BSEB Dummy Admit Card 2024: बिहार बोर्ड 10वीं एवं 12वीं वार्षिक परीक्षा 2024 का डमी एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने 14 नवंबर 2023 को BSEB 12th Dummy Admit Card एवं 16 नवंबर 2023 को BSEB 12th Dummy Admit Card का दुसरा डमी एडमिट कार्ड जारी कर दिया हैं। आपको बता दें की, बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने कक्षा 10 और 12वीं परीक्षा 2024 में बैठने वाले छात्रों के लिए डमी एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं।

जिन छात्रों ने बिहार बोर्ड परीक्षा 2024 का रजिस्ट्रेशन किया था, वे बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.com, और biharboardonline.bihar.gov.in से बिहार बोर्ड डमी एडमिट कार्ड 2024 12वीं और 10वीं के छात्र डाउनलोड कर सकते हैं।

बीएसईबी ने रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया एवं परीक्षा फॉर्म के दौरान उम्मीदवारों द्वारा भरी गई जानकारी के आधार पर एडमिट कार्ड जारी किए हैं। किसी भी गड़बड़ी के मामले में, उम्मीदवारों को ऑनलाइन बदलाव करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

बिहार बोर्ड 10वीं एवं 12वीं डमी एडमिट कार्ड जारी

बिहार बोर्ड द्वारा मैट्रिक और इंटर वार्षिक परीक्षा 2024 का डमी एडमिट कार्ड जारी किया गया है। जो छात्र इस बार के बिहार बोर्ड से इंटर और मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2024 में शामिल होने वाले हैं, वे छात्र अपने डमी एडमिट कार्ड का बहुत बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे। अब उन सभी छात्रों के लिए इंतजार का समय खत्म हुआ बिहार बोर्ड ने 14 नवंबर 2023 को इंटर एवं 16 नवंबर 2023 को मैट्रिक का डमी एडमिट कार्ड जारी कर दिया है।

बिहार बोर्ड के द्वारा वार्षिक परीक्षा 2024 के लिए डमी एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। ऐसे विद्यार्थी जो डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड करना चाहते है। वह बिहार बोर्ड की ऑफिसियल वेबसाइट से डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते है। जिन अभ्यर्थियों को अपने डमी एडमिट कार्ड में किसी प्रकार की गलत नजर आए तो उसे अपने स्कूल या कॉलेज के माध्यम से 22 नवंबर 2023 तक सही करा सकते हैं। 

आपको बता दें की, बिहार बोर्ड डमी एडमिट कार्ड इसलिए जारी किया जाता है। ताकि अगर किसी भी विद्यार्थी का नाम, पिता का नाम, माता का नाम या किसी भी प्रकार की जानकारी गलत हो, तो उन गलतिओं को ठीक किया जा सके इसलिए डमी एडमिट कार्ड अवश्य डाउनलोड करे और अगर एडमिट कार्ड में किसी तरह की गलती पाते है, तो उसे आप अपने स्कूल या कॉलेज में जाकर बदलाओ करवा सकते है।

डमी कार्ड में त्रुटि का 22 नवंबर 2023 तक होगा सुधार

स्कूल और कॉलेज प्रशासन द्वारा सभी छात्रों को डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड और प्रदान करना उनकी जिम्मेदारी है, जिसके दौरान सभी छात्राओं के सभी विवरणों का मिलान किया जाएगा और सभी छात्र अपने-अपने स्कूल कॉलेज में जमा कर देंगे। यदि डमी प्रवेश पत्र में कोई त्रुटि है तो उसे स्कूल कॉलेज के माध्यम से ऑनलाइन सुधार द्वारा बोर्ड कार्यालय को भेजा जाएगा, सभी छात्रों और छात्रों को बताएं कि डमी पंजीकरण पत्र में आप सभी के पास अपने छात्र का नाम, माता-पिता का नाम है , जन्म तिथि, जाति, वर्ग, लिंग, फोटो, विषय विषय आदि चीजों को ठीक किया जा सकता है।

