बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षा 2023 दे चुके छात्रों को BSEB 10th Result 2023 का बेसब्री से इंतजार हैं। और इस बात की पूरी संभावना हैं की, आज Bihar School Examination Board द्वारा Bihar Board Matric Result 2023 जारी कर दिया जायेगा।
बिहार बोर्ड का रिजल्ट जारी होने के बाद ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर चेक किया जा सकता है। BSEB 10th Exam 2023 में सर्वाधिक एमसीक्यू आधारित प्रश्न पूछे गए। साथ ही विकल्पों की संख्या भी बढ़ाई गई है। इन बदलावों की वजह से पासिंग मार्क्स के मानदंड में भी बदलाव देखा गया है। आइए जानते हैं कि बिहार बोर्ड पासिंग क्राइटेरिया क्या है?
बिहार बोर्ड के नए पासिंग क्राइटेरिया के मुताबिक 10वीं में पास होने के लिए छात्र को हर विषय में कम से कम 30 फीसदी अंक हासिल करने होंगे। 10वीं की परीक्षा में प्रत्येक पेपर 100 अंकों का था। इस तरह पांच विषयों में 500 अंक थे। ऐसे में एक छात्र को मैट्रिक की परीक्षा पास करने के लिए कम से कम 150 अंक लाने होंगे।
यदि किसी कारणवश कोई छात्र एक या दो विषयों में अनुत्तीर्ण हो जाता है तो उसे दोबारा परीक्षा में बैठने का मौका मिलेगा। कंपार्टमेंट परीक्षा के जरिए दोबारा 10वीं की परीक्षा देकर इसे पास किया जा सकता है।
बिहार बोर्ड मैट्रिक की परीक्षा 14 फरवरी 2023 से 22 फरवरी 2023 तक आयोजित की गई थीं। BSEB Patna द्वारा Bihar Board 10th Result आज यानि 31 मार्च 2023 को जारी किए जाने की उम्मीद है। हालांकि अभी सुबह 7 बजे तक इस पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। आपके जानकारी के लिए बता दें की, बिहार बोर्ड इंटर के नतीजे पहले ही घोषित कर चुका है।
बिहार बोर्ड 10वीं की पासिंग मार्क क्राइटेरिया
Bihar Board 10th Exam 2023 Result में पास होने के लिए कम से कम 30 फीसदी मार्क्स लाने आवश्यक है। यानी हर विषय में छात्र के 100 में से कम से कम 30 मार्क्स होने चाहिए। उम्मीदवारों को सभी व्यक्तिगत विषयों में न्यूनतम पासिंग मार्क्स प्राप्त करने की भी आवश्यकता है।
वे छात्र जो एक या दो विषयों में न्यूनतम पासिंग मार्क्स हासिल करने में असमर्थ होते हैं तो उन्हें BSEB 10th Compartment Exam 2023 के लिए उपस्थित होना होगा। कुल 150 अंक होना चाहिए।
एक छात्र को पास घोषित होने के लिए अंग्रेजी और वैकल्पिक विषय को छोड़कर सभी विषयों में उत्तीर्ण होना चाहिए। सामाजिक विज्ञान और विज्ञान समेत प्रायोगिक विषयों में छात्र को थ्योरी और इंटरनल असेसमेंट दोनों में पास होना जरूरी होगा।
बिहार बोर्ड दसवीं ग्रेस मार्क्स पॉलिसी
पास प्रतिशत में सुधार के लिए बिहार बोर्ड ने ग्रेस मार्क्स देने की नीति अपनाई है। इसके अनुसार यदि कोई छात्र एक विषय में 8 प्रतिशत या उससे कम अंक या दो विषयों में 4-4 प्रतिशत या उससे कम अंक लेकर अनुत्तीर्ण होता है तो उसे ग्रेस नंबर देकर अगली कक्षा में प्रोन्नत कर दिया जाता है।
दूसरी ओर, यदि कोई छात्र 75 प्रतिशत अंक (कुल) प्राप्त करता है और किसी एक विषय में 10 प्रतिशत से कम अंक प्राप्त करता है, तो उसे उत्तीर्ण घोषित किया जाता है।
कैसा था 2022 का बोर्ड रिजल्ट?
पिछले साल बिहार बोर्ड मैट्रिक 2022 के नतीजे भी 31 मार्च को ही घोषित किए गए थे। 2022 में 10वीं कक्षा में उत्तीर्ण प्रतिशत 79.88 प्रतिशत दर्ज किया गया था। बिहार में 10वीं कक्षा में रमयानी रॉय बनीं टॉपर। उसने मैट्रिक की परीक्षा में 487 अंक हासिल किए।
कुल मिलाकर 4,24,857 छात्र फर्स्ट डिवीजन से पास हुए हैं। सेकेंड डिविजन पास करने वाले छात्रों की संख्या 5,10,411 रही, जबकि थर्ड डिविजन से 3,47,637 स्टूडेंट्स ने परीक्षा पास की।