BSEB 10th Result 2023: बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2023 पर लेटेस्ट अपडेट बीएसईबी अध्यक्ष ने कही ये बातें

बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने मिडिया से बातचीत में कहा कि 31 मार्च 2023 तक BSEB 12th Result 2023 जारी करने का लक्ष्य है, ताकि छात्रों को आगे दाखिले में सुविधा हो सके।

बिहार बोर्ड ने लगातार पांचवीं बार Bihar Board 12th Result 2023 देशभर में सबसे पहले दिया है। और Bihar School Examination Board अपने इसी पैटर्न को जारी रखते हुए Bihar Board 10th Result 2023 भी इसी महीने में जारी करने की अंतिम तैयारी कर रहा हैं।

इससे पास करने वालों को करीब एक महीने का अतिरिक्त समय मिल सकेगा कि वे आगे दाखिले के लिए पूरे मन से तैयारी कर सकें।

Bihar Board Matric Result 2023 की तैयारी अंतिम चरण में है और समिति ने 31 मार्च 2023 तक BSEB Matric Result 2023देने का लक्ष्य रखा है। BSEB Patna मैट्रिक परीक्षा का परिणाम भी मार्च में देकर 10वीं के बाकी बोर्ड से पहले परिणाम जारी करने की तैयारी है।

बिहार बोर्ड दसवीं कॉपी मूल्यांकन की प्रक्रिया 14 मार्च 2023 तक पूरी कर ली गई है। अब BSEB 12th Result जारी होने के साथ ही मैट्रिक का रिजल्ट फाइनल करने की अंतिम तैयारी चल रही है।

बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2023 की लेटेस्ट अपडेट

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड द्वारा बोर्ड इंटर परीक्षा के नतीजे जारी होने के बाद बिहार बोर्ड के मैट्रिक परीक्षार्थियों की बेचैनी काफी बढ़ गई है। छात्र अपने परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे हैं।

बिहार बोर्ड द्वारा मैट्रिक का रिजल्ट जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट से जारी किया जाएगा। लेकिन अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन बोर्ड ऑफिस के सूत्र बता रहे हैं कि बोर्ड की ओर से 28 मार्च 2023 या 29 मार्च 2023 को रिजल्ट जारी किया जा सकता है।

संभावित दसवीं टॉपरों का चल रहा है इंटरव्यू

फिलहाल बिहार बोर्ड की ओर से छात्रों की कॉपी चेकिंग का काम पूरा कर लिया गया है। इसके बाद संभावित टॉपर्स का इंटरव्यू लिया जा रहा है।

इसके साथ ही कॉपी को टैबलेट करने का काम भी पूरा कर लिया गया है। ऐसे में बोर्ड की ओर से तीन से चार दिन में रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। आपको बता दें कि बिहार बोर्ड द्वारा आयोजित परीक्षा में 16 लाख से ज्यादा बच्चों ने हिस्सा लिया था।

बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2023 में बैठने वाले छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें। ताकि किसी भी परिस्थिति में उनसे कोई महत्वपूर्ण जानकारी छूट न जाए।

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (बीएसईबी) ने मंगलवार 21 मार्च 2023 को इंटरमीडिएट (12वीं) परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस परीक्षा में 13 लाख से ज्यादा छात्रों ने भाग लिया था। परीक्षा परिणाम के तीनों संकायों में इस बार सिर्फ लड़कियों ने ही बाजी मारी है। अब 10वीं के रिजल्ट का इंतजार है। जिस पर बोर्ड के अध्यक्ष ने भी बात की है।

Read Also:  OFSS Spot Admission: बिहार बोर्ड 11वीं कक्षा सत्र 2023-25 में स्पॉट एडमिशन पाने का आखिरी मौका, ऐसे करें नामांकन
Telegram Facebook
Twitter Facebook Group
Google NewsApp Download

8 thoughts on “BSEB 10th Result 2023: बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2023 पर लेटेस्ट अपडेट बीएसईबी अध्यक्ष ने कही ये बातें”

Leave a comment