बिहार बोर्ड में कक्षा एक से आठ तक की किताबों में गड़बड़ी पाई गई। बता दें कि किताबों में कहीं ‘ई’ तो कहीं ‘ऊ’ गलत मात्रा में लिखा हुआ था। 2054 त्रुटियां पाई गईं, इसके बाद स्टेट काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग यानी SCERT ने किताबों में इन गलतियों को पकड़ा है। इसके लिए विशेषज्ञों की एक टीम गठित की गई थी।
इस SCERT टीम ने दो हजार से अधिक गलतियों की पहचान की, इसके बाद अब इन गलतियों को सुधार लिया गया है।
दरअसल, Bihar Board कक्षा एक से आठवीं तक की किताबों का विवरण किया जाने वाला है। इससे पहले एससीईआरटी को किताबों में गलती की जानकारी मिली थी।
एससीईआरटी के निदेशक की पहल के बाद किताबों की समीक्षा की गई। इस रिव्यू में दो हजार से ज्यादा गलतियां पकड़ी गई हैं। बड़ी कार्रवाई कर इन गलतियों को सुधार कर अब पुस्तकें प्रकाशित की जा चुकी हैं।
चित्र और चार्ट में भी सुधार हुआ
इस पूरे मामले में एससीईआरटी के निदेशक सज्जन आर ने कहा है कि कई कक्षाओं की किताबों में मात्राओं में त्रुटियां थीं।
इसमें सुधार किया गया है। अध्यायों में चित्र, चार्ट आदि भी स्पष्ट दिखाई नहीं दे रहे थे। अच्छा प्रकाशित हो चुकी है।
एससीईआरटी के निदेशक ने बताया कि ऐसा इसलिए किया गया है ताकि बच्चों को पढ़ने में आसानी हो।
आपको बता दें कि किताबों में मात्राओं के साथ-साथ चित्रों और चार्ट में भी सुधार किया गया है। इससे बच्चों को पढ़ने में काफी आसानी होगी। शिकायत मिलने के बाद इन गलतियों को सुधार लिया गया है। लेकिन, इसका फायदा अब बच्चों को मिलेगा।