौ से अधिक परीक्षार्थियों को लगाया गया था, प्रत्येक मूल्यांकन केंद्र पर 100 से 250 के बीच प्रतिनियुक्त परीक्षक मूल्यांकन कार्य के लिए शामिल थे।

जल्द जारी होगा बीएसईबी 10वीं का परिणाम

सूत्रों की माने तो बिहार बोर्ड मार्च के आखरी सप्ताह में Bihar Board 10th Result 2023 जारी कर देगा, इसके लिए जोर शोर से तैयारी की जा रही है और प्रक्रिया जारी है.

आपको बता दें कि हाल ही में Bihar School Examination Board ने दसवीं की कॉपियों का मूल्यांकन तेजी से खत्म कर कीर्तिमान बनाया है और बोर्ड एक बार फिर एक महीने के अंदर रिजल्ट देने की तैयारी में है।

Read Also:  BSEB 10th Scrutiny Apply 2023: बिहार बोर्ड दसवीं के अंक से संतुष्ट नहीं हैं तो कराएं स्क्रूटिनी, इस तरह भरें रीचेकिंग फॉर्म
Telegram Facebook
Twitter Facebook Group
Google NewsApp Download

Leave a comment