BSEB Matric Time Table 2025: बिहार बोर्ड 10वीं वार्षिक परीक्षा 2025 की तैयारियां तेज हो गई हैं, Bihar School Examination Board ने मैट्रिक परीक्षा 2025 की तारीखें जारी कर दी हैं।
मैट्रिक की वार्षिक परीक्षा 17 फरवरी 2025 से 25 फरवरी 2025 तक ली जायेगी, यह परीक्षा भी दो पालियों में ली जायेगी। वार्षिक माध्यमिक परीक्षा का Bihar board Matric Time Table Internal Practical Exam 21 जनवरी 2025 से 23 जनवरी 2025 तक लिया जाएगा।
BSEB Matric Time Table 2025
तिथि | प्रथम पाली | द्वितीय पाली |
---|---|---|
17 फरवरी 2025 | मातृभाषा | मातृभाषा |
18 फरवरी 2025 | गणित | गणित |
19 फरवरी 2025 | द्वितीय भारतीय भाषा | द्वितीय भारतीय भाषा |
20 फरवरी 2025 | समाजिक विज्ञान | समाजिक विज्ञान |
21 फरवरी 2025 | विज्ञान | विज्ञान |
22 फरवरी 2025 | अंग्रेजी (समान्य) | अंग्रेजी (समान्य) |
23 फरवरी 2025 | एच्छिक विषय | एच्छिक विषय |
25 फरवरी 2025 | व्यावसायिक एच्छिक विषय |
बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने यह भी जानकारी दी है कि, परीक्षाएं प्रतिदिन दो पालियों में आयोजित की जाएंगी। पहली पाली सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.45 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 1.45 बजे से शाम 5 बजे तक ली जाएगी।
Bihar Board Matric Time Table
बिहार बोर्ड परीक्षा के कैलेंडर के मुताबिक दृष्टिबाधित अभ्यर्थियों के लिए गृह विज्ञान विषय की परीक्षा 18 फरवरी 2025 को सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.45 बजे तक आयोजित की जाएगी, संगीत विषय की परीक्षा 21 फरवरी 2025 को सुबह की पाली में होगी।

BSEB 10th Annual Exam Result मार्च-अप्रैल में जारी किये जायेंगे, कक्षा 10वीं की डेटशीट जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर Bihar Board 10th Exam Date का पूरा शेड्यूल देख सकते हैं। इस बार टॉपर्स के लिए भी अच्छी खबर है, इस बार टॉपर्स को बोर्ड की ओर से सम्मानित किया जाएगा।
ऐसे होगा वार्षिक मैट्रिक परीक्षा
बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2025 दो पालियों में आयोजित की जाएगी – पहली पाली सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक।
BSEB Patna ने कहा कि वह मार्च-अप्रैल के महीनों में बीएसईबी 10वीं परिणाम 2025 की घोषणा करेगा। कक्षा 10 की कंपार्टमेंट परीक्षा अप्रैल या मई में आयोजित की जाएगी जबकि कंपार्टमेंट परीक्षा का परिणाम मई-जून में घोषित किया जाएगा।
साथ ही आधिकारिक समय सारिणी के अनुसार, बीएसईबी मार्च-अप्रैल में बिहार बोर्ड परिणाम 2025 घोषित करेगा। कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन पत्र भरने की आखिरी तारीख भी मार्च-अप्रैल 2025 है। प्रैक्टिकल और थ्योरी कंपार्टमेंट परीक्षा अप्रैल या मई महीने में आयोजित की जाएगी।
बीएसईबी 10वीं का एडमिट कार्ड 2025 कब जारी होगा?
बिहार बोर्ड 8 जनवरी 2025 को बोर्ड परीक्षा के लिए बीएसईबी 10वीं एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया हैं, जो 15 जनवरी 2025 तक डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध रहेगा।

स्कूलों को वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा और छात्रों के बीच वितरित करना होगा। ये एडमिट कार्ड स्कूलों के माध्यम से छात्रों को दिए जाएंगे।