OFSS Inter Admission 2023: बिहार बोर्ड 11वीं एडमिशन का अब ऑनलाइन आवेदन 1 जून 2023 से, 27 से 31 मई तक नहीं होगा आवेदन

Bihar Board 11th Admission 2023 में दाखिले की तारीख फिर से जारी कर दी है। अब OFSS Bihar Inter Admission में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 1 जून 2023 से 7 जून 2023 तक होंगे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Bihar Board School Examination के मुताबिक BSEB 11th Admission 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन 17 मई 2023 से 26 मई 2023 तक होना था। अब ऑनलाइन आवेदन 1 जून 2023 से शुरू होगा। BSEB Patna की ओर से CBSE और ICSE के नतीजे जारी होने के बाद निजी स्कूलों के छात्रों और छात्रों को भी OFSS 11th Admission 2023 Online Apply करने का मौका दिया गया है।

27 मई 2023 से 31 मई 2023 तक नहीं होगा आवेदन की प्रक्रिया

BSEB Inter Admission 2023 ऑनलाइन आवेदन में छात्र न्यूनतम 10 और अधिकतम 20 कॉलेज या स्कूल का विकल्प दे सकते हैं। बिहार बोर्ड की मैट्रिक कंपार्टमेंटल कम स्पेशल परीक्षा का रिजल्ट 31 मई 2023 तक जारी कर दिया जाएगा।

Bihar Board 10th Compartmental cum Special Exam 2023 Result में पास होने वाले छात्रों को भी OFSS Bihar में इंटर में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का मौका मिलेगा। बता दें कि ऑनलाइन आवेदन के बाद चयन की तीन सूची बोर्ड द्वारा जारी की जाएगी। चयन सूची अंकों पर जारी की जाएगी। BSEB Merit List 2023 के बाद भी यदि किसी छात्र का नाम नहीं आता है तो उसके लिए OFSS Spot Admission एनरोलमेंट की सुविधा उपलब्ध होगी।

BSEB Inter Admission 2023-2025 शुरू

BSEB के मुताबिक, राज्य भर के 10268 सीनियर सेकेंडरी स्कूलों, कॉलेजों में Bihar Board Inter Admission 2023 में दाखिला होगा। छात्र अपने क्षेत्र, स्ट्रीम और सीट उपलब्धता के अनुसार पोर्टल पर सभी स्कूलों, कॉलेजों के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

BSEB Patna के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि राज्य भर में 11वीं कक्षा में कुल 22.97 सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। आर्ट्स स्ट्रीम में लगभग 10 लाख सीटें हैं, इसके बाद साइंस में 9.8 लाख सीटें और कॉमर्स में 2.28 लाख सीटें हैं। उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 350 रुपये जमा करने होंगे। उम्मीदवार अपनी पसंद के अधिकतम 20 स्कूलों या कॉलेजों का चयन करने में सक्षम होंगे।

ये भी पढ़ें:  BSEB 12th Result 2024 Out Today: आज 23 मार्च 2024 को दोपहर 1:30 बजे बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट का रिजल्ट जारी हुआ, ऐसे डाउनलोड करें अपना मार्कशीट
WhatsappTelegram
TwitterFacebook
Google NewsBSEB App

Leave a comment