बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने प्रेस वार्ता के दौरान रिजल्ट से जुडी अहम जानकारी दी, उन्होंने कहा की अगर सब कुछ तयतिथि के भीतर खत्म हो जाएँ तो बिहार बोर्ड इंटर वार्षिक परीक्षा 2023 का परिणाम बोर्ड द्वारा मार्च माह में ही घोषित किया जाएगा। वहीं मैट्रिक का रिजल्ट मार्च के अंतिम हफ्ते तक या अप्रैल के पहले सप्ताह में जारी किया जाएगा।
Bihar School Examination Board कार्यालय में आयोजित पत्रकारवार्ता के दौरान अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि इंटर और मैट्रिक के मूल्यांकन की तैयारी शुरू हो गयी है। जिसके अनुसार Bihar Board Inter Exam 2023 का मूल्यांकन 24 फरवरी 2023 से 5 मार्च 2023 तक चलेगा। वहीं Bihar Board Matric Exam 2023 का मूल्यांकन 1 मार्च 2023 से 12 मार्च 2023 तक होगा।
बिहार बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि होली अवकाश के बीच मूल्यांकन कार्य नहीं होगा। आपको बता दें कि इंटर की परीक्षा 1 फरवरी 2023 से 11 फरवरी 2023 और मैट्रिक की 14 फरवरी 2023 से 22 फरवरी 2023 के बीच आयोजित की गई थी।
- 1 इंटर कॉपियों का मूल्यांकन 24 फरवरी 2023 से 5 मार्च 2023 तक
- 2 कंप्यूटर पर नंबर का बहुत बार मिलान किया जाएगा
- 3 बिहार बोर्ड इंटर मैट्रिक 2023 परीक्षाओं की कॉपी जाँच की तिथि घोषित
- 4 मूल्यांकन पिछले साल की तुलना में जल्दी शुरू हुआ
- 5 बिहार बोर्ड कॉपियों का रात 9 बजे तक होगा मूल्यांकन
- 6 सभी मूल्यांकन केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं
- 7 इंटर कॉपी चेकिंग में 1200 से अधिक परीक्षकों को लगाया गया हैं
इंटर कॉपियों का मूल्यांकन 24 फरवरी 2023 से 5 मार्च 2023 तक
BSEB Patna बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि इंटर मूल्यांकन के लिए राज्य भर में 123 मूल्यांकन केंद्र और मैट्रिक के 172 मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं। राज्य भर में 20427 प्रधान व सह परीक्षकों को अंतर मूल्यांकन के लिए तैनात किया गया है। वहीं 10302 एमपीपी नियुक्त किए गए हैं। एमपीपी द्वारा मूल्यांकित उत्तरपुस्तिका के अंकों की प्रविष्टि कंप्यूटर पर की जाएगी।
बिहार बोर्ड इंटर में कुल 69,44,777 उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जाएगा। बिहार बोर्ड मैट्रिक मूल्यांकन की बात करें तो कुल 96,63,774 उत्तर पुस्तिकाओं की जांच की जाएगी। इसके लिए 27006 प्रधान व सह परीक्षक नियुक्त किए गए हैं। वहीं 11785 एमपीपी नियुक्त किए गए हैं।
कंप्यूटर पर नंबर का बहुत बार मिलान किया जाएगा
बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने कहा कि कंप्यूटर पर अंकों की एंट्री के बाद भी मिलान किया जाएगा। इसके लिए इंटर में 1599 और मैट्रिक में 2236 मेकर चेकर्स की नियुक्ति की गई है। यह निर्माता और चेकर संख्याओं का मिलान करेंगे।
उन्होंने कहा कि ऐसे शिक्षक जो इंटरमीडिएट और मैट्रिक दोनों के मूल्यांकन में शामिल होने की क्षमता रखते हैं, वे इंटरमीडिएट का मूल्यांकन समाप्त होने के बाद ही मैट्रिक का मूल्यांकन करेंगे।
बिहार बोर्ड इंटर मैट्रिक 2023 परीक्षाओं की कॉपी जाँच की तिथि घोषित
बोर्ड ने कहा है कि इंटर की कॉपियों का मूल्यांकन 24 फरवरी 2023 से 5 मार्च 2023 तक किया जाएगा। वहीं मैट्रिक की उत्तरपुस्तिकाओं यानी कॉपी की परीक्षा 01 मार्च से 12 मार्च तक होगी. बिहार बोर्ड ने कहा है कि होनी चाहिए।प्रत्येक मूल्यांकन केंद्र पर 100 से 250 के बीच परीक्षक हों। वहीं, मूल्यांकन केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात रहेगा।
