Bihar DElEd Exam 2023: बिहार डीएलएड परीक्षा 2023 आज से शुरू, ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

बिहार डीएलएड परीक्षा 2023 आज से होनी है। इसके लिए बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (DElEd) परीक्षा के लिए डमी एडमिट कार्ड जारी कर दिया है।

उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से बिहार डीएलएड एडमिट कार्ड (Bihar DElEd Admit Card 2023) डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि यह सुविधा 16 मार्च 2023 तक ही उपलब्ध होगी।

बिहार डीएलएड परीक्षा तिथि 2023

बिहार डीएलएड परीक्षा 13 मार्च 2023 से 20 मार्च 2023 तक ऑनलाइन मोड में आयोजित की जानी है।

बिहार डीएलएड परीक्षा 2023 में 120 प्रश्न पूछे जाएंगे और इसे हल करने में 2 घंटे 30 मिनट का समय लगेगा। बता दें कि बिहार डीएलएड परीक्षा में निगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं है।

बिहार डीएलएड एडमिट कार्ड के बिना प्रवेश नहीं मिलेगा

  • बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • इसके बाद बिहार डीएलएड एडमिट कार्ड 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद मांगी गई जानकारी दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • अब आप बिहार डीएलएड एडमिट कार्ड 2023 चेक करके भी डाउनलोड कर सकते हैं।

बोर्ड ने हाल ही में BSEB D.El.Ed परीक्षा के लिए डमी एडमिट कार्ड जारी किया है। ध्यान रहे कि मूल प्रवेश पत्र के बिना परीक्षा में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। एडमिट कार्ड के साथ फोटो पहचान पत्र भी ले जाना जरूरी है।

उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से इन चरणों के माध्यम से बिहार डीएलएड डमी एडमिट कार्ड 2023 की जांच और डाउनलोड कर सकते हैं।

आधिकारिक सूचना के अनुसार, Bihar Board DELED परीक्षा की उत्तर कुंजी 27 मार्च 2023 को जारी की जाएगी। जबकि, परिणाम अगस्त से दिसंबर के बीच जारी होने की संभावना है।

Read Also:  Bihar Board 10th Exam 2024: बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया जारी, जानिए क्या है आखिरी तारीख
Telegram Facebook
Twitter Facebook Group
Google NewsApp Download

Leave a comment