Read Also:  OFSS Spot Admission: बिहार बोर्ड 11वीं कक्षा सत्र 2023-25 में स्पॉट एडमिशन पाने का आखिरी मौका, ऐसे करें नामांकन

आपको बता दें की, छात्र इस दौरान अपने डमी एडमिट कार्ड 2024 में पाए गए किसी भी तरह का त्रुटि जैसे की छात्र का नाम, माता-पिता का नाम, विषय, जन्म तिथि, फोटो और हस्ताक्षर उम्मीदवारों जैसे विवरणों में त्रुटियों को ठीक करवा सकते है। छात्र अपने बीएसईबी डमी एडमिट कार्ड 2024 में ऑनलाइन सुधार कर सकते हैं और अपने संबंधित स्कूल प्रशासकों को एक फोटोकॉपी जमा कर सकते हैं। बिहार बोर्ड ने बीएसईबी डमी एडमिट कार्ड 2024 जारी करने के संबंध में प्रत्येक छात्र को व्यक्तिगत संचार भी प्रदान किया है।

छात्र डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद 22 नवंबर 2023 तक करेक्शन करा सकते हैं। इसके लिए एडमिट कार्ड की एक हार्ड कॉपी पर अपने हस्ताक्षर और करेक्शन साथ अपने संबंधित स्कूल प्रिंसिपल को जमा करनी होगी। अंतिम सुधार स्कूलों के हेडमास्टर या प्रिंसिपल द्वारा अपने संबंधित स्कूल लॉग-इन से किया जाएगा। 2024 की बोर्ड परीक्षाओं के लिए फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 28 अक्टूबर 2023 थी।

बीएसईबी 10वीं 12वीं डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड

बिहार बोर्ड डमी एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। इसके बाद आपको कॉलेज का चयन करना होगा। फिर आपको फैकल्टी का चयन करना होगा फिर आपको अपना नाम दर्ज करना होगा। इसके बाद जन्मतिथि डालनी होगी। सब कुछ दर्ज करने के बाद एक कैप्चा दर्ज करना होता है, उसके बाद सबमिट करके आप अपना डमी एडमिट कार्ड देख सकते हैं और प्रिंट विकल्प पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

डमी एडमिट कार्ड क्या है?

डमी एडमिट कार्ड बिहार बोर्ड के द्वारा फाइनल एडमिट कार्ड जारी करने से पहले डमी एडमिट कार्ड जारी किया जाता है। जिसका मुख्य कारण होता है, की अगर किसी भी विधार्थियों की कोई भी जानकारी डमी एडमिट कार्ड में गलत पाया जाता है। तो उसमे बदलाव किया जा सकें। लेकिन फाइनल एडमिट कार्ड जारी होने के बाद, कोई भी विद्यार्थी किसी भी प्रकार की जानकारी में बदलाव नहीं करा सकता है। 

बिहार बोर्ड डमी एडमिट कार्ड में किसी भी तरह की सुधार या त्रुटि हो जाने पर विद्यार्थी अपने स्कूल या कॉलेज में जाकर उसे सुधार करवा सकता है। इसलिए प्रत्येक विद्यार्थी को अपना डमी एडमिट कार्ड अवश्य डाउनलोड करना चाहिए। ताकि भविष्य में उनको किसी भी प्रकार की कोई समस्या का सामना न करना पड़े। 

