Bihar Board Monthly Exam Date: बिहार में 9वीं से 12वीं कक्षा तक के छात्र अब हर महीने देंगे परीक्षा, परीक्षा की तारीख भी जारी

Bihar School Examination Board ने प्लस टू कक्षाओं (कक्षा 9वीं से 12वीं) के लिए नियमित रूप से मासिक परीक्षा आयोजित करने का निर्णय लिया है। इसके लिए प्रश्न पत्र और उत्तर पुस्तिकाएं बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बिहार बोर्ड) द्वारा उपलब्ध करायी जाएंगी।

इस पर आने वाले खर्च का भुगतान शिक्षा विभाग करेगा, पहली बार लिए गए इतने बड़े फैसले को लेकर शिक्षा विभाग ने गाइडलाइन जारी कर सितंबर और अगले महीने की परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। सत्र 2023-24 में सितंबर से मासिक परीक्षा होगी। अगले सत्र से यह परीक्षा सत्र की शुरुआत के पहले महीने से ही शुरू हो जायेगी।

शिक्षा विभाग के इस फैसले से राज्य के नौ हजार से अधिक प्लस टू स्कूलों में मासिक, त्रैमासिक और अर्धवार्षिक परीक्षाएं एक साथ होंगी।

पूरे प्रदेश के स्कूलों में प्रश्नपत्रों का स्तर और उनका पैटर्न भी एक समान हो जायेगा, हालांकि उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की जिम्मेदारी स्कूलों की ही रहेगी।

जानिए बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा 2023 के बारे में

बिहार बोर्ड 12वीं कक्षा की अर्धवार्षिक परीक्षा सितंबर में 25 सितंबर 2023, 26 सितंबर 2023, 27 सितंबर 2023, 29 सितंबर 2023 और 30 सितंबर 2023 को आयोजित की जाएगी। अक्टूबर में बिहार बोर्ड 12वीं सेंटअप परीक्षा 2023 होगी। साइंस, कॉमर्स और वोकेशनल स्ट्रीम की परीक्षा 26 अक्टूबर 2023, 27 अक्टूबर 2023, 28 अक्टूबर 2023, 30 अक्टूबर 2023 और 31 अक्टूबर 2023 को होगी।

कला संकाय की परीक्षा 26 अक्टूबर 2023, 27 अक्टूबर 2023, 28 अक्टूबर 2023, 30 अक्टूबर 2023, 31 अक्टूबर 2023, 1 नवंबर 2023 और 2 नवंबर 2023 को दो पालियों में होगी। नवंबर की मासिक परीक्षा 25 नवंबर 2023, 27 नवंबर 2023, 28 नवंबर 2023, 29 नवंबर 2023 और 30 नवंबर 2023 को और दिसंबर की परीक्षा 26 दिसंबर 2023, 27 दिसंबर 2023, 28 दिसंबर 2023, 29 दिसंबर 2023 और 30 दिसंबर 2023 को होगी। बिहार बोर्ड 12वीं वार्षिक परीक्षा 2024 की तारीख बिहार बोर्ड तय करेगा।

जानिए बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा 2023 के बारे में

बिहार बोर्ड 10वीं कक्षा की अर्धवार्षिक परीक्षा सितंबर में 25 सितंबर 2023, 26 सितंबर 2023, 27 सितंबर 2023, 29 सितंबर 2023 और 30 सितंबर 2023 को आयोजित की जाएगी। अक्टूबर के लिए उनकी मासिक परीक्षा 26 अक्टूबर 2023, 27 अक्टूबर 2023, 28 अक्टूबर 2023, 30 अक्टूबर 2023 और 31 अक्टूबर 2023 को आयोजित की जाएगी।

नवंबर की मासिक परीक्षा बिहार बोर्ड 10वीं कक्षा की परीक्षा 23 नवंबर 2023, 24 नवंबर 2023, 25 नवंबर 2023 और 27 नवंबर 2023 को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। दिसंबर की मासिक परीक्षा 26 दिसंबर 2023, 27 दिसंबर 2023, 28 दिसंबर 2023, 29 दिसंबर 2023 और 30 दिसंबर 2023 को होगी। बिहार बोर्ड 10वीं की वार्षिक परीक्षा 2024 की तारीख BSEB Patna तय करेगा।

