बिहार बोर्ड ओलिंपियाड एवं क़्विज प्रतियोगिता, लैपटॉप एवं नगद पाने का सुनहरा मौका

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा राज्य के छात्रों के ज्ञान, क्षमतावर्द्धन और बौद्धिक विकास के उद्देश्य से “BSEB Olympiad” और “BSEB Quiz” प्रतियोगिता का आयोजन कर रही है। इस प्रतियोगिता में राज्य के सरकारी विद्यालयों के कक्षा 9 व 10 में पढ़ने वाले विद्यार्थी भाग लेंगे, प्रतियोगिता “बीएसईबी ओलंपियाड” एवं “बीएसईबी क्विज” के लिए उपरोक्त विद्यार्थियों का चयन विद्यालय स्तर प्रधानाध्यापक द्वारा 08 जुलाई 2022 से 15 जुलाई 2022 तक किया जायेगा। ये चयनित विद्यार्थी ही जिलास्तर पर इन दोनों प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे।

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से आधिकारिक नोटिस जारी किया गया है। इस नोटिस के जरिए बताया गया है कि बिहार बोर्ड की ओर से ओलंपियाड प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। यह प्रतियोगिता जिला स्तर पर और फिर राज्य स्तर पर होगी। इसमें भाग लेने वाले छात्रों को विभिन्न प्रकार के पुरस्कार और नकद पुरस्कार दिए जाएंगे।

आपको बता दें कि, बीएसईबी ओलंपियाड 2022 के तहत कुल 2 अलग-अलग प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी जैसे – बीएसईबी ओलंपियाड 2022 और बीएसईबी क्विज 2022 प्रतियोगिता, जिसकी पूरी जानकारी और पुरस्कार राशि प्रतियोगिता के तहत प्राप्त होगी। जिसकी पूर्ण जानकारी आप यहां क्लीक कर भी पढ़ सकते हैं।

BSEB Olympiad 2022 कितने प्रकार का होता है

आपको बता दें कि, बीएसईबी ओलंपियाड 2022 के कुल 3 प्रकार हैं जो इस प्रकार हैं:-

  • BSEB Science Olympiad
  • BSEB Maths Olympiad
  • BSEB English Olympiad

जिला स्तर पर दिनांक 26 जुलाई 2022 को आयोजित जिला स्तरीय ओलंपियाड प्रतियोगिता में विद्यालय स्तर पर प्रत्येक विषय में प्रत्येक विद्यालय से चयनित दो-दो विद्यार्थी भाग लेंगे।

BSEB Olympiad Quiz Competition 2022-23

BSEB Olympiad जिलास्तर पर पुरस्कार राशि

प्रथम पुरस्कार (सभी 3 विषयो में)20,000 रुपय नकद एंव मेडल x 3 विषय x 38 जिला
द्वितीय पुरस्कार (सभी 3 विषयो में)15,000 रुपय नकद एंव मेडल x 3 विषय x 38 जिला
तृतीय पुरस्कार (सभी 3 विषयो में)10,000 रुपय नकद एंव मेडल x 3 विषय x 38 जिला
सांत्वना पुरस्कार (सभी 3 विषयो में)8,000 रुपय नकद एंव मेडल x 3 विषय x 38 जिला

BSEB Olympiad राज्यस्तर पर पुरस्कार राशि

प्रथम पुरस्कार (तीन विषयों में)एक लैपटॉप तथा 50,000/- रूपये नगद एवं मेडल x 3 विषय
द्वितीय पुरस्कार (तीन विषयों में)एक लैपटॉप तथा 25,000/- रूपये नगद एवं मेडल x 3 विषय
तृतीय पुरस्कार (तीन विषयों में)एक लैपटॉप तथा 10,000/- रूपये नगद एवं मेडल x 3 विषय
सांत्वना पुरस्कार (तीन विषयों में)एक लैपटॉप तथा  मेडल x 3 विषय

BSEB Quiz 2022 प्रतियोगिता का आयोजन तीन स्तरो पर किया जायेगा

यहां हम सभी प्रतिभागियों को बताना चाहते हैं कि, यह प्रतियोगिता 3 स्तरों पर आयोजित की जाएगी जो इस प्रकार हैं:-

  • जिलास्तर पर
  • प्रमंडलस्तर पर
  • राज्यस्तर पर

BSEB Quiz जिला स्तर पर मिलने वाली पुरस्कार

प्रथम पुरस्कार (4 लोगो की टीम)20,000 रुपय नकद एंव मेडल x 38 जिला
द्वितीय पुरस्कार (सभी 3 विषयो में)16,000 रुपय नकद एंव मेडल x 38 जिला
तृतीय पुरस्कार (सभी 3 विषयो में)12,000 रुपय नकद एंव मेडल x 38 जिला
सांत्वना पुरस्कार (सभी 3 विषयो में)8,000 रुपय नकद एंव मेडल x 38 जिला

