बिहार बोर्ड ने कहा है कि जिन छात्रों का नाम बिहार बोर्ड दूसरी चयन मेरिट सूची 2022 में नहीं है, वे सभी छात्र 2 सितम्बर 2022 से 7 सितम्बर 2022 तक नया विकल्प भर सकते हैं। इसमें छात्र नए कॉलेज या फैकल्टी का चयन कर सकते हैं, आपके जानकारी के लिए बता दें, इनमें न्यूनतम 10 और अधिकतम 20 विकल्प भरे जा सकते हैं।
साथ ही इन विकल्पों के आधार पर उन्हें OFSS दूसरी मेरिट सूची से वंचित छात्रों को बिहार बोर्ड की तीसरी सूची में स्थान मिलेगा। हालांकि, इस विकल्प भरने के प्रतिक्रिया में फिर से विकल्प के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। साथ ही बिहार बोर्ड ने कहा है कि अगर कोई छात्र आवंटित किए जाने वाले कॉलेज या स्कूल से संतुष्ट नहीं है. और कोई दूसरा कॉलेज या फैकल्टी चुनना चाहते हैं तो ऐसे छात्र स्लाइड अप का विकल्प चुन सकते हैं। लेकिन उन्हें पहले उस स्कुल/कॉलेज में प्रवेश लेना होगा जहां उनका चयन हुआ है। वर्ण ऐसे छात्रों का आवेदन रद्द कर दिया जाएगा।
ओएफएसएस बिहार कक्षा 11वीं एडमिशन 2022 दूसरी मेरिट लिस्ट
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने 1 सितंबर 2022 को ही बिहार कक्षा 11 की दूसरी मेरिट लिस्ट जारी करने के साथ ही सभी महत्पूर्ण तारीखों की घोषणा कर दी है। छात्रों को सूचित किया जाता है कि बिहार बोर्ड कक्षा 11वीं द्वितीय मेरिट सूची 2 सितंबर, 2022 को जारी कर दी गयी हैं। जिसके बाद इक्छुक छात्र बिहार बोर्ड कक्षा 11 वीं की दूसरी मेरिट सूची को आधिकारिक वेबसाइट www.ofssbihar.in पर आसानी देख सकते हैं।
आपको बता दें की, OFSS बिहार कक्षा 11 वीं 2022 दूसरी मेरिट सूची सभी छात्रों के प्रवेश के लिए होगी। सभी को सूचित किया जाता है कि इस राउंड में सीट हासिल करने वाले सभी जल्द ही प्रवेश प्रक्रिया के साथ आगे बढ़ सकेंगे। उन्हें 7 सितंबर 2022 तक प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
ओएफएसएस दूसरी मेरिट लिस्ट में नाम नहीं तो ये हैं विकल्प
बोर्ड ने कहा है कि वे सभी छात्र जिनका नाम बिहार बोर्ड दूसरी चयन कटऑफ मेरिट सूची 2022 में नहीं है, तो वे सभी छात्र 7 सितम्बर 2022 तक नया विकल्प भर सकते हैं। इस संस्थान में दाखिला लेने के बाद ही वे बिहार बोर्ड तीसरी चयन सूची जारी होने पर उच्च प्राथमिकता वाले संस्थान में प्रवेश ले सकेंगे। छात्रों को 7 सितम्बर 2022 के बीच स्लाइड अप के विकल्प को भी चुनना होगा। बिहार बोर्ड स्लाइड अप के विकल्प में उन्हें उन्हीं संस्थानों में प्रवेश मिलेगा, जिनका विकल्प उन्होंने आवेदन के समय दिया था। नए संस्थान को जोड़ने का कोई मौका नहीं दिया जाएगा।
दूसरी मेरिट लिस्ट 2022 में शामिल छात्रों का नामांकन 2 सितम्बर 2022 से शुरू होगा। छात्र संबंधित संस्थान में नामांकन करा सकते हैं। दूसरी मेरिट सूची में शामिल विद्यार्थी 7 सितम्बर 2022 तक अपना सूचना पत्र लेकर आवंटित संस्थान में नामांकन करा सकते हैं।
बिहार दूसरी सूची में नाम नहीं तो 7 सितम्बर 2022 तक भरे नया विकल्प
जिन छात्रों का नाम बिहार बोर्ड की दूसरी सूची में नहीं है वे सभी छात्र 7 सितम्बर 2022 तक नया विकल्प भर सकते हैं ताकि उन्हें बिहार बोर्ड तीसरी मेरिट सूची में जगह मिल सके, इसमें छात्र न्यूनतम 10 और अधिकतम 20 विकल्प दे सकते हैं।
छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे बिहार बोर्ड इंटर कक्षा प्रवेश प्रक्रिया के लिए महत्पूर्ण तिथियों को नोट कर लें और तदनुसार औपचारिकताओं के साथ आगे बढ़ें। अपनी कक्षा 11 की दूसरी मेरिट सूची की जांच करने के लिए, उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की भी आवश्यकता होगी।
Plz online college fillup