BSEB 12 Exam Result 2025 Declared Today: बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा 2025 का परिणाम आज होगा घोषित, ऐसे करें अपना मार्कशीट चेक

BSEB 12 Exam Result 2025 Declared Today: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति पटना द्वारा BSEB Inter Class का परिणाम आज यानि 25 मार्च 2025 को 1:30 बजे दोपहर में जारी किया जाएगा। बिहार बोर्ड की 12वीं की परीक्षा 2025 में बैठने वाले छात्रों का इंतजार आज खत्म हो गया है, क्यूंकि ये आधिकारिक घोषणा बिहार बोर्ड द्वारा बारहवीं कक्षा की सभी उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरा करनेऔर अब टॉपर छात्र का साक्षात्कार करने के बाद सोशल मिडिया पर किया गया हैं।

बिहार बोर्ड के बारहवीं कक्षा के टॉपर छात्रों का साक्षात्कार 22 मार्च 2025 तक कर लिया गया हैं। साक्षात्कार समाप्त होने के तुरंत बाद ही बोर्ड द्वारा BSEB 12th Result 2025 प्रकाशित किया जा रहा हैं। पिछले साल यानि 2024 बिहार बोर्ड बारहवीं का रिजल्ट 23 मार्च 2024 को जारी किया गया था, पिछले 6 सालों से बिहार बोर्ड पहला रिजल्ट देने का रिकॉर्ड बना रहा है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

BSEB Inter Class Result

बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं का परिणाम की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जारी किया जाएगा। सभी छात्र इस वेबसाइट के माध्यम से अपना Bihar Board Inter Result 2025 देख सकते हैं, BSEB Intermediate Result 2025 चेक करने के लिए आपको अपना रोल नंबर और संबंधित जानकारी सबमिट करनी होगी।

BSEB 12 Exam Result 2025 Declared Today

BSEB 12 Result 2025 DateCheck Here
Bihar Board 12th Topper ListDownload
Whatsapp ChannelJoin Now
Telegram ChannelJoin Now
BSEB Official Websitebiharboardonline.com

आज आएगा बिहार 12वीं का रिजल्ट 2025 यहां करें चेक

बिहार बोर्ड ने टॉपर्स के वेरिफिकेशन समेत सारी प्रक्रिया पूरी कर ली है, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने कल ही रिजल्ट तैयार किया था। साथ ही सभी टॉपर्स की कॉपी मिलने के बाद बोर्ड में विशेषज्ञों के सामने हैंडराइटिंग मैचिंग भी की गई और उसके बाद वाइवा और लिखित परीक्षा भी ली गई।

बता दें कि राज्य में इंटर की परीक्षा 1 फरवरी 2025 से 15 फरवरी 2025 के बीच हुई थी। जिसमें 12 लाख 92 हजार 868 अभ्यर्थी उपस्थित हुए। BSEB Patna पिछले 6 साल से लगातार समय से पहले Bihar Class 12 Result जारी करने का रिकॉर्ड बना रहा है, और इस बार भी बोर्ड अपना ही रिकॉर्ड तोड़ने जा रहा है।

bihar board 12th science result marksheet download pdf link

इसलिए Bihar Board Inter Exam Result 2025 के 1 महीने के अंतराल में ही रिजल्ट जारी किया जा रहा है, BSEB Class 12 Result 2025 को लेकर ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर दी गई है।

बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 इस प्रकार करें चेक

  • सबसे पहले उम्मीदवार को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाना होगा।
  • वेबसाइट पर रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • प्रासंगिक जानकारी के साथ अपना रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करें।
  • रिजल्ट एक नए पेज में खुलेगा।
  • आप इस रिजल्ट को प्रिंट कर सकते हैं या पीडीएफ फॉर्मेट में सेव कर सकते हैं।

बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 2025, छात्र ऐसे देख पाएंगे अपना रिजल्ट

बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2025 का परिणाम आज 25 मार्च 2025 को दोपहर 1 बजे जारी करेंगे, इस अवसर पर शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव भी मौजूद रहेंगे।

जो छात्र बिहार बोर्ड इंटर परिणाम 2025 की प्रतीक्षा कर रहे हैं, उन्हें परिणाम की जांच करने से पहले कुछ महत्वपूर्ण कार्य करना चाहिए। छात्र एडमिट कार्ड अपने पास रखें, ताकि रोल नंबर, रोल कोड जैसी जानकारियां आसानी से देख सकें। रोल नंबर और रोल कोड गलत होने पर रिजल्ट नहीं खुलेगा।

बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा 2025 का आयोजन 1 फरवरी 2025 से शुरू हुआ था जो 15 फरवरी 2025 तक चला था, परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई थी. करीब 13 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था।

पास होने लिए लाने होंगे इतने नंबर

  • आपको अंग्रेजी में 100 में से 30 अंक प्राप्त करने होंगे।
  • आपको हिंदी में 100 में से 30 अंक प्राप्त करने होंगे।
  • आपको फिजिक्स में 100 में से 30 अंक प्राप्त करने होंगे।
  • आपको केमिस्ट्री में 100 में से 30 अंक प्राप्त करने होंगे।
  • जीव विज्ञान में – आपको 100 में से 30 अंक प्राप्त करने होंगे।
  • आपको गणित (अतिरिक्त विषय) में 100 में से 30 अंक प्राप्त करने होंगे।

बीएसईबी बिहार बोर्ड पासिंग मार्क्स 12वीं कक्षा निर्धारित करता है। बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 2025 में परीक्षा पास करने और उत्तीर्ण ग्रेड प्राप्त करने के लिए सभी छात्रों को विषय में कम से कम 33% अंक प्राप्त करने होंगे। बिहार बोर्ड 12 वीं पासिंग मार्क्स में प्रैक्टिकल और थ्योरी मार्क्स होते हैं। छात्रों को थ्योरी परीक्षा में 70 में से 21 अंक और व्यावहारिक परीक्षा में 30 में से 12 अंक हासिल करने होंगे।

BSEB 12 Exam Result 2025 Declared Today

कुल मिलाकर, बिहार बोर्ड 12 वीं के कुल अंक 600 के बजाय 500 हैं क्योंकि 6 वां विषय (गणित) एक अतिरिक्त विषय है जिसके अंकों को समग्र प्रतिशत और अंकों की गणना करते समय नहीं माना जाता है। आपको बता दें, बोर्ड ने बिहार बोर्ड 12वीं पास करने के मापदंड में बड़ा बदलाव किया है। बोर्ड ने 5 अनिवार्य विषयों के साथ एक नया अतिरिक्त विषय पेश किया है।

इंटर की आंसर की पहले हुई थी जारी

बीएसईबी ने इससे पहले 12वीं की आंसर की भी क्वेश्चन पेपर के साथ जारी की थी, यह 28 फरवरी 2025 को रिलीज हुई थी। इस पर परीक्षार्थियों को आपत्ति जताने का भी मौका दिया गया। यह उत्तर कुंजी में कुल अंकों का 50% है। इस पर दर्ज आपत्तियों की समीक्षा के बाद ही अंतिम परिणाम जारी किया जाएगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a comment