बिहार बोर्ड इंटर की प्रैक्टिकल परीक्षा 2023 कल से शुरू, दिशा-निर्देश हुए जारी

बिहार बोर्ड इंटर वार्षिक प्रायोगिक परीक्षा 2023 कल यानि 10 जनवरी 2023 से शुरू होने वाली है, जोकि 20 जनवरी 2023 तक आयोजित की जाएगी। जिसके लिए बिहार बोर्ड इंटर प्रायोगिक परीक्षा 2023 का समय सरणी विभिन्न स्कुल/कॉलेज के प्रबंधक अपनेनुसार जारी कर चुके हैं। अतः छात्रों को बिहार बोर्ड 12वीं प्रायोगिक परीक्षा का टाईम टेबल जानने के लिए अपने स्कुल/कॉलेज में सम्पर्क करना होगा। साथ ही आपको बता दे की, इससे पहले 19 दिसंबर 2023 को बिहार बोर्ड 12वीं प्रायोगिक परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी किया जा चुका है।

आपको बता दें की, बिहार बोर्ड बारवीं प्रैक्टिकल परीक्षा का प्रवेश पत्र 9 जनवरी 2023 तक अपलोड था। साथ ही शिक्षण संस्थानों के प्रधान को कहा गया है कि अभी भी किसी छात्र का शुल्क जमा नहीं तो जमा करें दें अन्यथा सैद्धांतिक परीक्षा में उनका एडमिट कार्ड जारी नहीं किया जाएगा।

बिहार बोर्ड 12वीं प्रायोगिक परीक्षा 2023 के लिए दिशा-निर्देश

  • लैब में एक बार में 50-60 छात्र प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए जा सकेंगे।
  • प्रायोगिक परीक्षा देते समय आपके पास पेंसिल, स्केल, इरेज़र, कटर आदि अवश्य होने चाहिए।
  • प्रायोगिक परीक्षा में बिन्दुवार प्रश्नों के उत्तर दें।
  • बिंदु को हाइलाइट करें, इसके लिए आप काले रंग का उपयोग कर सकते हैं।
  • आप पेन का भी इस्तेमाल कर सकते हैं, बिंदु को हटाकर सुंदर लिखें।
  • प्रयोग की संख्या सबसे ऊपर और फिर नीचे प्रयोग का नाम सुंदर अक्षरों में लिखें।
  • प्रयोग का नाम लिखने के बाद उसके नीचे प्रयोग में आने वाले उपकरणों का नाम लिखिए।
  • प्रयोग में, आपको एक संबंधित चित्र बनाना चाहिए और उसे लेबल करना चाहिए।
  • कभी-कभी प्रयोग के अन्तर्गत गणनाएँ की जाती हैं, जो कि एक गणितीय प्रक्रिया है, इसे ठीक से करके उसका निष्कर्ष लिखिए।
  • स्कूल में जमा करने के लिए प्रयोग की एक प्रति तैयार करना सुनिश्चित करें।
  • फेस मास्क पहनकर ही प्रायोगिक परीक्षा के लिए लैब पहुंचे और गाइडलाइन का पालन करें।

बिहार बोर्ड इंटर प्रैक्टिकल परीक्षा 2023 के लिए इन दिशा-निर्देशों को जारी किया गया है, जो ऊपर निम्नलिखित दिया गया हैं।

बिहार बोर्ड 12वीं प्रैक्टिकल परीक्षा 2023 क्या होता हैं?

बिहार बोर्ड 12वीं विज्ञान, कला और वाणिज्य व्यावहारिक परीक्षा टाइम टेबल 2023 घोषित कर दिया गया है। बिहार बोर्ड इंटर प्रैक्टिकल परीक्षा 10 जनवरी 2023 से शुरू होने जा रही है जो 20 जनवरी 2023 तक चलेगी। इस प्रैक्टिकल परीक्षा में छात्र अपनी प्रैक्टिकल परीक्षा में कॉपी और स्कोर कर सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए हम आपको बता दें कि बिहार 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षा में कुल 30 अंक लिए जाते हैं, जिसमें उत्तीर्ण होने के लिए छात्रों को 20 अंक प्राप्त करने होते हैं।

बिहार बोर्ड इंटर प्रायोगिक परीक्षा के लिए कंट्रोल रूम

बिहार बोर्ड द्वारा 9 जनवरी 2023 से इंटरमीडिएट वार्षिक प्रायोगिक परीक्षा 2023 के लिए कंट्रोल रूम शुरू कर दिया गया हैं। कंट्रोल रूम सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगा। बोर्ड की ओर से कंट्रोल रूम नंबर 0612-2232257, 2232257 जारी किया गया है।

इंटर की परीक्षा में 13,18,439 परीक्षार्थी शामिल होंगे, इसके लिए 1464 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। पिछले साल की तुलना में इस साल अभ्यर्थियों की संख्या में कमी आई है। इंटर परीक्षा 2022 में 13,46,334 अभ्यर्थी शामिल हुए थे।

Read Also:  BSEB Annual Exam 2024: बिहार बोर्ड मैट्रिक व इंटर परीक्षा 2024 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की डेट इस दिन तक आगे बढ़ी
Telegram Facebook
Twitter Facebook Group
Google NewsApp Download

Leave a comment