जैसा के आप जानते हैं की, Bihar School Examination Board ने इंटरमीडिएट 11 वीं कक्षा के लिए कटऑफ के साथ ओएफएसएस की OFSS Bihar 11th Merit List 27 जून 2023 को जारी किया हैं। जिसके बाद से BSEB 11th Admission 2023 Form Online भर चुके छात्र बिहार Bihar Board 1st Merit List 2023 को आधिकारिक वेबसाइट ofssbihar.in के माध्यम से डाउनलोड कर रहे हैं।
आपको बता दें की, बोर्ड द्वारा 3 जुलाई 2023 तक पहली सेलेक्शन सूची के आधार पर शिक्षण संस्थानों में नामांकन किया जाएगा।
साथ ही आपको हम ये भी बताना चाहेंगे की, OFSS Bihar First Merit List 2023 के आधार पर एडमिशन की अंतिम आखिर आगे भी बढ़ाई जा सकती हैं, जिसके लिए BSEB Patna द्वारा आधिकारिक सूचनापत्र जारी किया जायेगा। और BSEB 1st Merit List 2023 के आधार पर सभी छात्रों के एडमिशन हो जाने के बाद बिहार बोर्ड द्वारा दूसरी मेरिट लिस्ट जारी किया जायेगा।
- 1 बिहार बोर्ड प्रथम मेरिट लिस्ट के आधार पर एडमिशन 3 जुलाई 2023 तक
- 2 OFSS Intermediate 1st Merit List 2023 के आधार पर एडमिशन लेना अनिवार्य
- 3 बिहार प्रथम मेरिट सूची 2023 की गई जारी
- 4 Bihar Inter Merit List 2023 में चयन न होने वाले छात्रों को करना है यह काम
- 5 ऐसे चेक करें OFSS मेरिट लिस्ट
- 6 अगर आप दूसरे कॉलेज में एडमिशन लेते हैं तो पहले वाला फीस वापस मिलेगा
- 7 OFSS Inter में एडमिशन के लिए आवश्यक डाक्यूमेंट्स
- 8 नामांकन की जानकारी हर दिन अपडेट करनी होगी
बिहार बोर्ड प्रथम मेरिट लिस्ट के आधार पर एडमिशन 3 जुलाई 2023 तक
बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने यह बताया की OFSS Inter First Merit List 2023 के आधार पर आगामी 3 जुलाई 2023 तक छात्र-छात्राओं का नामांकन यानि एडमिशन होगा। उन्होंने बताया की इंटर की BSEB First Merit List 2023 के आधार पर ही सभी स्कूल और कॉलेजों में एडमिशन होगा।
बता दें की OFSS Inter Class Admission 2023 Online Apply करने की प्रक्रिया 17 जून 2023 तक चली थी। वहीं Bihar Board 11th Admission 2023 Online Apply करने का मौका बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने प्रदेश भर के सरकारी और गैर सरकारी स्कूल से मैट्रिक उत्तीर्ण विद्यार्थी को दिया था।
OFSS Intermediate 1st Merit List 2023 के आधार पर एडमिशन लेना अनिवार्य
Bihar Board द्वारा जारी OFSS Inter 1st Merit List 2023 के आधार पर प्रत्येक छात्र को Admission लेना अनिवार्य कर दिया गया है। अगर कोई छात्र Bihar Board First Merit List 2023 के आधार पर एडमिशन नहीं लेता है तो उसे आगे किसी भी स्कूल-कॉलेज में एडमिशन लेने का मौका नहीं दिया जाएगा।
वहीं वैसे छात्रों को किसी भी संकाय में नामांकन लेने से हमेशा के लिए वंचित भी किया जा सकता है। बता दें कि OFSS Inter Second Merit List 2023 और OFSS Inter Third Merit List 2023 भी जारी की जाएगी।
बिहार प्रथम मेरिट सूची 2023 की गई जारी
बिहार बोर्ड की ओर से जारी यह सूची छात्रों से आवेदन पत्र में मिली जानकारी के आधार पर तैयार की गई है। परीक्षार्थियों द्वारा आवेदन पत्र पर परीक्षा में प्राप्त अंकों के प्रतिशत, आरक्षण श्रेणी एवं संकाय की जानकारी दी गई। जिनका चयन BSEB द्वारा जारी पहली सूची में किया गया है, उनका संबंधित कॉलेज में नामांकन करना आवश्यक है, यदि कोई छात्र संबंधित कॉलेज या स्कूल में दाखिला नहीं लेना चाहता है तो वह छात्र स्लाइडअप के लिए आवेदन कर सकता है। ऐसे छात्र का नाम BSEB 2nd Merit List 2023 में रखा जाएगा।
बिहार बोर्ड के इंटरमीडिएट में नामांकन के लिए 17 मई 2023 से ऑनलाइन आवेदन शुरू हुआ था, जो की अंतिम तिथि 17 जून 2023 तक नामांकन आवेदन फॉर्म भरा गया था। इस साल बिहार बोर्ड के तहत इंटर में दाखिले के लिए 10268 स्कूल-कॉलेजों की 23 लाख से ज्यादा सीटों पर नामांकन होगा, नामांकन लेने के बाद महाविद्यालय एवं विद्यालय के प्राचार्य को ओएफएसएस पोर्टल ofssbihar.in पर प्रतिदिन नामांकित छात्रों का विवरण अनिवार्य रूप से अपडेट करना होगा।
