बिहार विद्यालय परीक्षा समिति आज 3 मार्च 2023 को BSEB 12वीं आंसर की 2023 वार्षिक इंटरमीडिएट परीक्षा का जारी कर दिया गया हैं। उम्मीदवार बिहार बोर्ड कक्षा 12 की आंसर की अब आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.com पर देख सकते हैं।
बिहार बोर्ड ने इंटर के वो सभी छात्र जो बीएसईबी इंटर 12वीं परीक्षा 2023 में उपस्थित हुए हैं, वे biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर उत्तर कुंजी की जांच और डाउनलोड कर सकते हैं। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (बीएसईबी) ने आज शुक्रवार को बीएसईबी कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2023 की आंसर की जारी कर दी हैं।
आपको बता दें की, बिहार बोर्ड 12वीं आंसर की 2023 बोर्ड के तीनो संकाय के लिए जारी किया हैं। Bihar Board inter Exam 1 फरवरी 2023 से 11 फरवरी 2023 तक आयोजित की गई थीं। बीएसईबी के छात्रों को सूचित किया जाता है कि बोर्ड ने इस आंसर की पर आपत्ति विंडो खोल दी है और वे 6 मार्च 2023 को शाम 5 बजे तक आपत्ति उठा सकते हैं।
बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा आंसर की 2023 जारी
बिहार बोर्ड ने BSEB 12th Exam 2023 में पूछे गए 50% ऑब्जेक्टिव टाइप सवालों की Answer Key 2023 जारी की है। सभी इक्छुक छात्र निचे दिये गए स्टेप्स को फॉलो कर अपना आंसर की चेक कर सकते हैं, और BSEB Inter Answer Key 2023 डाउनलोड भी कर सकते हैं।
साथ ही Bihar School Examination Board ने छात्रों को ये मौका दिया हैं की, अगर उन्हें लगता हैं की जारी की गयी आंसर की में कोई आंसर गलत हैं। और यदि लगता है कि उन्हें आपत्ति दर्ज करनी चाहिए तो वह 6 मार्च 2023 तक जारी की गयी आंसर की पर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।
बिहार बोर्ड 12वीं आधिकारिक उत्तर कुंजी 2023 डाउनलोड करें
- बिहार बोर्ड इंटर आधिकारिक उत्तर कुंजी 2023 की जांच करने के लिए, आपको सबसे पहले बिहार परीक्षा समिति की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा, जिसके लिए आप यहां क्लीक करें।
- इसके पश्चात होम पेज पर उपलब्ध Bihar Board Inter 12th Official Answer Key 2023 के लिंक पर क्लिक करना है।
- अब आपकी स्क्रीन पर आंसर की डाउनलोड करने के लिए अलग-अलग विषयों के अनुसार विकल्प आ जाएंगे।
- संबंधित आंसर की के लिंक पर क्लिक करके आंसर की चेक कर सकते हैं तथा डाउनलोड कर सकते हैं।
Bihar Board 12th Science Answer Key 2023 (All Subjects) | Download |
Bihar Board 12th Arts Answer Key 2023 (All Subjects) | Download |
Bihar Board 12th Commerce Answer Key 2023 (All Subjects) | Download |
बिहार बोर्ड 12वीं आधिकारिक उत्तर कुंजी हुआ जारी
बिहार बोर्ड द्वारा एग्जाम संपन्न होने के बाद कॉपी चेकिंग की प्रक्रिया काफी तेजी से किया जा रहा है। और जल्द ही मूल्यांकन कार्य समाप्त कर दिया जायेगा, ऐसे में रिजल्ट आने में भी काफी जल्दी देखी जा सकती है।
आपको बता दें कि रिजल्ट आने से पहले बोर्ड द्वारा आंसर की तैयार किया जाता है, जिसे बच्चों के बीच जारी किया जाता है जिसमें छात्र-छात्राएं अपना आंसर की चेक कर सकते हैं।
सभी अलग-अलग विषयों के लिए आंसर की जारी किए जाते हैं जिसे आप आसानी से चेक कर सकते हैं। आपको जानकारी के लिए बता दें कि बिहार बोर्ड द्वारा क्वेश्चन पेपर 10 सीटों में तैयार किया जाता है। इन 10 सीटों में Question एक ही होती है लेकिन Question Number अलग-अलग जगह पर फिट रहते हैं।
11 फरवरी 2023 को खत्म हुई हैं इंटर की परीक्षा
बता दें की BSEB Inter Exam 2023 की परीक्षाएं 11 फरवरी 2023 को खत्म हुई हैं जिसमें लगभग 13.37 लाख छात्र उपस्थित हुए हैं। BSEB Intermediate Exam 2022 पास करने के लिए उम्मीदवार को प्रत्येक विषय के थ्योरी सेक्शन में 30% और टोटल मार्क्स में 40% स्कोर करने होंगे।
वहीं फर्स्ट डिवीज़न पाने के लिए छात्रों को 300 नंबर स्कोर करने होंगे, जबकि सेकंड डिवीज़न के लिए 225 नंबर स्कोर करने होंगे।