Bihar Board Quiz प्रमंडल स्तर पर मिलने वाले पुरस्कार

प्रथम पुरस्कार (4 लोगो की टीम)48,000 रुपय नकद एंव मेडल x 9 प्रमंडल
द्वितीय पुरस्कार (4 लोगो की टीम)32,000 रुपय नकद एंव मेडल x 9 प्रमंडल
तृतीय पुरस्कार (4 लोगो की टीम)24,000 रुपय नकद एंव मेडल x 9 प्रमंडल
सांत्वना पुरस्कार (4 लोगो की टीम)16,000 रुपय नकद एंव मेडल x 9 प्रमंडल

प्रमंडलीय क़्विज प्रतियोगिता 22 अगस्त 2022 से 15 सितंबर 2022 तक आयोजित की जाएगी और इस प्रतियोगिता में प्रत्येक प्रमंडल से कुल 9 टीमें भाग लेंगी।

Read Also:  BSEB 11th Admission 2023: OFSS बिहार इंटर प्रवेश आवेदन आज से पुनः शुरू, एडिट करने का मिलेगा विकल्प

Bihar Quiz राज्य स्तरीय क़्विज प्रतियोगिता के तहत मिलने वाली पुरस्कार

प्रथम पुरस्कार ( 4 लोगो की टीम)4 लैपटॉप तथा 20,000 रुपय नकद व मेडल
द्वितीय पुरस्कार (4 लोगो की टीम)4 लैपटॉप तथा 16,000 रुपय नकद व मेडल
तृतीय पुरस्कार (4 लोगो की टीम)4 किंडल तथा 8,000 रुपय नकद व मेडल
सांत्वना पुरस्कार (4 लोगो की टीम)8,400 रुपय व मेडल

पटना में 18 सितंबर 2022 को राज्यस्तरीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन प्रत्येक प्रमंडल से केवल 1 टीम भाग लेगी।

BSEB Quiz 2022 प्रतियोगिता मे कितने विद्यार्थी ले सकेगे हिस्सा

  • बीएसईबी क़्विज 2022 में भाग लेने के लिए प्रत्येक स्कूल से केवल 2 – 2 छात्रों का चयन किया जाएगा और
  • वही चयनित छात्र 27 जुलाई 2022 को जिला स्तर पर होने वाले एलिमिनेशन राउंड (लिखित परीक्षा) में भाग लेंगे और
  • लिखित परीक्षा के आधार पर जिले के प्रथम 16 छात्रों (4 टीमों) आदि का चयन किया जाएगा।

Bihar Board Olympiad प्रतियोगिता की आवेदन प्रकिया

बिहार राज्य के सरकारी स्कूलों में कक्षा 9 और 10 में पढ़ने वाले सभी छात्र समिति द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में अपनी शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करें। जिससे आपको इन प्रतियोगिता का सीधा लाभ मिल सके। इन प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए विद्यालय स्तर पर 08/07/2022 से 15/07/2022 के बीच आयोजित चयन प्रक्रिया के लिए सबसे पहले अपने विद्यालय के प्रधानाचार्य से संपर्क करें।

आपको बता दे कि, BSEB Olympiad 2022 मे हिस्सा लेने के लिए आपको अपने स्कूल के प्रधानाचार्य जी से सम्पर्क करना होगा और उन्हीं के माध्यम से आपको इस प्रतियोगिता मे हिस्सा लेना होगा।

प्रतियोगिता के तहत आवेदन करने की पात्रता

  • कक्षा 9वीं एवं 10वीं में पढ़ने वाले विद्यार्थी ही भाग ले सकते है।
  • बिहार राज्य के सभी सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले वाले विद्यार्थी भाग ले सकते है।
  • बिहार राज्य सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र और छात्रा दोनों इस प्रतियोगिता में भाग ले सकते है।

BSEB Olympiad मे कुल कितने विद्यार्थी ले सकेगे हिस्सा

  • बीएसईबी ओलंपियाड 2022 में भाग लेने के लिए प्रत्येक स्कूल से केवल 2 – 2 छात्रों का चयन किया जाएगा।
  • ये चयनित छात्र 26 जुलाई 2022 को होने वाली बीएसईबी ओलंपियाड 2022 प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
Telegram Facebook
Twitter Facebook Group
Google NewsApp Download

1 thought on “बिहार बोर्ड ओलिंपियाड एवं क़्विज प्रतियोगिता, लैपटॉप एवं नगद पाने का सुनहरा मौका”

Leave a comment