बीएसईबी बिहार बोर्ड इंटर प्रवेश 2022 बिहार बोर्ड के परीक्षा समिति ने स्कूल और कॉलेजों में सत्र 2022-2024 के लिए इंटर में एडमिशन की अंतिम तारीख बढ़ा दी है. पहली मेरिट लिस्ट के अनुसार इंटर का एडमिशन 18 अगस्त 2022 तक होना था जिसे अब बढ़ाकर 25 अगस्त 2022 तक कर दिया गया है।
बिहार बोर्ड के अब ऑनलाइन सुविधा सिस्टम छात्रों के लिए ( OFSS ) पोर्टल पर जाकर 25 अगस्त 2022 तक पहली मेरिट लिस्ट से अपना एडमिशन करा सकते हैं।
सीधा लिंक पर जासकते हैं। ओएफएसएस बिहार
इसके साथ ही बिहार बोर्ड शैक्षणिक संस्थानों को नामांकित छात्रों को (OFSS ) portal पर 11 अगस्त 2022 से 25 अगस्त 2022 तक अपडेट करना होगा।
यदि किसी बिहार बोर्ड के छात्र का एडमिशन OFSS portal पर प्रधानाचार्य द्वारा 25-अगस्त -2022 तक online अपडेट नहीं किया जाता है। तो बिहार बोर्ड के ओर यह माना जाएगा कि संबंधित छात्र अपने स्कूल / कॉलेज में दाखिला के लिए उपस्थित नहीं हुआ है। शेष बची सीटों को खाली मानते हुए प्रवेश के लिए 2nd & 3rd मेरिट लिस्ट जारी कर दी जाएगी।
विद्यार्थी न्यूनतम 10 और अधिकतम 20 विकल्प भरने के लिए स्वतंत्र हैं। इनके आधार पर दूसरी सूची तैयार की जाएगी। बिहार बोर्ड ने कॉलेजों को एडमिशन के बाद OFSS portal पर एडमिशन सूची अपलोड करने का निर्देश दिया है। लापरवाही बरतने पर सम्बंधित संस्थान के प्रधानाचार्य के विरुद्ध कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।
तीन मेरिट सूचि की जाएगी जारी
चुना हुआ विकल्प की प्राथमिकता के आधार पर एडमिशन हेतु 3 मेरिट लिस्ट जारी करने का प्रावधान है। यदि संस्थानों में सीटें खाली रहती हैं, तो बिहार बोर्ड समिति द्वारा 2nd मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी।अगर इसके बाद भी सीटें खाली रहती हैं तो 3rd मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। बाद में इन सीटों को अन्य माध्यमों से भरा जा सकता है।
महत्वपूर्ण तिथियां
बीएसईबी इंटर एडमिशन 2022 | तिथियां |
नामांकन प्रक्रिया की शुरू तिथि | 11 अगस्त 2022 |
नामांकन प्रक्रिया की अंतिम तिथि | 25 अगस्त 2022 |
सीट ऑनलाइन अपडेट अंतिम तिथि | 26 अगस्त 2022 |
नया विकल्प भरने की प्रक्रिया शुरू | 19 अगस्त 2022 |
नया विकल्प भरने की प्रक्रिया बंद | 25 अगस्त 2022 |