यदि छात्र बिहार में प्लस टू स्कूल और कॉलेज Bihar Board 11th Admission 2023 के लिए OFSS 1st Merit List 2023 में आवंटित कॉलेज और स्कूल पसंद नहीं करते हैं तो वे BSEB Slide-Up 2023 के लिए आवेदन कर सकते हैं। स्लाइडअप के जरिए छात्र अपना स्कूल और कॉलेज बदल सकते हैं। छात्रों को 27 जून 2023 से 10 जुलाई 2023 तक स्लाइड अप करने का मौका दिया गया हैं।
आपको बता दें की, बिहार बोर्ड द्वारा इंटरमीडिएट में दाखिला के लिए OFSS Bihar 1st Merit List 27 जून 2023 को जारी किया गया।
अब BSEB First Merit List 2023 के आधार नामांकन लिया जा रहा हैं। जिन छात्रों का नाम प्रथम चयन सूची में आएगा उन्हें संबंधित स्कूल और कॉलेज में नामांकन का मौका मिलेगा।
OFSS First Merit List में मिले स्कूल से खुश नहीं तो स्लाइडअप से बदलें
ज्ञात हो कि छात्र Bihar School Examination Board द्वारा OFSS Portal www.ofssbihar.in के माध्यम से अपनी मेरिट सूची की जांच कर सकते हैं। मेरिट सूची में शामिल छात्र अपना सूचना पत्र लेकर आवंटित संस्थान में जाकर 10 जुलाई 2023 तक प्रवेश ले सकते हैं।
छात्र अपनी यूजर आईडी डालकर सूचना पत्र अपलोड कर सकते हैं। इसके बाद आप आवंटित संस्थानों में प्रवेश ले सकेंगे। प्रदेश के 10268 प्लस टू स्कूल-कॉलेजों में 23 लाख से अधिक सीटों पर 10 जुलाई 2023 तक 11वीं में प्रवेश होगा।
BSEB Patna के आधिकारिक बयान में कहा गया है कि पहली मेरिट सूची के लिए नामांकन 27 जून 2023 से 10 जुलाई 2023 के बीच किया जाएगा। पहली मेरिट सूची के नामांकन के साथ ही स्लाइड-अप की प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन आवेदन भी 27 जून 2023 से 10 जुलाई 2023 तक चलेगा।
हर दिन अपडेट करेंगे स्कूल-कॉलेज
इंटर में दाखिले के लिए बिहार बोर्ड ने सभी डीईओ, कॉलेजों और स्कूलों के प्राचार्यों को पत्र लिखा है. बोर्ड ने सभी स्कूलों और कॉलेजों को इंटर नामांकन के अगले दिन ओएफएसएस पोर्टल पर नामांकित छात्रों का विवरण अनिवार्य रूप से दर्ज करने का निर्देश दिया है।
Bihar Board First Merit List 2023 के आधार पर नामांकित छात्र की पूरी जानकारी स्कूल-कॉलेज को ऑनलाइन बोर्ड को भेजनी होगी।
ओएफएसएस की पहली मेरिट लिस्ट कैसे डाउनलोड करें?
- ओएफएसएस की आधिकारिक वेबसाइट www.ofssbihar.in पर जाएं।
- होमपेज पर ओएफएसएस इंटरमीडिएट आवंटन सूची 2023 लिंक पर क्लिक करें।
- नए पेज पर बिहार ओएफएसएस कट-ऑफ अंक लिस्ट दिखाई देगी।
- अब बिहार ओएफएसएस कट-ऑफ अंक लिस्ट अपना नाम चेक करें।
- अंत में बिहार ओएफएसएस कट-ऑफ अंक लिस्टडाउनलोड करें।
कट-ऑफ अंक प्राप्त करने वाले छात्र सत्र 2023-25 के लिए राज्य भर के स्कूलों, कॉलेजों में विज्ञान, वाणिज्य और कला धाराओं में प्रवेश लेंगे। किसी भी तरह की परेशानी होने पर छात्र बीएसईबी की हेल्पलाइन नंबर 0612-2230009 पर संपर्क कर सकते हैं।
My college is boys college so I want to change the college
इसके लिए आपको पहले चयनित कॉलेज में एडमिशन लेना होगा, उसके बाद slide up का प्रयोग कर आप अपना स्कुल बदल सकते हैं। बाद में आपको पहले वाले कॉलेज की राशि वापस मिल जाएगी।
I am not satisfied with my college I want to change my college I want my college nhi bettiah
For this you have to first take admission in selected college, after that you can change your school using slide up. Later you will get back the amount of the earlier college.
Bahut acha mera colage kaun hai
कॉलेज की जानकारी आपके Intimation Letter पर दी गयी हैं।