BSEB Inter Class Result 2023: बीएसईबी 12वीं परीक्षा का रिजल्ट 2023 हुआ घोषित, इस लिंक से देखें अपना परिणाम

आपको बता दे की, आज 21 मार्च 2023 को बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा 2023 का रिजल्ट घोषित हो चुका है और आप अपना Bihar Board 12th result 2023 कैसे आसानी से देख सकते हैं।

इस पोस्ट में हमने आपके सहूलियत को ध्यान में रखते हुए बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2023 मार्कशीट के साथ डाउनलोड करने के लिए डायरेक्ट लिंक दिया हैं। इसलिए आपसे अनुरोध हैं की, इस पोस्ट को अंत तक अवश्य पढ़े।

Bihar school examination board आज 21 मार्च 2023 को बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट कक्षा 12 वार्षिक परीक्षा परिणाम 2023 घोषित कर दिया है।

तकरीबन 13 लाख से ज्यादा छात्र अपने Bihar Board Inter Result 2023 का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, जो आज खत्म हो गया।

बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट bseb official website biharboardonline.bihar.gov.in पर जारी किया गया है।

BSEB Inter Result 2023 छात्र अपना रोल नंबर और रोल कोड डालकर अपना Bihar Board Class 12th Result 2023 Download कर सकते हैं।

आपको बता दें की, 1 फरवरी 2023 से 11 फरवरी 2023 तक आयोजित बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा में कुल 13.18 लाख छात्र उपस्थित हुए थे।

बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2023 परिणाम के बाद, मैट्रिक वार्षिक परीक्षा परिणाम जारी किया जाएगा।

BSEB Patna ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट बिहार बोर्ड परीक्षा बोर्ड @officialbseb के माध्यम से सूचित किया है कि बिहार बोर्ड कक्षा 12 का परिणाम 21 मार्च 2023 को दोपहर 2 बजे जारी किया गया है।

BSEB Class 12 Result 2023 राज्य के शिक्षा विभाग मंत्री और अतिरिक्त मुख्य सचिव, शिक्षा विभाग संजय कुमार की मौजूदगी में जारी किया गया हैं।

इस तरह चेक कर सकेंगे बिहार बोर्ड बारवीं का रिजल्ट 2023

  • सबसे पहले बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं, यहां क्लीक करें
  • होम पेज पर ‘Bihar Board Inter Result 2023’ लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
  • सबमिट लिंक पर क्लिक करते ही 12वीं रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा।
  • रिजल्ट चेक और डाउनलोड करें।

छात्र बिहार बोर्ड 12वीं के परिणाम का प्रिंटआउट ले सकते हैं और अपने पास रख सकते हैं। Bihar Board Toppers से जुड़ी अहम जानकारी के लिए वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

आमतौर पर वेबसाइट पर बड़ी संख्या में छात्रों के आने के कारण साइट कुछ समय के लिए डाउन हो सकती है।

इसलिए छात्रों को घबराना नहीं चाहिए, थोड़ी देर प्रतीक्षा करें और पुनः BSEB Inter Result Download प्रयास करें।

बता दें कि इससे पहले बोर्ड ने बीएसईबी 12वीं कक्षा के छात्रों को आंसर की पर आपत्ति जताने का मौका दिया था। आपत्तियां दाखिल करने की आखिरी तारीख 6 मार्च 2023 तक थी, जबकि मूल्यांकन का काम 24 फरवरी 2023 से 5 मार्च 2023 तक पूरा किया गया था.

13 लाख से ज्यादा छात्र हुए थे परीक्षा में शामिल

बीएसईबी कक्षा 12 वीं की परीक्षा 1 फरवरी 2023 से 11 फरवरी, 2023 तक आयोजित की गई थी। इस साल बीएसईबी कक्षा 12 वीं की परीक्षा के लिए कुल 13.18 लाख उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था।

Read Also:  Bihar Education Department: सरकारी स्कूलों में जितने शिक्षक होंगे उतने ही कक्षा कक्ष भी होंगे, बिहार शिक्षा विभाग ने जारी किए निर्देश

कैसा रहा पिछले साल बीएसईबी 12वीं का रिजल्ट

बीते साल का कुल पास प्रतिशत 80.15 फीसदी रहा था। कुल 641829 छात्राओं ने परीक्षा में हिस्सा लिया था, जिनमें से 528817 छात्राएं परीक्षा पास की थीं। वहीं 6,83,920 छात्र परीक्षा का हिस्सा बने थे और इनमें से 2,33,740 छात्रों ने परीक्षा पास की थी।

इतने होने चाहिए पासिंग नंबर

इंटरमीडिएट परीक्षा पास करने के लिए, छात्रों को थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों पेपरों में अलग-अलग न्यूनतम अंक हासिल करने होंगे। न्यूनतम 33% अंक आवश्यक हैं। थ्योरी पेपर के मामले में भी 30 प्रतिशत अंक पेपर पास करेंगे।

जबकि जो छात्र एक या दो विषयों में उत्तीर्ण अंक प्राप्त नहीं कर पाएंगे, उन्हें अपने सुधार के लिए कंपार्टमेंटल परीक्षा देनी होगी।

बीएसईबी इंटर का परिणाम घोषित होने के बाद छात्र मार्कशीट ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। 12वीं पास कर चुके छात्र ग्रेजुएशन में एडमिशन ले सकते हैं। जो छात्र आवश्यक अंक हासिल करने में विफल रहते हैं, वे आवश्यकता के अनुसार पुनर्मूल्यांकन या कंपार्टमेंटल परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।

Telegram Facebook
Twitter Facebook Group
Google NewsApp Download

5 thoughts on “BSEB Inter Class Result 2023: बीएसईबी 12वीं परीक्षा का रिजल्ट 2023 हुआ घोषित, इस लिंक से देखें अपना परिणाम”

Leave a comment