जानिए बिहार बोर्ड 11वीं परीक्षा 2023 के बारे में

बिहार बोर्ड 11वीं कक्षा की अर्धवार्षिक परीक्षा सितंबर में 25 सितंबर 2023, 26 सितंबर 2023, 27 सितंबर 2023, 29 सितंबर 2023 और 30 सितंबर 2023 को आयोजित की जाएगी। अक्टूबर की मासिक परीक्षा 26 अक्टूबर 2023, 27 अक्टूबर 2023, 28 अक्टूबर 2023, 30 अक्टूबर 2023 और 31 अक्टूबर 2023 को, नवंबर की परीक्षा 25 नवंबर 2023, 27 नवंबर 2023, 28 नवंबर 2023, 29 नवंबर 2023 और 30 नवंबर 2023 को और दिसंबर की परीक्षा 26 दिसंबर 2023, 27 दिसंबर 2023, 28 दिसंबर 2023, 29 दिसंबर 2023 और 30 दिसंबर 2023 को होगी।

Read Also:  Bihar Board 10th Exam 2024: बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया जारी, जानिए क्या है आखिरी तारीख

बिहार बोर्ड 11वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा मार्च 2024 में होगी। साइंस, कॉमर्स और प्रोफेशनल स्ट्रीम की परीक्षा 21 मार्च 2024, 22 मार्च 2024, 23 मार्च 2024, 25 मार्च 2024 और 26 मार्च मार्च 2024 को दो पालियों में होगी। कला संकाय की परीक्षा 21 मार्च 2024, 22 मार्च 2024, 23 मार्च 2024, 25 मार्च 2024, 26 मार्च 2024, 27 मार्च 2024 और 28 मार्च 2024 को दो पालियों में होगी।

जानिए बिहार बोर्ड 9वीं परीक्षा 2023 के बारे में

बिहार बोर्ड 9वीं कक्षा की अर्धवार्षिक परीक्षा सितंबर में 25 सितंबर 2023, 26 सितंबर 2023, 27 सितंबर 2023, 29 सितंबर 2023 और 30 सितंबर 2023 को होगी। अक्टूबर के लिए मासिक परीक्षाएं 26 अक्टूबर 2023, 27 अक्टूबर 2023, 28 अक्टूबर 2023, 30 अक्टूबर 2023 और 31अक्टूबर 2023 को, और नवंबर के लिए 25 नवंबर 2023, 27 नवंबर 2023, 28 नवंबर 2023, 29 नवंबर 2023 और 30 नवंबर 2023 को और दिसंबर के लिए 26 दिसंबर 2023, 27 दिसंबर 2023, 28 दिसंबर 2023, 29 दिसंबर 2023 और 30 दिसंबर 2023 को आयोजित की जाएंगी।

बिहार बोर्ड 9वीं वार्षिक बोर्ड परीक्षा 26 फरवरी 2024, 27 फरवरी 2024, 28 फरवरी 2024 और 29 फरवरी 2024 को दो पालियों में होगी।

रिजल्ट के लिए एक ऐप बनाया जाएगा

Bihar Board Result अपलोड करने के लिए बिहार बोर्ड द्वारा एक ऐप विकसित किया जाएगा। ऐप पर अपलोड किए गए इन परीक्षा परिणामों का विश्लेषण भी किया जाएगा। जिस स्कूल का रिजल्ट असंतोषजनक पाया जाएगा, उस पर विशेष ध्यान देने के लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी को कहा जाएगा, ताकि शैक्षणिक स्तर में सुधार किया जा सके।

शिक्षा विभाग स्कूलों पर मासिक परीक्षाओं के लिए पाठ्यक्रम समय पर पूरा करने के लिए रणनीतिक दबाव भी बनाएगा। माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने पत्र में स्पष्ट किया है कि यदि किसी तिथि को दोनों पालियों में परीक्षा नहीं हो पाती है तो पहले सत्र में कक्षा ली जाये और दूसरे सत्र में परीक्षा ली जाये।

Telegram Facebook
Twitter Facebook Group
Google NewsApp Download

Leave a comment