अगर आपने भी बिहार बोर्ड इंटर की परीक्षा 2023 दी है और रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं तो हम आपके लिए Bihar Board 12th Result 2023 से जुड़े सभी अपडेट यहां लेकर आए हैं।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक BSEB 12th Result 2023 आजकल में जारी कर सकता है। इसके साथ ही ऐसी संभावना है कि Bihar School Examination Board आज किसी भी समय कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी करने की तारीख और समय की घोषणा कर सकता है।
जो छात्र इस BSEB 12th Exam 2023 में शामिल हुए हैं, वे BSEB Inter Result 2023 जारी होने के बाद बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर BSEB Class 12 Result Download कर सकते हैं।
बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 2023 की तारीख और समय की घोषणा बोर्ड द्वारा कम से कम एक दिन पहले सोशल मीडिया पर की जाएगी। इस साल बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा में करीब 13.18 लाख छात्र शामिल हुए थे।
खत्म होने वाला है बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट का इंतजार
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड जल्द ही बिहार बोर्ड के 12वीं का परिणाम 2023 जारी करेगा। BSEB Patna द्वारा किसी भी वक्त biharboardonline.com पर Bihar Board Inter Result 2023 जारी करने की तिथि और समय का ऐलान किया जा सकता है।
सूत्रों एवं न्यूज़ मिडिया की ओर से संभावना जताई जा रही थी कि 12वीं का रिजल्ट 20 मार्च 2023 को जारी किया जा सकता है, BSEB Result 2023 को लेकर लाखों छात्रों को धड़कनें तेज हो गई है।
अब उम्मीद जा रहा रही है कि Bihar Board Patna किसी भी वक्त परीक्षा परिणामों की घोषणा कर सकता है।
छात्रों की सुविधा के लिए बोर्ड वेबसाइट के अलावा एसएमएस के जरिए भी रिजल्ट भेजेगा, यहां वेबसाइट के साथ-साथ एसएमएस के जरिए भी रिजल्ट चेक करने का स्टेप बाई स्टेप तरीका बताया गया है।
रिजल्ट चेक करने ये है तरीका
- सबसे पहले बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।
- रिजल्ट जारी होने के बाद होम पेज पर ‘बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2023’ लिंक एक्टिव हो जाएगा, उस पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा, यहां लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- बिहार बोर्ड इंटर का रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा, इसे चेक करें।
- छात्र रिजल्ट का प्रिंटआउट लेकर आगे के संदर्भ के लिए अपने पास रख सकेंगे।
बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट 2023 जल्द ही घोषित होने की उम्मीद है। इसके साथ ही यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि बीएसईबी जल्द ही रिजल्ट की तारीख और समय को लेकर आधिकारिक घोषणा कर सकता है।
Bihar Board Inter Exam 2023 में उपस्थित होने वाले छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें।
उत्तीर्ण होने के लिए अंक चाहिए
बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को कुल मिलाकर 33 प्रतिशत अंकों की आवश्यकता होगी।
एक या दो विषयों में कम अंक आने पर निराश होने की जरूरत नहीं है। बोर्ड इसके लिए कंपार्टमेंट परीक्षा आयोजित करता है।
हालाँकि, ध्यान रखें कि यदि छात्र 2 से अधिक विषयों में न्यूनतम अंक से कम अंक प्राप्त करते हैं, तो उन्हें अनुत्तीर्ण माना जाएगा।