BSEB 12th Result 2025 Out Today: आज 25 मार्च 2025 को दोपहर 1:30 बजे बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट का रिजल्ट जारी हुआ, ऐसे डाउनलोड करें अपना मार्कशीट

BSEB 12th Result 2025 Out Today: बिहार बोर्ड ने आज यानि 25 मार्च 2025 को Bihar Board Inter Result Marksheet जारी कर दिया है, और इसकी जानकारी खुद बिहार बोर्ड ने अपने ट्विटर हैंडल पर दी है। बिहार बोर्ड के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से जानकारी दी गई है कि बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट की वार्षिक परीक्षा का परिणाम 25 मार्च 2025 को दोपहर 1:30 बजे जारी कर दिया गया हैं।

जो भी छात्र इंटरमीडिएट एग्जाम में शामिल हुए थे वो सभी, अपना Bihar Board 12th Result 2025 बिहार बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Bihar Board 12th Result Marksheet Download PDF

बिहार बोर्ड की 12वीं की परीक्षाएं 1 फरवरी 2025 से शुरू होकर 15 फरवरी 2025 तक चली थीं। बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा के लिए राज्य भर से 12 लाख 92 हजार 868 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था।

शिक्षकों ने इंटर की कॉपियों का मूल्यांकन किया है। प्रत्येक मूल्यांकन केंद्र पर छह कंप्यूटर सिस्टम लगाए गए थे। यहां मूल्यांकन के साथ-साथ कंप्यूटर ऑपरेटर भी अंक अपलोड करते चले गए। बोर्ड ने अपना खुद का सॉफ्टवेयर विकसित किया था ताकि इसमें कोई देरी न हो।

BSEB 12th Result 2025 Out Today

BSEB 12 Class Exam Result DateCheck Here
Bihar Board 12 Class Topper ListDownload
Whatsapp ChannelJoin Now
Telegram ChannelJoin Now
BSEB Official Websitebiharboardonline.com

बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 का रिजल्ट कब जारी हुआ?

बीएसईबी 12वीं परीक्षा 2025 दो पालियों में आयोजित की गई थी। पहली पाली सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 1:45 बजे से शाम 5:00 बजे तक आयोजित की गई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिहार बोर्ड के 12वीं के पेपर का मूल्यांकन 27 फरवरी 2025 को शुरू हुआ था और 8 मार्च 2025 तक पूरा कर लिया गया था।

bihar-board-intermediate-class-result-released-this-afternoon

मूल्यांकन के तुरंत बाद टॉपर्स का मूल्यांक शुरू हुआ और वेरिफिकेशन ख़त्म होते ही, बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परिणाम 25 मार्च 2025 को जारी कर दिया गया हैं। आपको बता दें की, इसके लिए जिलों से संभावित टॉपर की प्रैक्टिकल कॉपी मंगवाई गई थी।

बिहार बोर्ड संभावित टॉपर्स के व्यावहारिक अंकों को भी अच्छे तरीके से सत्यापित करना चाहता था। सत्यापन के बाद टॉपर का बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के विशेषज्ञों द्वारा अलग से साक्षात्कार किया गया।

इसमें विशेषज्ञ टॉपर्स से अलग-अलग विषयों से जुड़े सवाल किये थे। इन सभी प्रतिक्रियाओं के बाद ही BSEB 12th Result 2025 जारी किया गया हैं।

छात्र ऐसे देखें अपना 12वीं का परिणाम 2025

  • सबसे पहले छात्र बीएसईबी की आधिकारिक साइट पर जाएं, यहां क्लीक करें।
  • इसके बाद होम पेज पर मौजूद बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 लिंक पर क्लिक करें।
  • रोल नंबर और पंजीकरण संख्या जैसे आवश्यक विवरण दर्ज करें।
  • उसके बाद सबमिट करें।
  • सबमिट करने के बाद परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • रिजल्ट चेक करने के बाद डाउनलोड करें।

बीएसईबी की ओर से एक ट्वीट में चेयरमैन आनंद किशोर ने कहा, ‘इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा, 2025 का परिणाम 25 मार्च 2025 को दोपहर 1 बजे शिक्षा मंत्री द्वारा जारी किया गया हैं। इस अवसर पर शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव संजय कुमार भी मौजूद थे।

बीएसइबी परीक्षा से संबंधित जानकारी

  • इस साल 12वीं की परीक्षाएं 1 फरवरी 2025 से 15 फरवरी 2025 के बीच आयोजित की गई थीं।
  • 12वीं की परीक्षा में कुल 13.04 विद्यार्थी बैठे थे।
  • कक्षा 12 की उत्तर कुंजी 28 फरवरी 2025 को ही जारी कर दी गई थी।
  • इंटर की परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई थी।
  • पहली पाली सुबह 9:30 बजे और दूसरी पाली दोपहर 1:45 बजे शुरू हुई।
  • टॉपर वेरिफिकेशन 21 मार्च 2025 को हुई थी।
  • बिहार बोर्ड 12 रिजल्ट 25 मार्च 2025 को जारी किया गया हैं।

इससे पहले बीएसईबी ने हाल ही में 12वीं बोर्ड परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी की थी, जिस पर 5 मार्च 2025 तक आपत्ति मांगी गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिहार बोर्ड की 12वीं की परीक्षा का मूल्यांकन 27 फरवरी 2025 से शुरू होकर 8 मार्च 2025 तक चला था।

BSEB 12th Result 2025 Out Today

एक रिपोर्ट के अनुसार, बोर्ड परीक्षाओं की कॉपियों की जांच के लिए 200 से अधिक शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई थे। जहां सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक कॉपियों की जांच की गयी थी। सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी लगाए गए हैं। ताकि बीएसईबी समय पर परिणाम घोषित कर सके और अगला शैक्षणिक सत्र जल्द शुरू हो सके।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

1 thought on “BSEB 12th Result 2025 Out Today: आज 25 मार्च 2025 को दोपहर 1:30 बजे बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट का रिजल्ट जारी हुआ, ऐसे डाउनलोड करें अपना मार्कशीट”

  1. mai apne maa papa kaa naam raushan krugi, bahut khus hu mai, mera 400 se jayada marks aayega. thank you bihar board. love you so much

    Reply

Leave a comment