Bihar Board 10th Exam 2023: बिहार बोर्ड मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2023 संपन्न, जानें कब आ सकता हैं परिणाम

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड द्वारा आयोजित मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2023 बुधवार यानी 22 फरवरी 2023 को समाप्त हो गई है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बीएसईबी 10वीं की परीक्षा 14 फरवरी 2023 से शुरू हुई थी और 22 फरवरी 2023 को इस साल की बिहार बोर्ड दसवीं परीक्षा 2023 के साथ समाप्त हो गई है।

बिहार बोर्ड ने वार्षिक मैट्रिक परीक्षा 2023 का आयोजन मात्र 9 दिन में कर दिया है। इस साल बिहार 10वीं बोर्ड परीक्षा 2023 में कुल 16,37,414 छात्र शामिल हुए हैं। अब बिहार बोर्ड 10वीं कक्षा की परीक्षा के पेपर्स 1 मार्च 2023 से चेकिंग शुरू करेगा।

22 फरवरी 2023 खत्म हुई दसवीं की वार्षिक परीक्षा

Bihar School Examination Board द्वारा Matric की वार्षिक परीक्षा 14 फरवरी 2023 से 22 फरवरी 2023 के बीच आयोजित किए गए हैं। जिसके बाद BSEB 10वीं कक्षा की परीक्षाएं आज खत्म हो चुकी हैं। बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा के सभी विषयों के पेपर बुधवार तक पूरे हो चुके हैं, अब छात्रों को Bihar Board 10th Result 2023 का बेसब्री से इंतजार रहेगा।

बता दें की बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा 2023 के अंतिम दिन यानि 22 February 2023 को 09:30 AM से 12:45 PM बजे तक अतिरिक्त विषय समूह के अंतर्गत विभिन्न विषयों की परीक्षा आयोजित की गयी थी। परीक्षा में कुल 172 परीक्षार्थियों को नकल के आरोप में निष्कासित कर दिया गया, जबकि कुल 117 फर्जी परीक्षार्थी पकड़े गए। इन सभी फर्जी अभ्यर्थियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

बिहार बोर्ड दसवीं परीक्षा 2023

  • बिहार बोर्ड दसवीं परीक्षा 2023 के लिए कुल 16,37,414 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था, इनमें 8,31,213 छात्राएं और 8,06,201 छात्रा शामिल थे।
  • हर परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी की निगरानी की गई है, यही नहीं प्रत्येक 500 छात्रों पर एक वीडियोग्राफर की व्यवस्था भी की गई है।
  • दो पालियों में की गई परीक्षा
  • जबकि इन विद्यार्थियों के लिए प्रदेश में कुल 1500 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। बीएसईबी ने हेल्पलाइन नंबर – 0612-2232227 और 0612- 2230051 भी जारी किया हुआ है।
  • उम्मीदवारों को परीक्षा शुरू होने से कम से कम 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य था।
  • दोनों पालियों में उम्मीदवारों को परीक्षा शुरू होने के 2 घंटे बाद अपनी ओएमआर शीट जमा करनी थी।

कब आ सकता हैं बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट

आपको बता दें की, 22 फरवरी 2023 को BSEB Patna 10वीं कक्षा की परीक्षा समाप्त हो गयी हैं। समय से रिजल्ट प्रकाशित हो सके, इसके लिए मूल्यांकन कार्य 1 मार्च 2023 शुरू हो जायेगा, जो की 12 मार्च 2023 तक सारी कॉपियों का चेकिंग पूरी कर ली जाएगी।

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की मानें तो मार्च के अंतिम हफ्ते में या अप्रैल की पहले हफ्ते में BSEB Result जारी होने की प्रबल संभावना हैं। बिहार बोर्ड द्वारा पिछले चार सालों से मार्च एवं अप्रैल में ही BSEB 10th Result 2023 जारी किया जाता है, जिससे छात्र को आगे की पढ़ाई के लिए समय मिल सके।

Read Also:  BSEB Free Coaching Exam: बिहार निःशुल्क JEE और NEET कोचिंग परीक्षा 17 सितंबर 2023 को आयोजित की जाएगी, एडमिट कार्ड 12 सितंबर को जारी होंगे
Telegram Facebook
Twitter Facebook Group
Google NewsApp Download

Leave a comment