बिहार बोर्ड डमी एडमिट कार्ड 2024 के लिए निर्देश

  • मैट्रिक एवं इंटर वार्षिक परीक्षा, 2024 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के भरे गए ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म के आधार पर उनका डमी एडमिट कार्ड जारी किया गया है।
  • डमी एडमिट कार्ड बिहार बोर्ड समिति के ऑफिसियल वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर त्रुटि सुधार के लिए दिनांक 22 नवंबर 2023 तक अपलोड रहेगा।
  • जारी किये गए डमी एडमिट कार्ड में विद्यार्थियों के नाम या उनके माता-पिता के नाम के स्पेलिंग में त्रुटि हो या कोटि, लिंग, विषय, जन्म तिथि, फोटो या हस्ताक्षर में त्रुटि हो तो इसका सुधार सम्बंधित विद्यालय के प्रधान द्वारा किया जायेगा।
  • डमी एडमिट कार्ड में यदि त्रुटि पायी जाती है तो विद्यार्थी स्वयं उस त्रुटि का सुधार कर अपने हस्ताक्षर के साथ उसकी एक प्रति (फोटोकॉपी) अपने विद्यालय प्रधान को सुधार के लिए उपलब्ध करा देंगे, जिसके आधार पर विद्यालय प्रधान द्वारा विद्यार्थी के उक्त विवरण में ऑनलाइन त्रुटि का सुधार किया जायेगा।
  • बिहार बोर्ड मैट्रिक एवं इंटर वार्षिक परीक्षा, 2024 में शामिल होने वाले सभी विद्यार्थी के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर डमी एडमिट कार्ड जारी करने एवं त्रुटि सुधार के लिए समिति द्वारा मैसेज भी भेजा जा रहा है।
Read Also:  BSEB 11th Registration Form: बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा 2023-2025 रजिस्ट्रेशन फॉर्म प्रक्रिया फिर से शुरू, ऐसे भरें ऑनलाइन फॉर्म

डमी एडमिट कार्ड 2024 में कोई त्रुटि को छात्र कैसे सुधार करवा सकते हैं?

बिहार बोर्ड द्वारा अगले वर्ष यानि 2024 में मैट्रिक इंटर की परीक्षा देने जा रहे छात्रों और छात्राओं के लिए बिहार बोर्ड द्वारा डमी एडमिट कार्ड जारी किया गया है, अगर आपके डमी एडमिट कार्ड में किसी भी प्रकार की त्रुटि है तो आप प्राप्त कर सकते हैं बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर सुधार किया जा सकता है या आप इसे अपने स्कूल या कॉलेज के माध्यम से करवा सकते हैं।

बीएसईबी डमी एडमिट कार्ड 2024 क्यों महत्वपूर्ण है?

बिहार बोर्ड डमी एडमिट कार्ड 2024 छात्रों के लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि छात्र पंजीकरण एग्जाम फॉर्म भरते समय जो गलती होती है, वह गलती डमी एडमिट कार्ड में दिखाई देती है, और फिर छात्र सुधार के लिए आवेदन कर सकते हैं ताकि छात्र के पास जो गलती हो बनाया गया। वे किए जाते हैं जिन्हें ठीक किया जा सकता है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के बोर्ड अध्यक्ष श्री आनंद किशोर ने कहा कि छात्र का नाम और पिता का नाम यानि अगर कोई गलती हुई है तो छात्र उसे निर्धारित समय सीमा के भीतर ठीक करवा सकते हैं।

डमी पंजीकरण कार्ड में आप क्या सुधार कर सकते हैं?

  • नाम
  • माता का नाम
  • पिता का नाम
  • धर्म
  • जन्म तिथि
  • जाति
  • हस्ताक्षर
  • फोटो
  • विषय इत्यादि।

हेल्पलाइन नंबर जारी

बता दें कि, अगर बिहार बोर्ड डमी एडमिट कार्ड 2024 में कोई गलती दिखती है तो सुधार कराने के लिए स्कूल के प्राचार्य की सहमति लेनी होगी। स्कूलों के प्राचार्य अपने यूजर आईडी के आधार पर ही बोर्ड की वेबसाइट से डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर परीक्षार्थी को मुहैया कराएंगे। स्‍कूल और छात्र के स्‍तर पर सत्‍यापन के बाद अंतिम एडमिट कार्ड जारी किया जाता है, डमी एडमिट कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड करने और उसमें त्रुटि संशोधन करने के क्रम में अगर किसी प्रकार की समस्या आती है तो हेल्पलाइन नंबर 0612-2230039, 2235161 पर संपर्क किया जा सकता है। या फिर [email protected] पर मेल भेज कर संपर्क किया जा सकता है।

Telegram Facebook
Twitter Facebook Group
Google NewsApp Download

Leave a comment