BSEB 10th Result 2023: बिहार बोर्ड मैट्रिक उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 1 मार्च 2023 से होगा शुरू

बिहार विद्यालय समिति द्वारा आयोजित मैट्रिक कक्षा की वार्षिक परीक्षा 14 फरवरी 2023 से लेकर 22 फरवरी 2023 तक सफलतापूर्वक आयोजित किया जा चूका हैं। साथ ही अब Bihar Board द्वारा परीक्षा कॉपियों की चेकिंग डेट की घोषणा कर दिया हैं।

बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने कहा कि मैट्रिक उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 1 मार्च 2023 से शुरू होगा, और वहीं 12 मार्च 2023 तक मूल्यांकन कार्य समाप्त करने का लक्ष्य रखा गया है। साथ ही उन्होंने कहा की होली के दौरान मूल्यांकन का काम नहीं होगा, Bihar Board Inter Result 2023 मार्च में और Bihar Board Matric Result 2023 का रिजल्ट मार्च-अप्रैल तक जारी कर दिया जायेगा।

1 मार्च 2023 से शुरू होगा कॉपियों का मूल्यांकन

बिहार बोर्ड के मुताबिक मैट्रिक का मूल्यांकन 1 मार्च 2023 से 12 मार्च 2023 तक चलेगा। इसके लिए सभी मूल्यांकन केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाएं पहुंचाने का काम अंतिम चरण में है। सभी परीक्षकों को 28 फरवरी 2023 से योगदान देना अनिवार्य है।

बिहार बोर्ड के कुल 96,63,774 उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए 27 हजार छह प्रधान व सहायक परीक्षकों को लगाया गया है। वहीं, 11,885 एमपीपी (मार्क्स पोस्टिंग पर्सनल) को लगाया जायेगा। मार्क्स को चेक करने के लिए 2236 मेकर-चेकर को लगाया गया है।

बिहार बोर्ड दसवीं कॉपियों का मूल्यांकन दो पालियों में होगा, एक सुबह आठ बजे और दूसरा एक बजे शुरू होगा। एक परीक्षक को प्रतिदिन 25 से 30 उत्तर पुस्तिकाओं की जांच करनी होती है। मूल्यांकन की गई कॉपी से अंकों की प्रविष्टि एमपीपी द्वारा उसी दिन की जाएगी। इसके लिए बोर्ड द्वारा हर मूल्यांकन केंद्र पर एमपीपी की नियुक्ति की गई है।

मैट्रिक परीक्षा की उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन 1 मार्च 2023 से

बिहार बोर्ड मैट्रिक उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य 1 मार्च 2023 से शुरू होगा। इसके लिए 172 मूल्यांकन केंद्र बनाये गये हैं, इन कॉपियों का मूल्यांकन 12 मार्च 2023 तक चलेगा।

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा मैट्रिक की वार्षिक परीक्षा 2023 बुधवार को समाप्त हो गई। समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने कहा कि यह पूरे देश में पहला बोर्ड है, जिसने इंटरमीडिएट और मैट्रिक परीक्षा का सफल आयोजन किया है और परिणाम भी समय पर जारी किया जाएगा. ताकि इंटर की प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने वाले छात्रों को परेशान न होना पड़े। इंटर के छात्र आसानी से अन्य प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी कर सकते हैं।

बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2023 में छात्राओं की संख्या ज्यादा

आनंद किशोर ने कहा कि सरकार की बालिका शिक्षा नीति बहुत सफल रही है। इस बार मैट्रिक की परीक्षा में सबसे ज्यादा लड़कियां शामिल हुई हैं। इस बार मैट्रिक की परीक्षा में लड़कों से 25,012 ज्यादा लड़कियां शामिल हुई हैं।

मैट्रिक की परीक्षा में 16,37,414 परीक्षार्थी शामिल हुए, जिसमें दोनों पालियों में 8,31,213 लड़कियां और 8,06,201 लड़के शामिल हुए. बोर्ड ने इस परीक्षा के लिए 38 जिलों में 1500 केंद्र बनाए थे।

मार्च-अप्रैल तक जारी कर दिया जाएगा दसवीं का रिजल्ट

आनंद किशोर ने बताया कि मैट्रिक की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 1 मार्च 2023 से शुरू होगा। मूल्यांकन कार्य 12 मार्च तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

Read Also:  BSEB 12 Answer Key 2023: बिहार बोर्ड इंटर आंसर-की 2023 पर आपत्ति करने का आज आखिरी मौका

होली के दौरान मूल्यांकन कार्य नहीं होगा। इंटर का रिजल्ट मार्च और मैट्रिक का रिजल्ट मार्च-अप्रैल तक जारी किया जाएगा।

Telegram Facebook
Twitter Facebook Group
Google NewsApp Download

Leave a comment