BSEB 11th Admission 2023-25: बिहार बोर्ड इंटर में एडमिशन 2023 की अंतिम तिथि आगे बढ़ी, पहली चयन सूची से इस तिथि तक होगा एडमिशन

बिहार में इन दिनों BSEB 11th Admission 2023 हो रहा है, Bihar Board Intermediate Class में Admission लेने के लिए छात्रों की भारी भीड़ जुट रही है। आपको बता दें की, Bihar School Examination Board द्वारा निर्धारित पहली मेरिट लिस्ट के आधार पर एडमिशन कराने का समय 3 जुलाई 2023 तक दिया गया था। लेकिन BSEB Inter Admission 2023 लेने वाले छात्रों के लिए ताजा जानकारी ये है कि BSEB Patna ने एडमिशन लेने की तारीख अब 10 जुलाई 2023 तक बढ़ा दी है।

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति से मिली एक्सक्लूसिव जानकारी के मुताबिक अब बच्चे 10 जुलाई 2023 यानी अगले एक सप्ताह तक इंटर में एडमिशन ले सकते हैं। गौरतलब है कि सत्र 2023-2025 के लिए 11वीं कक्षा में नामांकन के लिए जारी OFSS Bihar 1st Merit List 2023 के छात्रों को 3 जुलाई 2023 तक ही अंतिम तिथि दी गई थी। लेकिन अब इसे इस महीने की 10 तारीख तक बढ़ा दिया गया है।

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने बताया है कि छात्र हित में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा Bihar Board Inter Merit List 2023 के आधार पर नामांकन की तिथि अब 10 जुलाई 2023 तक बढ़ा दी गयी है। इसके साथ ही शिक्षण संस्थानों के प्राचार्य अपने संस्थान में नामांकित छात्र-छात्राओं को 10 जुलाई 2023 तक OFSS Portal पर 11 जुलाई 2023 तक अपडेट करना सुनिश्चित करेंगे।

बिहार बोर्ड इंटर में एडमिशन 2023 की महत्वपूर्ण डेट

नामांकन की विस्तारित अवधि4 जुलाई 2023 से 10 जुलाई 2023 तक
शिक्षण संस्थानों द्वारा ओएफएसएस पोर्टल में Login कर सीट ऑनलाइन अपडेट करने की अंतिम तिथि4 जुलाई 2023 से 11 जुलाई 2023 तक
विद्यार्थियों द्वारा नामांकन के पश्चात स्लाइडअप की प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन आवेदन की विस्तारित तिथि4 जुलाई 2023 से 10 जुलाई 2023 तक
जिस विद्यार्थी का चयन प्रथम चयन सूची में कहीं भी नहीं होता है, उसके लिए नया विकल्प भर की विस्तारित तिथि4 जुलाई 2023 से 10 जुलाई 2023 तक

आपको बताते चलें की बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने ऑफिशियल नोटिस जारी कर बताया हैं कि प्रथम मेरिट लिस्ट में इंटर सत्र 2023-25 में एडमिशन पूरा होने के बाद OFSS 2nd Merit List 2023 ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी की जाएगी।

बिहार में इंटर में एडमिशन लेने का डेट बढ़ा

BSEB Board Patna के अनुसार जिन छात्रों का नामांकन एक सितंबर तक प्राचार्य द्वारा ओएफएसएस पोर्टल पर ऑनलाइन अपडेट नहीं किया जाएगा, तो यह समझा जाएगा कि संबंधित छात्र नामांकन के लिए स्कूल या कॉलेज नहीं आया है। उन सीटों को रिक्त मानते हुए समिति द्वारा दूसरी और फिर तीसरी चयन सूची जारी की जाएगी, जिसमें ऐसे छात्रों के नाम शामिल नहीं होंगे। भविष्य में रिक्त सीटों के कारण जिन विद्यार्थियों को कठिनाई का सामना करना पड़ेगा, उसके लिए संबंधित संस्थान के प्राचार्य जिम्मेदार होंगे।

आपको बता दें कि बिहार बोर्ड की ओर से जारी OFSS 1st Merit List 2023 में नामांकन के लिए तीन लाख छात्रों के नाम जारी किए गए हैं। इन सभी छात्रों का एडमिशन तय कॉलेज में होगा, वहीं अगर छात्र किसी दूसरे कॉलेज में अपना नामांकन लेना चाहते हैं, तो स्लाइड के जरिए आवेदन कर सकते हैं। बिहार में इंटर में 23 लाख छात्रों का दाखिला होना है। ऑनलाइन नामांकन की विस्तृत जानकारी के लिए कॉमन प्रॉस्पेक्टस एवं अन्य जानकारी समिति की वेबसाइट ofssbihar.in से प्राप्त की जा सकती है। नामांकन से संबंधित किसी अन्य जानकारी या समस्या के समाधान के लिए हेल्पडेस्क नंबर 0612-2230009 पर संपर्क किया जा सकता है।

Read Also:  Bihar Board Monthly Exam: बिहार बोर्ड की मासिक परीक्षा आज से शुरू हो रही है, परीक्षा में शामिल होने से पहले जान लें जरूरी बातें

बिहार बोर्ड ने इंटर में एडमिशन के लिए 3 जुलाई 2023 तक अंतिम तिथि निर्धारित की थी, बिहार में 3 जुलाई 2023 के बाद ओएफएसएस पोर्टल पर दूसरी सूची भी जारी होने वाली थी। लेकिन अब पहली लिस्ट वालों के लिए एडमिशन की तारीख बढ़ा दी गई है। बच्चे अब इस महीने की आखिरी तारीख यानी 10 जुलाई 2023 तक एडमिशन ले सकते हैं।

Telegram Facebook
Twitter Facebook Group
Google NewsApp Download

Leave a comment