BSEB 10th Result 2023: बीएसईबी दसवीं के 16 लाख से अधिक छात्रों को रिजल्ट का इंतजार हो सकता हैं खत्म

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड का बिहार बोर्ड 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम 2023 आज जारी हो सकता है।

बिहार बोर्ड 10वीं यानी मैट्रिक की परीक्षा में 16 लाख से ज्यादा छात्र शामिल हुए थे, जिन्हें अपने BSEB Matric Result 2023 का बेसब्री से इंतजार है। Bihar Board Matric Result 2023 की घोषणा 31 मार्च, शुक्रवार को की जा सकती है।

हालांकि अभी तक रिजल्ट जारी करने को लेकर कोई आधिकारिक अपडेट नहीं दिया गया है, लेकिन सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पेंडिंग रिजल्ट की संख्या ज्यादा होने के कारण रिजल्ट घोषित करने में देरी हुई है।

न्यूज़ मीडिया के मुताबिक पहले दी गई जानकारी के मुताबिक Bihar Board 10th Result 2023 आज यानि 31 मार्च 2023 को घोषित कर दिया जाएगा। यानी इस बात की पूरी संभावना है कि कल यानी 31 मार्च 2023 को BSEB 10th Result 2023 दोपहर बाद घोषित कर दिया जाएगा।

बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा के परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर घोषित किए जाएंगे।

जल्द घोषित होगा बिहार 10वीं बोर्ड रिजल्ट तिथि का ऑफिशियल अपडेट

 बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड द्वारा 31 मार्च, गुरुवार को Bihar Board Class 10th Result 2023 की घोषणा करने की पूरी संभावना है, बता दें कि बीएसईबी रिजल्ट जारी करने से पहले BSEB Class 10 Result 2023 जारी करने के समय की जानकारी ऑफिशियल फेसबुक और ट्विटर पेजों पर शेयर करेगा।

बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट results.biharboardonline.com पर उपलब्ध होगा। बिहार 10वीं के रिजल्ट की घोषणा बिहार के शिक्षा मंत्री बीएसईबी अधिकारियों की उपस्थिति में कर सकते हैं।

Bihar school examination board की ओर से टॉपर्स के नामों और अन्य डिटेल की घोषणा करने के लिए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी आयोजित करेगा। बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट SMS, डिजीलॉकर, ऑफिशियल वेबसाइट की मदद से चेक कर सकते हैं।

Bihar Board 10th Result 2023 कैसे चेक करने का तरीका

  • छात्र सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट matricbseb.com पर जाएं।
  • अब बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  • मांगी गई जानकारी दर्ज कर लॉग इन करें।
  • अब आपका रिजल्ट स्क्रीन पर डिस्पले हो जाएगा।
  • अपना रिजल्ट चेक करें और डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट आउट निकाल कर सुरक्षित रख लें।

बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2023- पिछले वर्ष (2022) बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में कुल 79.88 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए थे। औरंगाबाद की रामायणी रॉय ने 487 अंकों के साथ टॉप किया था। परीक्षा में कुल 1611099 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे।

इनमें 820179 छात्र व 790920 छात्राएं थीं। इनमें से कुल 1286971 स्टूडेंट्स पास हुए। पास होने वालों में 678110 छात्र व 608861 छात्राएं रहीं थीं। 424597 स्टूडेंट को फर्स्ट डिविजन, 510411 को सेकेंड डिविजन और 347637 स्टूडेंट्स को थर्ड डिवजिन मिली। 

Read Also:  BSEB 10 Scrutiny Apply 2023: बिहार बोर्ड मैट्रिक स्क्रूटनी 2023 आवेदन करने की आज अंतिम तिथि, जल्दी करें अप्लाई
Telegram Facebook
Twitter Facebook Group
Google NewsApp Download

Leave a comment