बीएसईबी इंटर एडमिशन की दूसरी मेरिट लिस्ट 2 सितम्बर 2022 को होगी जारी

बिहार के इंटर प्लस टू स्कूल-कॉलेजों में दाखिले के लिए दूसरी मेरिट लिस्ट 2 सितम्बर 2022 को जारी की जाएगी। जिसके आधार पर कॉलेजों और स्कूलों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो जाएगी छात्रों के लिए ऑनलाइन सुविधा प्रणाली ओएफएसएस पोर्टल के माध्यम से छात्रों की मेरिट सूची 2 सितम्बर 2022 को सुबह 10 बजे जारी की जाएगी। छात्रों को प्रवेश के लिए एक सूचना पत्र दिया जाएगा। छात्रों को अपनी यूजर आईडी डालकर पत्र अपलोड करना होगा। इसके बाद आवंटित संस्थानों में प्रवेश लेना होगा।

बिहार बोर्ड दूसरी मेरिट के तहत राज्य के 7,757 प्लस टू स्कूल-कॉलेजों में 11वीं कक्षा में 22 लाख से अधिक सीटों पर 7 सितम्बर 2022 तक प्रवेश होगा। बोर्ड ने कहा है कि जिनका नाम द्वितीय मेरिट लिस्ट में नहीं है, वैसे छात्र 2 सितम्बर 2022 से 7 सितम्बर 2022 तक नया विकल्प भर सकते हैं। इसमें छात्र नया कॉलेज या फैकल्टी चुन सकते हैं, न्यूनतम 10 और अधिकतम 20 विकल्प भरे जा सकते हैं। इन्हीं विकल्पों के आधार पर उन्हें तीसरी सूची में स्थान मिलेगा। हालांकि, फिर से विकल्प के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। कॉलेजों को नामांकन के अगले दिन अनिवार्य रूप से ओएफएसएस पोर्टल पर सूची अपलोड करने को कहा गया है। इसमें लापरवाही बरतने पर संस्थान के प्राचार्य के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

7 सितम्बर 2022 तक स्लाइड अप के लिए करें ऑनलाइन आवेदन

बिहार बोर्ड द्वितीय मेरिट लिस्ट में कॉलेज आवंटन से असंतुष्ट स्टूडेंट्स स्लाइड अप विकल्प का प्रयोग कर सकेंगे। बोर्ड ने कहा है कि अगर कोई स्टूडेंट्स उन्हें आवंटित किये जानेवाले कॉलेज या स्कूल से संतुष्ट नहीं हैं और दूसरा कॉलेज या संकाय चुनना चाहते हैं तो ऐसे स्टूडेंट्स स्लाइड अप का विकल्प चुन सकते हैं, लेकिन उनके लिए आवश्यक है कि वे पहले उस संस्थान में एडमिशन ले लें, जहां उनका चयन हुआ है। अन्यथा उनका आवेदन रद्द कर दिया जायेगा।

इस संस्थान में एडमिशन कराने के बाद ही वे तीसरे चयन सूची जारी होने पर उच्चतर प्राथमिकता वाले संस्थान में एडमिशन ले सकेंगे। स्लाइड अप का विकल्प भी स्टूडेंट्स को 2 सितम्बर 2022 से 7 सितम्बर 2022 के बीच अपनाना होगा। स्लाइड अप के विकल्प में उन्हें उन्हीं संस्थानों में एडमिशन मिलेगा जिनका विकल्प उन्होंने आवेदन के वक्त दिया है नये संस्थान को जोड़ने का मौका नहीं दिया जायेगा।

इसके अलावे तीसरा चयन सूचि भी जारी

छात्रों द्वारा दिये गये विकल्प एवं उनके मेरिट के आधार पर समिति संस्थानवार एवं कोटिवार प्रथम कंबाइंड मेरिट लिस्ट जारी होगी। चयनित विकल्प के प्राथमिकता के आधार पर एडमिशन के लिए तीन मेरिट लिस्ट जारी की जायेगी, संस्थानों में सीटें खाली रहने पर समिति द्वारा तीसरी मेरिट लिस्ट जारी की जायेगी। अंत में सीटें खाली रहने पर बिहार बोर्ड स्पॉट एडमिशन के माध्यम से वहां सीटें भरी जायेगी, लेकिन उसके लिए उन्हें संबंधित छात्रों का इस ओएफएसएस पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन अपडेट करना अनिवार्य है।

Read Also:  बिहार बोर्ड 12वीं अकाउंट आंसर की (अनऑफिसियल) डाउनलोड लिंक 10 फरवरी 2023

बिहार बोर्ड इंटर 11वीं एडमिशन 2nd मेरिट लिस्ट कैसे चेक करें?

  • दिए गए लिंक से OFSS बिहार की आधिकारिक साइट पर जाएं, www.ofssbihar.in.
  • इसके होम पेज से इंटरमीडिएट एडमिशन 2022 के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब एक पेज खुलेगा, जहां से आप डाउनलोड इंटिमेशन लेटर पर क्लिक करें।
  • अब प्रवेश मेरिट सूची, आवंटित कॉलेज / स्कूल का नाम, प्रवेश कार्यक्रम की तिथि, महत्वपूर्ण दस्तावेजों की सूची और महत्वपूर्ण निर्देश स्क्रीन पर दिखाई देंगे।

बिहार बोर्ड द्वितीय मेधा सूची के घोषित होने के बाद छात्रों को मेरिट सूची में प्रकाशित आवंटित महाविद्यालय/विद्यालय में प्रवेश लेना होता है, यदि कोई छात्र आवंटित महाविद्यालय में प्रवेश नहीं लेता है तो उसका नाम ओएफएसएस से चालू सत्र में प्रवेश से हटाया जा सकता है।

स्लाइड अप का कर सकते हैं उपयोग

बिहार बोर्ड ने कहा है कि जिनका नाम दूसरी मेधा सूची में नहीं है, वे 7 सितम्बर 2022 तक नया विकल्प भर सकते हैं। इसमें स्टूडेंट्स नये कॉलेज या संकाय का चुनाव कर सकते हैं, न्यूनतम 10 और अधिकतम 20 विकल्प भर सकेंगे. इन्हीं विकल्पों के आधार पर उन्हें तीसरी लिस्ट में जगह मिलेगी। हालांकि दोबारा विकल्प के लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा, इसके साथ हीं पहली लिस्ट में कॉलेज आवंटन से असंतुष्ट स्टूडेंट्स स्लाइड अप विकल्प का प्रयोग कर सकेंगे।

Telegram Facebook
Twitter Facebook Group
Google NewsApp Download

Leave a comment