Bihar School Examination Board ने स्कूल और कॉलेजों में सत्र 2023-2025 के लिए Bihar Board 11th Admission 2023 की अंतिम तारीख बढ़ा दी है। आपको बता दें की, OFSS Bihar 1st Merit List 2023 के अनुसार इंटर का एडमिशन 3 जुलाई 2023 तक होना था जिसे अब बढ़ाकर 10 जुलाई 2023 तक कर दिया गया है।
BSEB Patna के अब ऑनलाइन सुविधा सिस्टम छात्रों के लिए OFSS Portal पर जाकर मेरिट लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं, और इसके आधार पर चयनित स्कुल/कॉलेज में जाकर 10 जुलाई 2023 तक Bihar Board Inter Admission 2023 से अपना एडमिशन करा सकते हैं।
बिहार बोर्ड की इंटर मेरिट लिस्ट 2023 महत्वपूर्ण तिथियां
बीएसईबी इंटर एडमिशन 2023 | तिथियां |
नामांकन प्रक्रिया की शुरू तिथि | 27 जून 2023 |
नामांकन प्रक्रिया की अंतिम तिथि | 10 जुलाई 2023 |
सीट ऑनलाइन अपडेट अंतिम तिथि | 11 जुलाई 2023 |
नया विकल्प भरने की प्रक्रिया शुरू | 3 जुलाई 2023 |
नया विकल्प भरने की प्रक्रिया बंद | 10 जुलाई 2023 |
सीधा लिंक पर जासकते हैं। ओएफएसएस बिहार
इसके साथ ही Bihar Board शैक्षणिक संस्थानों को नामांकित छात्रों को OFSS Portal पर 3 जुलाई 2023 से 10 जुलाई 2023 तक अपडेट करना होगा।
यदि किसी बिहार बोर्ड के छात्र का एडमिशन OFSS portal पर प्रधानाचार्य द्वारा 10 जुलाई 2023 तक Online अपडेट नहीं किया जाता है। तो बिहार बोर्ड के ओर यह माना जाएगा कि संबंधित छात्र अपने स्कूल / कॉलेज में दाखिला के लिए उपस्थित नहीं हुआ है। शेष बची सीटों को खाली मानते हुए प्रवेश के लिए 2nd & 3rd मेरिट लिस्ट जारी कर दी जाएगी।
विद्यार्थी न्यूनतम 10 और अधिकतम 20 विकल्प भरने के लिए स्वतंत्र हैं। इनके आधार पर दूसरी सूची तैयार की जाएगी। बिहार बोर्ड ने कॉलेजों को एडमिशन के बाद OFSS portal पर एडमिशन सूची अपलोड करने का निर्देश दिया है। लापरवाही बरतने पर सम्बंधित संस्थान के प्रधानाचार्य के विरुद्ध कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।
तीन मेरिट सूचि की जाएगी जारी
चुना हुआ विकल्प की प्राथमिकता के आधार पर एडमिशन हेतु 3 मेरिट लिस्ट जारी करने का प्रावधान है। यदि संस्थानों में सीटें खाली रहती हैं, तो बिहार बोर्ड समिति द्वारा 2nd मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी।अगर इसके बाद भी सीटें खाली रहती हैं तो 3rd मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। बाद में इन सीटों को अन्य माध्यमों से भरा जा सकता है।