BSEB Inter Result Date 2025 Announced Soon: बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा 2025 की कॉपियों के मूल्यांकन की प्रक्रिया आज यानि 8 मार्च 2025 को देर शाम तक खत्म होने वाली हैं। ऐसे में अब बिहार बोर्ड 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 बहुत जल्द घोषित किए जा सकते हैं।
आपको बता दें की, बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा 15 फरवरी 2025 को खत्म हुई थी। जिसके बाद बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट कॉपियों का मूल्यांकन की प्रक्रिया 27 फरवरी 2025 से शुरू हुई थी। बिहार बोर्ड कक्षा 12 का परिणाम Bihar School Examination Board द्वारा मार्च 2025 के मध्य के बाद जारी किए जाने की उम्मीद है।
जो छात्र बिहार बोर्ड कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा में उपस्थित हुए हैं, वे अपना परिणाम बिहार विद्यालय परीक्षा बोर्ड की बीएसईबी आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.com पर देख सकते हैं।
BSEB Inter Result Date 2025 Announced Soon
BSEB Inter Class Result Date | Check Here |
---|---|
Bihar Board Inter Answer Key Pdf | Download |
Whatsapp Channel | Join Now |
Telegram Channel | Join Now |
BSEB Official Website | biharboardonline.com |
Bihar Board Inter Copies चेकिंग प्रक्रिया का आज आखरी दिन
रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि बिहार 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 की कॉपियों का मूल्यांकन 27 फरवरी 2025 से शुरू हुआ था, जिसेक लिए 8 मार्च 2025 तक समयसीमा निर्धारित की गयी थी।
जिसके बाद आज प्रबल संभावना हैं की, देर शाम तक सारी कॉपियों का मूल्यांकन कार्य समाप्त हो जायेगा। अब जल्द ही बिहार बोर्ड 12वीं कक्षा परीक्षा की रिजल्ट जारी होगा। बिहार बोर्ड बारहवीं कक्षा की मूल्यांकन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम घोषित किए जाएंगे।

हालांकि, बीएसईबी पटना ने अभी तक परिणाम घोषणा तिथि जारी नहीं की है। एक या दो विषयों में फेल होने वाले छात्रों को कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा।
बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट पर बड़ा आधिकारिक अपडेट
आपको बता दें की, बिहार बोर्ड इंटर कॉपी जांच में 1700 सौ से अधिक परीक्षक लगाए गए थे। साथ ही प्रत्येक मूल्यांकन केंद्र पर 100 से ढाई सौ के बीच परीक्षाकों की प्रतिनियुक्ति मूल्यांकन कार्य के लिए थी। प्रत्येक जिले में इंटर के लिए पांच केंद्र बनाए गए थे। एवं केन्द्र पर दंडाधिकारी व पर्याप्त पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति का आदेश दिया गया था।

बिहार बोर्ड ने 12वीं परीक्षा की आंसर-की 2025 जारी कर दी है, BSEB 12th Exam 2025 में शामिल होने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा जिन स्टूडेंट्स को इस बिहार बोर्ड 12वीं आंसर-की पर आपत्ति है वे 8 मार्च 2025 तक ऑब्जेक्शन दर्ज कर सकते हैं।
बिहार बोर्ड ने 12वीं कक्षा की परीक्षा 1 फरवरी 2025 से 15 फरवरी 2025 तक आयोजित की थी। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई थी, पहली पाली में सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक और दूसरी पाली में दोपहर 1:45 बजे से शाम 5:00 बजे तक परीक्षा आयोजित की गई थी।
Please declerd results fast sir