पहली पाली में सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक मैट्रिक इंटर की कॉपियां जांची जाएंगी। वहीं दूसरी पाली में दोपहर तीन बजे से रात नौ बजे तक कॉपियों की जांच यानी मूल्यांकन किया जाएगा।
बिहार बोर्ड ने मार्च महीने में रिजल्ट जारी करने की दिशा में काम शुरू कर दिया है। मैट्रिक इंटर 2023 की कॉपियों का मूल्यांकन जल्द पूरा करने के लिए उत्तर पुस्तिकाएं यानी कॉपियां दो पालियों में जांची जाएंगी।
मूल्यांकन पिछले साल की तुलना में जल्दी शुरू हुआ
बिहार बोर्ड में मैट्रिक और इंटरमीडिएट की कॉपियों के मूल्यांकन यानी कॉपियों की जांच के लिए तिथि घोषित कर दी गई है।
इस घोषणा के मुताबिक 24 फरवरी 2023 से इंटर की उत्तर पुस्तिकाओं यानी कॉपियों की मूल्यांकन शुरू होने जा रही है।
और इसी तरह मैट्रिक की कॉपियों की परीक्षा 1 मार्च 2023 से शुरू होने जा रही है। पिछले साल की तुलना में देखा जाए तो। लिहाजा इस साल यानी 2022 में बिहार बोर्ड ने कॉपी चेकिंग शुरू करने में तेजी दिखाई है।
अगर 2022 की बात करें तो 2022 में कॉपियों की जांच 26 फरवरी 2022 से शुरू हुई थी, जबकि इस साल यानी 2023 में 2 दिन पहले यानी 24 फरवरी 2023 से ही कॉपियों की जांच का काम शुरू हो रहा है।
बिहार बोर्ड कॉपियों का रात 9 बजे तक होगा मूल्यांकन
बिहार बोर्ड कॉपियों मूल्यांकन की तैयारी पूरी हो गयी है। मूल्यांकन को लेकर बिहार बोर्ड ने मूल्यांकन निर्देशिका जारी किया है। बिहार बोर्ड मूल्यांकन समय पर समाप्त हो इसके लिए सुबह आठ बजे से नौ बजे रात तक मूल्यांकन किया जायेगा। दो पाली में मूल्यांकन होगा, इसकी जानकारी सभी मूल्यांकन केंद्र निदेशक को बोर्ड द्वारा दी गयी है।
प्रथम पाली में सुबह आठ से दो बजे और द्वितीय पाली तीन बजे से रात नौ बजे तक मूल्यांकन होगा। सभी प्रधान परीक्षक, सह परीक्षक और परीक्षा से जुड़े कर्मी को सुबह 7.30 बजे निर्धारित मूल्यांकन केंद्र पर प्रवेश कर जाना है।
मूल्यांकन में गलती करने वाले परीक्षक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए बिहार बोर्ड ने सभी मूल्यांकन केंद्रों के परीक्षकों को इसकी जानकारी दे दी है। परीक्षार्थियों को उत्तर पुस्तिकाओं की जांच पूरी सावधानी से करने का निर्देश दिया गया है। बोर्ड द्वारा मूल्यांकन निर्देशिका निकाली गई है। मूल्यांकन पुस्तिका में दिए गए निर्देशों के अनुसार उत्तर पुस्तिका की जांच की जानी है।
सभी मूल्यांकन केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं
अधिकारी को सभी मूल्यांकन केंद्रों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के प्रसारण अधिकार अपने पास रखने को कहा गया है। बताया जा रहा है कि इसके लिए कंट्रोल रूम भी बनाया गया हैं, जिले के सभी मूल्यांकन केंद्र यहीं से नियंत्रित होंगे।
इंटर कॉपी चेकिंग में 1200 से अधिक परीक्षकों को लगाया गया हैं
बताया जा रहा है कि सभी मूल्यांकन केंद्रों पर मूल्यांकन कार्य के लिए 100 से 250 शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति की गयी हैं।
ऐसे में 12वीं बोर्ड परीक्षा 2023 की कॉपियों की जांच के लिए 12 सौ से अधिक परीक्षकों की नियुक्ति की गयी हैं। जबकि 10वीं बोर्ड परीक्षा 2023 की कॉपी जांच में यह संख्या 1500 रहेगी।