बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा 2023 का मॉडल पेपर जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इंटर परीक्षा 2023 का मॉडल पेपर 13 दिसंबर 2022 को जारी कर दिया है। आपको बता दें की, बिहार बोर्ड ने अपनी वेबसाइट पर बिहार बोर्ड 12 वीं मॉडल पेपर 2023 जारी किया है। जो भी छात्र 1 फरवरी 2023 से होने वाले वार्षिक परीक्षा 2023 में शामिल होने जा रहे हैं, वो सभी छात्र निचे दिए गए डायरेक्ट लिंक के माध्यम से बड़ी आसानी से बिहार बोर्ड 12वीं क्वेश्चन पेपर 2023 पीडीऍफ़ डाउनलोड कर अपनी तैयारी कर सकते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

बिहार बोर्ड द्वारा जारी इस मॉडल पेपर से परीक्षार्थियों को प्रश्नपत्रों का अंदाजा हो जाएगा कि वर्ष 2023 में होने वाली परीक्षा में किस तरह के प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा समिति के पदाधिकारियों का कहना है कि परीक्षार्थियों में काफी उत्साह देखा जा रहा है, बिहार बोर्ड इंटर मॉडल पेपर को लेकर परीक्षार्थी के लंबे इंतजार के बाद मॉडल पेपर जारी होने को लेकर छात्र-छात्राएं भी काफी उत्साहित हैं।

बिहार बोर्ड इंटर ऑफिशल मॉडल पेपर 2023

बिहार बोर्ड 12वीं मॉडल पेपर 2023 यह मॉडल पेपर बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से जारी किया गया है। तो ऐसे छात्र/छात्राएं जो इस बार इंटर की परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, जल्द से जल्द जाकर इस मॉडल पेपर को डाउनलोड कर लें। ताकि वह लगन से अपनी परीक्षा की तैयारी कर सके।

जैसा कि ज्ञात है कि सभी विषयों के लिए बिहार बोर्ड मैट्रिक का मॉडल पेपर 13 दिसंबर 2023 आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है, तो आज की इस पोस्ट में हम आपको बताएंगे कि आप सभी विषयों के मॉडल पेपर कैसे डाउनलोड कर सकते हैं। बीएसईबी हर वर्ष फाइनल बोर्ड परीक्षा से पहले, बिहार बोर्ड अपना आधिकारिक मॉडल पेपर जारी करता है और यह आधिकारिक मॉडल पेपर छात्रों के फाइनल बोर्ड परीक्षा के पेपर के आधार पर बनाया जाता है, यह उसी का एक प्रारूप है, जिससे पता चलता है कि वार्षिक बोर्ड परीक्षा में कैसे-कैसे प्रश्न होंगे आते हैं और कितने प्रश्न आएंगे इसलिए बिहार बोर्ड सब कुछ क्लियर करने के लिए यहां मॉडल पेपर जारी करता है।

बिहार बोर्ड 12वीं का ऑफिशियल मॉडल पेपर ऐसे करें डाउनलोड

  • इस मॉडल पेपर को डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आपको यहां क्लीक करना होगा
  • इसमें आपको डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक मिल जायेगा।
  • जहाँ आपको सभी विषयों के मॉडल पेपर का लिंक मिलेगा।
  • आप जिस भी विषय का मॉडल पेपर डाउनलोड करना चाहते है।
  • आपको उस पर क्लिक करना होगा।
  • उस पर क्लिक करने के बाद आपके सामने वो मॉडल पेपर खुलकर आ जायेगा।
  • जिसे आप बहुत ही आसानी से डाउनलोड कर सकते है।
  • इस मॉडल पेपर के माध्यम से आप आसानी से परीक्षा की तैयार कर सकते है।

बिहार बोर्ड तहत इस बार होने वाली इंटर की परीक्षा 2023 के लिए बिहार बोर्ड द्वारा मॉडल पेपर जारी कर दिया गया है। यह मॉडल पेपर सभी संकायों के सभी विषयों के लिए जारी किया गया है। ताकि विद्यार्थी परीक्षा की तैयारी में सहज हो सके। यह मॉडल पेपर बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से जारी किया गया है। इस मॉडल पेपर को आप स्वयं ऊपर दिए गए माध्यम से आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें:  BSEB JEE NEET Free Coaching Admit Card: बिहार बोर्ड एनईईटी और जेईई फ्री कोचिंग टीचिंग स्टाफ के लिए एडमिट कार्ड आज हुआ जारी, लिखित परीक्षा से पहले होगी डेमो क्लास

पूरे राज्‍य में बनाए गए हैं 1525 परीक्षा केंद्र

बिहार बोर्ड वार्षिक परीक्षा 2023 के लिए प्रदेश भर में 1525 परीक्षा केंद्र बनाने की तैयारी है। जैसा की आप सभी जानते हैं की, 1 फरवरी 2023 से 11 फरवरी 2023 तक प्रदेश भर में इंटर की परीक्षा कराई जाएगी। इस परीक्षा में 13 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों के शामिल होने की उम्मीद है, वहीं बोर्ड ने इंटर की प्रायोगिक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी करेगा। इंटर की प्रायोगिक परीक्षा आगामी 10 जनवरी 2023 से होगी, जो 20 जनवरी 2023 तक चलेगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
WhatsappTelegram
TwitterFacebook
Google NewsBSEB App

1 thought on “बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा 2023 का मॉडल पेपर जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड”

Leave a comment