BSEB 12th Result 2023: बिहार एजुकेशन बोर्ड रिजल्ट 2023 लेटेस्ट अपडेट, कक्षा 12वीं की परिणाम डेट जल्द जारी किया जायेगा

बिहार बोर्ड के रिजल्ट 2023 का इंतजार खत्म होने जा रहा है। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड द्वारा BSEB 12th Result 20 मार्च 2023 को जारी किए जाने की उम्मीद है। हालांकि, बोर्ड ने अभी तक रिजल्ट की सही तारीख की घोषणा नहीं की है।

बता दें कि Bihar Board 12th Result 2023 जारी होने के बाद 10वीं यानी BSEB Matric Result 2023 घोषित किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बीएसईबी 10वीं का रिजल्ट भी मार्च के आखिरी सप्ताह में घोषित किया जाएगा।

इस साल BSEB 12 Exam 11 फरवरी 2023 से 11 फरवरी 2023 तक और BSEB 10 Exam 1 फरवरी से 11 फरवरी तक आयोजित की गई। वहींं, बोर्ड ने 12वीं परीक्षा की आंसर-की 3 मार्च 2023 को जारी की और स्टूडेंट्स को 6 मार्च 2023 तक ऑनलाइन आप्ति दर्ज कराने का समय दिया गया था।

बता दें कि बिहार बोर्ड की ओर से इंटर और मैट्रिक की मूल्यांकन प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है। बिहार बोर्ड का रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को BSEB Official Website biharboardonline.bihar.gov.in पर जाना होगा।

जल्द जारी होगी बिहार बोर्ड रिजल्ट डेट

Bihar Board Inter Result 2023 जल्द ही जारी किया जाएगा। एक बार परिणाम घोषित हो जाने पर उम्मीदवार अपना रिजल्ट biharboardonline.bihar.gov.in की मदद से देख सकेंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार, 20 मार्च 2023 को BSEB Inter Exam Result 2023 घोषित किए जाने की उम्मीद है।

बीते साल BSEB Patna की ओर से बिहार दिवस से एक दिन पहले 16 मार्च 2022 को कक्षा BSEB 12 Exam के परिणाम घोषित किए थे। इस साल छात्र 20 मार्च 2023 तक बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2023 को लेकर उम्मीद कर सकते हैं।

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड यानी बीएसईबी द्वारा इस सप्ताह बीएसईबी कक्षा 12वीं का रिजल्ट 2023 जारी किया जाएगा। अभी तक आधिकारिक तिथि या समय के बारे में कोई पुष्टि नहीं हुई है। कयास लगाए जा रहे हैं कि साइंस, कॉमर्स या आर्ट्स स्ट्रीम के लिए Bihar Board 12 Result 20 मार्च 2023 तक जारी हो सकता है।

कब आएगा बिहार बोर्ड रिजल्ट 2023

बिहार बोर्ड इंटर का रिजल्ट 2023 जारी होने वाला है। छात्रों की कॉपियां जांची जा चुकी हैं, ऐसे में इस हफ्ते BSEB 12th Result 2023 आने की उम्मीद है. रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.com पर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

बताया जा रहा है कि अलग-अलग जिलों से टॉपर्स की कॉपियां मंगाई जा रही हैं, Bihar School Examination Board मेरिट लिस्ट तैयार करने और मार्कशीट को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया में है। आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स के टॉपर्स की कॉपियों का भौतिक सत्यापन की प्रक्रिया जारी है, BSEB Inter Class Result 2023 Date आज जारी हो सकती है।

बिहार बोर्ड की इंटर कॉपी चेकिंग का काम 24 फरवरी से शुरू हुआ था, बिहार बोर्ड इंटर की परीक्षा 1 फरवरी 2023 से 11 फरवरी 2023 तक आयोजित की गई थी। परीक्षा के लिए राज्य भर में 1464 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, इसमें 1318227 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था। इसमें 681795 लड़के और 636432 लड़कियां थीं।

Read Also:  BSEB Inter Spot Admission 2023: बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट कक्षा में स्पॉट एडमिशन 2023-25 की प्रक्रिया शुरू, छात्र ऐसे करें आवेदन
Telegram Facebook
Twitter Facebook Group
Google NewsApp Download

Leave a comment