OFSS Bihar के मुताबिक कॉलेज और स्कूल की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक सीटों को अपडेट किया जाएगा, इससे बोर्ड को पूरी जानकारी मिलती रहेगी, साथ ही उसके आधार पर योजना भी बनाई जा सकेगी।
Bihar Inter Merit List 2023 में चयन न होने वाले छात्रों को करना है यह काम
बिहार बोर्ड के अध्यक्ष ने बताया की जिस विद्यार्थी का चयन OFSS Bihar Inter First Merit List 2023 में नहीं हुआ है, उसके लिए नया विकल्प भरने अथवा पूर्व के विकल्प में परिवर्तन करने की अवधि दिनांक 27 June, 2023 से 3 July, 2023 तक निर्धारित रहेगा।
बताते चलें की बिहार बोर्ड ने सभी छात्रों को 27 जून 2023 से 3 जुलाई 2023 तक स्लाइड अप की सुविधा प्रदान की है। इसके तहत छात्र बिहार बोर्ड द्वारा आवंटित कॉलेज में एडमिशन लेने के उपरांत बेहतर कॉलेज के लिए Apply कर सकते हैं। अगर उस कॉलेज में सीट खाली रहेगी तो उनका एडमिशन स्थानांतरित कर दिया जाएगा।
स्लाइड अप का मतलब है कि जिस कॉलेज की मेरिट लिस्ट में आपका नाम है, उस आवंटित कॉलेज में एडमिशन लेने के बाद आप बेहतर कॉलेज के लिए आवेदन कर सकते हैं। लेकिन इसके लिए सबसे पहले आपको अपने आवंटित कॉलेज में दाखिला लेना होगा।
आपको बता दें की, OFSS 3rd Merit List 2023 जारी करने के बाद भी अगर सीटें खाली रही तो OFSS Bihar Spot Admission 2023 लिया जायेगा। बताते चलें की Bihar Board Spot Admission करने का मौका सिर्फ उन्ही विद्यार्थियों को मिलेगा जो OFSS Portal पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाएंगे।
ऐसे चेक करें OFSS मेरिट लिस्ट
- बिहार 11वीं में दाखिले की पहली लिस्ट देखने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- ofssbihar.in पर जाएं।
- वेबसाइट के होम पेज पर नोटिफिकेशन सेक्शन में जाएं।
- इसके बाद बिहार बोर्ड ओएफएसएस इंटरमीडिएट 11वीं प्रवेश प्रथम मेरिट सूची 2023 के लिंक पर जाएं।
- अब एप्लिकेशन नंबर और मोबाइल नंबर दर्ज करें।
- मेरिट लिस्ट खुल जाएगी।
- इसमें आप अपना नाम सर्च कर सकते हैं।
मेरिट लिस्ट चेक करने में छात्रों को कोई परेशानी होती है तो वो बिहार बोर्ड की हेल्पलाइन नंबर- 0621-2230009 पर संपर्क कर सकते हैं.
अगर आप दूसरे कॉलेज में एडमिशन लेते हैं तो पहले वाला फीस वापस मिलेगा
कई छात्रों के मन में यह भी सवाल होगा कि, बीएसईबी फर्स्ट मेरिट लिस्ट 2023 के आधार पर कई छात्रों ने चयनित संस्थानों में प्रवेश लिया है, जबकि उन्होंने दूसरा मौका मिलने पर विकल्प में संशोधन भी किया है। वहीं, उनका आवेदन बिहार बोर्ड ने स्वीकार कर लिया है।
तो हम आपको बता दें कि OFSS BSEB इंटर दूसरी मेरिट लिस्ट 2023 और OFSS BSEB इंटर तीसरी मेरिट लिस्ट 2023 में इन छात्राओं को बेहतर विकल्प वाला कॉलेज आवंटित किया जाएगा। साथ ही यह सुविधा भी दी गई है कि इंटर में नामांकन के बाद पहला कॉलेज दूसरे कॉलेज को फीस वापस कर देगा।
OFSS Inter में एडमिशन के लिए आवश्यक डाक्यूमेंट्स
- Photocopy of Common Application Form (CAF).
- Photocopy of Intimation Letter
- Matriculation mark sheet
- Original of Matriculation CLC
- Original character certificate
- Original Provisional Certificate of Matriculation
- Passport size photo
बिहार बोर्ड ने सभी चयनित छात्रों की सूची स्कूल और कॉलेजों के मेल पर भेज दी है। वहीं, स्कूल और कॉलेजों के प्राचार्यों को बिहार बोर्ड द्वारा भेजे गए OFSS BSEB इंटर फर्स्ट मेरिट लिस्ट 2023 के आधार पर एडमिशन लेने का निर्देश दिया गया है।
साथ ही एडमिशन लेने के बाद अगले दिन बिहार बोर्ड की लिस्ट ओएफएसएस पोर्टल पर अपडेट करनी होगी, ताकि बिहार बोर्ड को पता चल सके कि किस कॉलेज में कितने छात्रों का नामांकन हुआ और कितनी सीटें अभी भी खाली हैं।
नामांकन की जानकारी हर दिन अपडेट करनी होगी
कॉलेज और स्कूल के प्रधानाचार्य को नामांकन लेने के बाद हर दिन ओएफएसएस पोर्टल ofssbihar.in पर नामांकित छात्रों का विवरण अनिवार्य रूप से अपडेट करना होगा। बोर्ड के मुताबिक कॉलेज और स्कूल की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक सीटों को अपडेट किया जाएगा. इससे पूरी जानकारी मिल सकेगी। इसके आधार पर प्लानिंग भी की जा सकती है।