Bihar Inter Result 2023: बीएसईबी 12वीं रिजल्ट 2023 घोषित इस लिंक से डाउनलोड करें

बिहार बोर्ड से संबद्ध स्कूलों में 12वीं के छात्रों के BSEB 12th Result 2023 का इंतजार आज खत्म हो गया, Bihar Board Inter Annual Exam 2023 में 13.18 लाख से अधिक उम्मीदवार उपस्थित हुए थे।

BSEB Inter Result 2023 आज, 21 मार्च 2023 को जारी कर दिया गया हैं। कल शाम बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने इस वर्ष आयोजित इंटरमीडिएट कक्षाओं के परिणामों की घोषणा के लिए तिथि और समय की घोषणा की थी।

शैक्षणिक सत्र 2021-2023 के लिए, बिहार बोर्ड की ओर से जारी अपडेट के मुताबिक, बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2023 की घोषणा 21 मार्च 2023 को दोपहर 3 बजे घोषित कर दी गयी है।

ऐसे में छात्र Bihar Board Intermediate Result 2023 की डाउनलोड करने के लिए BSEB Official Website biharboardonline.bihar.gov.in पर विजिट कर सकते हैं।

बिहार बोर्ड से इंटर की परीक्षा देने वाले सभी छात्र लगातार Bihar Class 12 Result 2023 का इंतजार कर रहे थे, उन सभी छात्रों का इंतजार खत्म हुआ।

आखिरकार बिहार बोर्ड ने आज यानी 21 मार्च 2023 को दोपहर 3:00 बजे बिहार बोर्ड द्वारा रिजल्ट घोषित किया गया।

इस पोस्ट में हम आपको आपका BSEB Intermediate Result 2023 कैसे चेक करना है के बारे में बताएंगे, इस पोस्ट को लास्ट तक पढ़ें और BSEB Result 2023 कैसे चेक करें, प्रक्रिया भी बताई गई है।

Bihar school examination board द्वारा साझा की गई आधिकारिक ताज़ा जानकारी के अनुसार, राज्य के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी द्वारा इंटर परीक्षाओं के Bihar Board Result 2023 घोषित कर दिए गए हैं।

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) के अध्यक्ष आनंद किशोर के साथ ही, शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव संजय कुमार भी बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 2023 की घोषणा के दौरान मौजूद थे।

Bihar Board Inter Result 2023

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने लगातार अपना कीर्तिमान स्थापित किया और पिछले साल 16 मार्च 2022 को इंटरमीडिएट का परिणाम जारी किया गया था और इस साल बिहार बोर्ड द्वारा 21 मार्च 2023 को इंटरमीडिएट का परिणाम जारी कर दिया है।

तीनों विषयों के लिए 1 फरवरी 2023 से 11 फरवरी 2023 तक इंटर की परीक्षा आयोजित की गई थी और 24 फरवरी 2023 से 5 मार्च 2023 तक कॉपियों का मूल्यांकन पूरा करने का आदेश दिया गया था, इस साल 1318227 छात्र Bihar Board Inter Exam 2023 में शामिल हुए थे।

बिहार बोर्ड हर साल इंटरमीडिएट का रिजल्ट 2023 अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया हैं।और इस साल भी इसके ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.com पर जाकर आप अपना रिजल्ट खुद चेक कर पाएंगे जो कि नीचे दिए गए Bihar Board Official Website Link के जरिए बड़ी ही आसानी से अपना रिजल्ट खुद चेक कर सकते हैं।

Bihar Board Official Website Result Link 2023

  • सबसे पहले बिहार बोर्ड की वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं
  • होम पेज पर दिख रहे ‘बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2023’ लिंक पर क्लिक करें।
  • अब एक नया पेज खुलेगा जिसमें आप अपना एनरोलमेंट नंबर और रोल नंबर डालकर सबमिट बटन दबाएंगे।
  • अब आपके मोबाइल स्क्रीन पर 12वीं का रिजल्ट होगा जिसे आप चाहें तो डाउनलोड कर सकते हैं।
Read Also:  BSEB Matric Scrutiny 2023 Apply: बिहार बोर्ड 10वीं कक्षा स्क्रूटनी 2023 के लिए आवेदन की तारीख आखिरी बार बढ़ी

बिहार बोर्ड लगातार चार साल से समय से पहले रिजल्ट जारी करने का रिकॉर्ड बना रहा है. इस बार भी बोर्ड अपना ही रिकॉर्ड तोड़ देगा क्योंकि परीक्षा के महज एक महीने के अंदर रिजल्ट जारी किया जा रहा है.

Telegram Facebook
Twitter Facebook Group
Google NewsApp Download

Leave a comment